- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- निरहुआ, खेसारी लाल, पवन सिंह को पछाड़ प्रदीप पांडेय चिंटू बने सबसे पॉप्युलर, इंस्टाग्राम पर कौन किससे आगे
निरहुआ, खेसारी लाल, पवन सिंह को पछाड़ प्रदीप पांडेय चिंटू बने सबसे पॉप्युलर, इंस्टाग्राम पर कौन किससे आगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, Pradeep Pandey Chintu became the most popular : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाते जा रहे हैं। एक दौर था जब ये कलाकार केवल सिनेमा और टीवी के जरिए ही दर्शकों के साथ कनेक्ट होते थे, हालांकि ये माध्यम वन साइडेड ही था। अब कलाकार और आम दर्शकों के बीच तमाम साधन अपडेट होते जा रहे हैं। अब बड़े तामझाम के बिना एक्टर- एक्ट्रेस अपने चाहने वालों से अपने विचार साझा करते हैं। अब मंहगी - महंगी मैग्जीन खरीदने की जरुरत नहीं पड़ती है, सेलेब्रिटी कई जारी जानकारियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर देखें कौन किससे आगे...

फिल्म इंडस्ट्री में इस समय सबसे ज्यादा क्रेज इंस्टाग्राम का है। हिंदी सिनेमा, साउथ की फिल्में हो या फिर भोजपुरी इंडस्ट्री हर जगह इंस्ट्राग्राम का बोलबाला बढ़ गया है।
भोजपुरी में मेल स्टार खेसारीलाल यादव, प्रदीप पांडेय चिंटू, अरविंद अकेला कल्लू, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, रवि किशन, मनोज तिवारी जैसे कलाकारों की इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। देखें कौन कितना है आगे...
कूल लुक वाले प्रदीप पांडेय चिंटू को इंस्टाग्राम पर 26 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं, ये प्रशंसक भोजपुरी इंडस्ट्री के किसी भी मेल स्टार के फॉलोवर्स से सबसे अधिक है।
खेसारी लाल यादव भी लगातार अपने फैंस की तादाद बढ़ाते जा रहे हैं। वे फॉलोअर्स के मामले में दूसरे नंबर पर है। उन्हें 23 लाख लोग फॉलो करते हैं।
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के फॉलोवर्स भी कम नहीं हैं। इस दिलफेंक कलाकार की फॉलोअर्स की संख्या 21 लाख से अधिक है। वे इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अब आज़मगढ़ के सांसद बन गए हैं। दिनेश लाल यादव को इंस्टाग्राम पर 15 लाख से अधिक फैंस फॉलो करते हैं।
एक और सांसद रवि किशन एक समय भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप स्टर रह चुके हैं। मनोज तिवारी तो उन्हें अपने से भी ज्यादा सीनियर स्टार मानते हैं। रवि किशन इंस्टा पर पांचवें क्र्म पर हैं, उनकी फॉलोवर्स की संख्या 12 लाख से अधिक हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।