- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- Karwa Chauth 2022 : मोनालिसा, निधि झा, काजल अग्रवाल मना रही धूमधाम से करवाचौथ, सुहागन बनी रानी चटर्जी
Karwa Chauth 2022 : मोनालिसा, निधि झा, काजल अग्रवाल मना रही धूमधाम से करवाचौथ, सुहागन बनी रानी चटर्जी
एंटरटेनमेंट डेस्क, Karwa Chauth 2022 : आज यानि 13 अक्टूबर को देशभर में करवाचौथ का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। विवाहित महिलाएं इस खास दिन पति के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में इस व्रत को बहुत ग्लैमराइज्ड किया है। बॉलीवुड, साउथ से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री में इसका ज़बरदस्त क्रेज है। इस साल दो नामचीन भोजपुरी एक्ट्रेसेस शादी के बंधन में बंध चुकी है। वहीं रानी चटर्जी का सुहागन रूप देखकर फैंस सरप्राइज़ रह गए हैं। देखें इस साल कौन सी भोजपुरी एक्ट्रेस मना रहीं करवाचौथ का पर्व...

करवाचौथ हर शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस मौके का वे सालभर इंतज़ार करती हैं। वहीं मोनालिसा ने तो इस दिन के लिए कुछ ज्यादा ही तैयारियां की थी।
मोनालिसा ने पति विक्रांत सहित बेहद खूबसूरत शेयर करके अपने फैंस को करवाचौथ की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा- चांद का इंतजार करते करते कुछ तस्वीरें तो बनती हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस निधा झा और काजल अग्रवाल को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस निधि झा (Nidhi Jha) ने भोजपुरी एक्टर यश कुमार मिश्रा (Yash Kumar Mishra) से इस साल 2 मई, 2022 को मुंबई में शादी की थी। कोरोना की वजह से दोनों ने लंबा इंतज़ार भी किया था। दोनों काफी लंबे वक्त से रिलेशनशिप में रहे हैं।
इस साल ये दोनों अपना पहला करवा चौथ मनाएंगे। इस मौके पर दोनों की बॉडिंग देखने की बेकरारी फैंस में है। इससे पहले यश कुमार और अंजना सिंह (Anjana Singh) पति- पत्नी थे, लेकिन दोनों ने सहमति से तलाक ले लिया था। दोनों की एक बेटी अदिति सिंह है, जो अंजना सिंह के साथ रहती है।
वहीं इस करवा चौथ का काजल अग्रवाल को भी इंतजार था। काजल ने पिया के नाम की मेहंदी लगाकर इसे शेयर भी किया है। काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने इस साल पति गौतम कीचलू के नाम की मेहंदी लगाकर इस पिक को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
काजल अग्रवाल ने वायरल पिक में गले में नेकलेस पहना हुआ है। इस दौरान उन्होंने ब्लैक आउटफिट कैरी किया है। काजल की सादगी ने फैंस को खासा इम्प्रेस किया है।
वहीं रानी चटर्जी ने पूरे सोलह श्रृंगार करके एक पिक अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसे शेयर किया है। एक्ट्रेस ने करवाचौथ की बधाई भी दी है।
इससे पहले उन्होंने एक और पिक शेयर की थी, जिसमें वो मांग भरे नज़र आ रही थीं। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया था कि ये पकि सौगंध भोलेनाथ फिल्म की है जिसमें वो समर सिंह की पत्नी बनी हैं।
ये भी पढ़ें-
Best of Celeb Karva Chauth: वीडियो कॉल पर रवीना ने तोड़ा था व्रत, आयुष्मान की पत्नी ने लगाई थी कोरोना
400 Cr की अल्लु अर्जुन की पुष्पा होगी इस दिन रिलीज, सलमान-शाहरुख को BOX OFFICE पर मिलेगी टक्कर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।