MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • पापा की उंगली पकड़ चुनावी मैदान में कूदेगी आरजेडी की दूसरी पीढ़ी, दूसरी पार्टियों में भी कतार में लाडले

पापा की उंगली पकड़ चुनावी मैदान में कूदेगी आरजेडी की दूसरी पीढ़ी, दूसरी पार्टियों में भी कतार में लाडले

पटना (Bihar) । बिहार की राजनीति में परिवारवाद हावी है। ज्यादातर लोग कुछ ही नेताओं को जानते हैं। लेकिन, ऐसा नहीं हैं, क्योंकि ये लिस्ट बहुत लंबी है। बात अगर इसी बार विधानसभा चुनाव (Assembly elections) की करें तो 15 से ज्यादा ऐसे चेहरे मिल जाएंगे, जिनकी दूसरी पीढ़ी इस बार चुनाव लड़ेगी। हालांकि सबसे दिलचस्प मुकाबला लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav)और राबड़ी देवी (Rabri Devi) की बेटों तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav)  और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को लेकर है, जिनमें एक सीएम फेस के रूप में हैं तो दूसरे के सामने उन्हीं की ही पत्नी चुनाव मैदान में हो सकती है।

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 05 2020, 06:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

बताते चले कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर तीन चरण में मतदान हो रहा है। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं दूसरे चरण के लिए चुनाव तीन और सात नवंबर को होगा, जबकि दस नवंबर को मतगणना होगी।

210

तेज प्रताप यादव यादव लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं। वो बिहार के स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं। इस बार हसनपुर से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन, उनके सामने उनकी पत्नी ऐश्वर्या ही जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें कि दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। बता दें कि ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय विधायक और मंत्री भी रह चुके हैं।
 

310

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल देवी की बेटी अंतर राष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह भी अब परिवार की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए तैयार हैं। वे भाजपा से इस बार चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। बता दें कि श्रेयसी 2018 के राष्ट्र मंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीती थीं। इससे पहले ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें 2018 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा था।
 

410

पुष्पम प्रिया चौधरी भी इस बार दो जगह से चुनाव लड़ेंगी। उनके पिता विनोद चौधरी हैं जदयू नेता रहे हैं और विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। पुष्पम के पास राजनीतिक विरासत जरूर है। लेकिन, उनका कोई सियासी अनुभव नहीं है। उन्होंने प्लूरल्स पार्टी बनाई है और जिनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

510

तेजस्वी यादव लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं। वे पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे। लेकिन, 2015 के चुनाव से राजनीति में आए। पहली ही बार में विधायक चुने गए। जेडीयू-आरजेडी और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार बनने पर बिहार के डिप्टी सीएम बनें। लेकिन, डेढ़ साल बाद गठबंधन टूटने पर जेडीयू ने अलग अपनी सरकार बना ली। इसके बाद से वो नेता विपक्ष की भूमिका में है। इस बार महागठबंधन से सीएम फेस भी है।

610

आरजेडी ने इस बार राहुत तिवारी को शाहपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद रह चुके शिवानंद तिवारी के बेटे हैं। बता दें कि वह लालू प्रसाद यादव के करीबी नेताओं में से एक थे, जो 2019 से अब राजनीति से दूर हो गए हैं।   
( फोटो में शिवानंद तिवारी)

710
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर को भी तेजस्वी यादव की टीम से टिकट मिला है। बता दें कि जगदानंद सिंह रामगढ़ से लंबे समय तक एमएलए रहे हैं। बक्सर से एक बार सांसद भी रह चुके हैं। राजद सरकार में वे जल संसाधन मंत्री रहे हैं। लालू परिवार के करीबी होने के साथ क्षेत्र में काम के लिए भी जाने जाते हैं। (फोटो में जगदानंद सिंह)
 
810

ओबरा विधानसभा सीट से आरजेडी ने ऋषि यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। वो पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह के बेटे हैं। बता दें कि कांति सिंह की गिनती राजद बड़े नेताओं में होती है। (फोटो में कांति सिंह)
 

910

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे शाश्वत चौबे, कुछ महीने पहले राजद छोड़ जदयू में गए राधाचरण सेठ के बेटे कन्हैया प्रसाद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद, रामदेव राय के बेटे शिवप्रकाश गरीबदास, पूर्व मंत्री उपेंद्र प्रसाद वर्मा के बेटे जय कुमार वर्मा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा के बेटे माधव झा, पूर्व केंन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के बेटे अभिमन्यु भी चुनाव लड़ सकते हैं। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के दामाद देवेन्द्र मांझी भी चुनाव लड़ रहे हैं।

(पूर्व सीएम जीतन राम मांझी)

1010

सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद की विरासत संभाल रहे उनके पुत्र संजीव चौरसिया फिर से विधान सभा जाने के लिए विधान सभा चुनाव लड़ेंगे। पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद और बेटे चेतन आनंद हाल ही में राजद में शामिल हुए हैं। चर्चा है कि चेतन भी चुनाव लड़ सकते हैं। पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह के दोनों बेटे अजय सिंह और सुमित सिंह भी चुनाव लड़ने की तैयार में। दोनों पहले भी विधायक रह चुके हैं। पूर्व सांसद दिवंगत तस्लीमुद्दीन के बेटे शहबाज आलम भी चुनाव लड़ेंगे।।

(फोटो में आनंद मोहन और उनकी पत्नी )

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bihar News: ADM ने डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल
Recommended image2
Bharat Bandh में यूपी से बिहार तक की 5 ताजा तस्वीरें, कहीं दूल्हा फंसा तो कहीं लाठी डंडों से पीटा
Recommended image3
तेज प्रताप यादव की प्रेमिका अनुष्का यादव बनीं मां, लालू यादव के बेटे का झट से आया कमेंट
Recommended image4
“मेरी सबसे बड़ी ताकत चली गई” मां के निधन पर भावुक हुए अभिनेता हैदर कज़मी
Recommended image5
तालाब के पास भयानक भौंक रहे थे दर्जनों कुत्ते, पास जाकर देखा तो कांप गए लोग!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved