- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- 6 भोजपुरी एक्ट्रेस की कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान, नेटबर्थ के साथ देखें ग्लैमरस अदाएं
6 भोजपुरी एक्ट्रेस की कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान, नेटबर्थ के साथ देखें ग्लैमरस अदाएं
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री की लाइम लाइट हल्की होती जा रही है, ऐसे में दूसरी क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री का बोलबाला बढ़ गया है। इस समस साउथ स्टार हिंदी बेल्ट पर अपना प्रभाव जमाने में लगे हुए हैं। वहीं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस तो अपनी पैठ जमा भी चुकी हैं। मोनालिसा से लेकर आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह तक कई एक्ट्रेसस ऐसी हैं, जिनका जादू हिंदी भाषी राज्यों में सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका फायदा भी इन एक्ट्रेस को मिल रहा है। पहले के मुकाबले ज्याादतर एक्ट्रेस ने अपनी फीस में बढ़ोतरी कर दी है। देखें भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की फीस और नेटबर्थ...

अक्षरा सिंह ( Akshara Singh)
भोजपुरी इंडस्ट्री की नंबर वन एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हर रोज सफलता के नए झंडे गाड़ रही हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में वे अपनी फीस बढ़ाकर चर्चा में आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फिल्म 'डार्लिंग' के लिए दोगुना पैसा लिया है।
इस तरह अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेसमें शुमार हो गई हैं। भोजपुरी सिनेमा की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी अक्षरा एक फिल्म के लिए 20 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। इतना ही नहीं वह एक स्टेज शो के लिए मोटी रकम वसूलती हैं।
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक शो के लिए तकरीबन तीन से पांच लाख रुपए तक वसूलती हैं। अक्षरा की कुल संपत्ति 50-60 करोड़ रुपए होने का अनुमान है।
मोनालिसा ( monalisa)
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार की जाती रही हैं। उन्होंने कई भोजपुरी हिट फिल्मों में एक्टिंग का जौहर दिखाया है। इस समय वह टीवी इंडस्ट्री और सोशल साइट के जरिए फैंस का मनोरंजन कर रही हैं।
मोनालिसा 'बिग बॉस' में भी पार्टीसिपेट कर चुकी हैं। मोनालिसा एक फिल्म के लिए 15 से 20 लाख रुपये चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स का दावा है कि मोनालिसा की संपत्ति तकरीबन 18 करोड़ है।
आम्रपाली दुबे ( Amrapali Dubey)
भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे कोई अपरिचित नाम नहीं है । उन्होंने बहुत तेजी से इस इंडस्ट्री में अपना मुकाम बनाया है। उनकी जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ बहुत पसंद की जाती है।
आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी फिल्मों में 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से अपना आगाज़ किया था। इसमें उनके नायक दिनेश लाल ही थे। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट हो गई थी।
आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए 25 से 30 लाख रुपए तक चार्ज वसूलती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सालाना नेटवर्थ 14 करोड़ रुपये के आसपास है।
कालज राघवानी
भोजपुरी अभिनेत्री कालज राघवानी (bhojpuri actress kajal raghavani) इंस्टाग्राम में काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्ट्राग्राम में 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो सोशल मीडिया में अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक काजल राघवानी एक भोजपुरी फिल्म में काम करने के लिए तकरीबन 15-20 लाख रुपये वसूलती हैं। उनकी कुल संपत्ति 3 से 4 करोड़ रुपये के बीच है।
Pakhi Hegde पाखी हेगड़े हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार की जाती हैं। ये एक्ट्रेस इस समय एक मूवी के लिए 10 से 12 लाख चार्ज करती हैं।
रानी चटर्जी ( Rani Chatterjee)
रानी चटर्जी फिटनेस क्रीक हैं, वे अक्सर जिम से वर्कआउट करते हुए अपनी पिक्स शेयर करती हैं। वे 340 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।
रानी चटर्जी से एक फिल्म के लिए 20 लाख रुपये से अधिक वसूलती हैं। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो उनके पास तकरीबन 35 से 40 करोड़ की संपत्ति है।
ये भी पढ़ें
70 के दशक की 6 एक्ट्रेस की दर्दनाक कहानी, 2 की पति ने की खूब पिटाई, 1 की बर्बादी जान उड़ जाएंगे होश
कौन हैं बिना मर्द सुहागन बनने वाली कनिष्का सोनी? सिंदूर-मंगलसूत्र में दिखीं तो सवालों में घिर गईं
लाल सिंह चड्ढा-रक्षा बंधन का निकला दम, साउथ की इन दो छोटी फिल्मों फिर लूट लिया बॉक्स ऑफिस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।