- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- ब्लू बिकिनी और 2 चोटी में कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आई Monalisa, पूल किनारे बैठ दिए ऐसे पोज
ब्लू बिकिनी और 2 चोटी में कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आई Monalisa, पूल किनारे बैठ दिए ऐसे पोज
मुंबई। भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। मोनालिसा अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद हॉट नजर आ रही हैं। दरअसल, इन फोटोज में मोनालिसा ब्लू बिकिनी पहने हुए पूल किनारे कातिलाना पोज देती दिख रही हैं। फोटो में मोनालिसा दो चोटी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

मोनालिसा की इन तस्वीरों को कुछ ही घंटों में 90 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। कई लोग मोनालिसा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने जहां उनकी तस्वीरों को गॉर्जियस बताया तो वहीं कई लोग उनके लुक को स्टनिंग बता रहे हैं।
मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियलों में भी काम किया है। मोनालिसा ने टीवी शो नजर में डायन का किरदार निभाया था, जिसमें उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। वे रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
मोनालिसा ने कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में ही अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी, जो उस दौरान काफी चर्चा में रही थी। मोनालिसा और विक्रांत की पहली मुलाकात 2008 में फिल्म 'दूल्हा अलबेला' के सेट पर हुई थी। इसकी शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे।
दोनों के लिए एक-दूसरे के बिना रहना मुश्किल हो गया था। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार कर दिया था और कुछ सालों तक दोनों लिव इन में भी रहे। बाद में बिग बॉस के सीजन 10 में दोनों ने शादी का फैसला किया और आज वो अपनी जिंदगी को हंसी-खुशी बिता रहे हैं।
मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह भोजपुरी एक्टर हैं। दोनों 'संईया तूफानी', 'मेहरारू बिना रतिया कैसे कटी', 'प्रेम लीला' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री हिट रही है।
विक्रांत के मुताबिक, मोनालिसा काफी सीधी हैं। वो लोगों की बनावटी बातें नहीं समझ पाती। "मैं आजमगढ़िया हूं, लोगों की पॉलिटिक्स समझ जाता हूं। उसे भी समय-समय पर अलर्ट करता रहता हूं। मैं मोनालिसा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हूं।"
मोनालिसा ने 2005 में अजय देवगन और सुनील शेट्टी स्टारर 'ब्लैकमेल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में वे एक आइटम गर्ल के रोल में थीं। मोनालिया का जन्म बंगाली हिंदू परिवार में हुआ और उन्होंने अपने अंकल के कहने पर मोनालिसा नाम को अपनाया। उन्होंने हिंदी और भोजपुरी के अलावा, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।
ये भी पढ़ें -
घूंघट की आड़ में अपनी दुल्हनिया को मुस्कराते देख शरमा गए Rajkummar Rao, देखें शादी से जुड़ी हर PHOTOS
Meenakshi Sheshadri Birthday: जब सिर पर मंडराया ऐसा खतरा तो रातोंरात देश छोड़कर भाग गई ये हीरोइन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।