MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • CM नीतीश से भी खुलेआम भिड़ चुके हैं बाहुबली अनंत सिंह, घर में AK-47 मिलने से पुलिस थी हैरान

CM नीतीश से भी खुलेआम भिड़ चुके हैं बाहुबली अनंत सिंह, घर में AK-47 मिलने से पुलिस थी हैरान

पटना (Bihar) । बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ( MLA Anant Singh) भी हैं, जिन्हें उनके इलाके के लोग 'छोटे सरकार' कहते हैं। वो इस बार मोकामा ( Mokama) से आरजेडी के प्रत्याशी (RJD Candidates) हैं। खबर है कि आज वो नामांकन कियागे। वे अभी न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल में हैं। लेकिन, एमपीएमएलए कोर्ट की विशेष न्यायाधीश विपुल सिन्हा ने नामांकन करने के लिए अनुमति दी थी। बताते चले कि ऐसा इसलिए भी कहा जाता है कि अनंत सिंह के इलाके में उनका ही हुक्म और कानून चलता है। उनका सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और उनकी सरकार से 36 का आंकड़ा है। बता दें कि कि मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को हत्या की साजिश के मामले में जून में पटना हाइकोर्ट ने जमानत दे दी। हालांकि उनके पैतृक आवास बाढ़ के नदवां से एके 47, हैंड ग्रेनेड आदि की बरामदगी के मामले में जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया। इस कारण उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा। गौर हो कि विधायक 23 अगस्त, 2019 से न्यायिक हिरासत में हैं।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 19 2020, 02:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

बताते चले कि अनंत सिंह उस समय भी विवाद में आए थे जब उन्होंने तत्कालीन सीएम जीतन राम मांझी को धमकी दी थी। उन्होंने ये धमकी तब दी थी जब मांझी ने नीतीश के खिलाफ बगावत की थी। (फाइल फोटो)

28

कहा जाता है कि अनंत सिंह का सीएम नीतीश कुमार और उनकी सरकार से 36 का आंकड़ा है। जानकार बताते हैं कि किसी जमाने में नीतीश ने अनंत को अभयदान दे रखा था। लेकिन, अब नीतीश पर अनंत लगातार उनको यूज करने का आरोप लगाते हैं। वो कहते हैं कि नीतीश कुमार ने हमेशा मेरे साथ नाइंसाफी की है।

(फाइल फोटो)

38

अनंत साल 2005 में पहली बार पटना से 90 किलोमीटर दूर स्थित मोकामा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और जीतकर विधायक बने। तीन चुनावों से इस सीट पर जीत हासिल कर रहे हैं। साल 2015 के चुनाव को उन्होंने जेल में रहकर भी जीता था जिसके बाद उनका वर्चस्व और बढ़ गया था। इस चुनाव में उनके लिए उनकी पत्नी ने वोट मांगे थे, क्योंकि वो तब जेल में बंद थे।

48

2013 में अनंत चर्चा में आए थे जब उन्होने अपनी मर्सडीज कार छोड़कर बग्घी की सवारी की थी और उसी से विधानसभा पहुंचे थे। पटना की सड़कों पर अनंत ने खुद बग्घी चलाई थी जो वीडियो अभी भी यू-ट्यूब पर काफी पॉपुलर है।

58

अनंत सिंह का नाम हमेशा से मीडिया में आता रहा है। साल 2007 में रेप केस से जुड़ा सवाल पूछने पर अनंत के कहने पर उनके गुर्गों ने पटना के पत्रकारों की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इस मामले ने तूल पकड़ा था तो उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।
 

68

अनंत सिंह की छवि भले ही बाहुबली की हो लेकिन उनके दुश्मनों की फेरहिस्त काफी लंबी है। इस लिस्ट में उनके सगे चाचा से लेकर बिहार के कई नामचीन सफेदपोश तक शामिल हैं। उनपर दो बार जानलेवा हमला भी हो चुका है।
 

78

बताते चलें कि बाढ़ जिले में अनंत सिंह के घर से एके-47 मिला था। हत्या की साजिश रचने का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया था। बाहुबली को पटना के बेऊर जेल में रखा गया है। 

88

बाहुबली विधायक फिलहाल घर में प्रतिबंधित हथियार रखने और एक ऑडियो के मामले में जेल में बंद हैं। पटना के सिविल कोर्ट में एक मामले की पेशी के दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार (नीतीश) के इशारे पर जेल में उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। 

(फोटो)

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bihar News: ADM ने डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल
Recommended image2
Bharat Bandh में यूपी से बिहार तक की 5 ताजा तस्वीरें, कहीं दूल्हा फंसा तो कहीं लाठी डंडों से पीटा
Recommended image3
तेज प्रताप यादव की प्रेमिका अनुष्का यादव बनीं मां, लालू यादव के बेटे का झट से आया कमेंट
Recommended image4
“मेरी सबसे बड़ी ताकत चली गई” मां के निधन पर भावुक हुए अभिनेता हैदर कज़मी
Recommended image5
तालाब के पास भयानक भौंक रहे थे दर्जनों कुत्ते, पास जाकर देखा तो कांप गए लोग!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved