MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • किसान बिल का विरोध कर रहे थे पप्पू यादव के कार्यकर्ता, दौड़ाकर पीटे गए; कांग्रेस ने ऐसे किया चुनाव का विरोध

किसान बिल का विरोध कर रहे थे पप्पू यादव के कार्यकर्ता, दौड़ाकर पीटे गए; कांग्रेस ने ऐसे किया चुनाव का विरोध

पटना। बिहार में चुनाव आयोग ने 243 विधानसभा सीटों (Bihar Assembly Polls 2020) के लिए तीन चरण में चुनाव की घोषणा कर दी है। 10 नवंबर को नतीजे आएंगे। उससे पहले एनडीए (NDA) और विपक्षी दलों के बीच संघर्ष तेज हो गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसान बिल का विरोध कर रहे पप्पू यादव (Farmers Bill Protest In Patna) की जन अधिकार पार्टी (JAP) के कार्यकर्ता सड़क पर पिटते दिख रहे हैं। पप्पू यादव ने वीडियो साझा कर बीजेपी (BJP) पर गुंडागर्दी का  आरोप लगाया है। हालांकि बीजेपी ने JAP कार्यकर्ताओं पर दफ्तर में घुसकर नारेबाजी-प्रदर्शन और उकसाने का आरोप लगाया। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 26 2020, 03:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

दरअसल, हाल ही में पास हुए किसानों के बिल के खिलाफ 25 सितंबर को बिहार समेत समूचे देश में विपक्षी पार्टियों ने बंद और विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। पटना में भी विपक्षी विरोध कर रहे थे। इसमें पूर्व सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) की (JAP) के कार्यकर्ता भी शामिल थे। 

26

JAP के विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक रामचंद्र यादव (MLA Ramchandra Yadav) भी एक गाड़ी पर बैनर और लाउडस्पीकर के साथ विरोध कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में JAP कार्यकर्ताओं को लाठी डंडे से पीटते देखा जा सकता है। पिटाई के दौरान कुछ कार्यकर्ता सड़क पर भाग रहे हैं और उनके पीछे पड़े लोग दौड़ाकर पीटते दिख रहे हैं। हालांकि पीटने वाला कौन है और भागने वाला कौन है इस बारे में साफ-साफ कुछ नहीं कहा जा सकता। 
 

36

लेकिन ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए पप्पू यादव ने आरोप लगाया- "किसानों के लिए आंदोलन कर रहे हमारे माननीय पूर्व विधायक रामचंद्र यादव जी पर बीजेपी के गुंडों के हमले का करारा जवाब देगी बिहार की जनता।" वीडियो बीजेपी दफ्तर के सामने का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों में झड़प तब शुरू हुई जब JAP कार्यकर्ताओं का ग्रुप बीजेपी दफ्तर के सामने पहुंचा। 

46

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि दफ्तर के गेट पर खड़े होकर JAP कार्यकर्ता नारेबाजी कर उकसा रहे थे। पार्टी के मीडिया प्रभारी राजेश झा (Rajesh Jha) ने कहा- अगर कोई हमारे घर में घुसकर हमला करेगा तो कार्यकर्ता उसका जवाब देंगे ही। उन्होंने कहा- विरोध करने की इजाजत है मगर इसका यह मतलब नहीं कि किसी के दफ्तर में विरोध करेंगे। उधर, आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव ने तंज़ कसते हुए कहा कि जो बीजेपी दफ्तर से गुजर रहे हैं वो अपने पास लाठी डंडे भी रखें। 

56

उधर, विपक्ष ने बिहार में चुनाव की तारीखों के ऐलान का स्वागत किया, मगर कोरोना महामारी के बीच चुनाव पर सवाल भी उठाए हैं। कांग्रेस (Congress) के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल (Shakti Singh Gohil) ने आशंका जताई कि चुनाव कोरोना फैलने की वजह न बन जाए। उन्होंने कोरोना पर नीतीश सरकार की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए। दिल्ली में गोहिल ने कहा कि जनता जेडीयू-बीजेपी (BJP-JDU) सरकार को बदलने के लिए तैयार है। 

66

गोहिल ने एनडीए को झूठ की बुनियाद पर टिका गठबंधन बताया। उन्होंने कहा- जनता इस बार झांसे में नहीं आएगी। चुनाव बाद बिहार में सहयोगी दलों के साथ महागठबंधन की सरकार बनेगी। 

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'मेरी भाभी का दूसरे मर्दो से अवैध संबंध थे' भाई की मौत के बाद बहन ने खोले भाभी के राज!
Recommended image2
Bihar News: ADM ने डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल
Recommended image3
Bharat Bandh में यूपी से बिहार तक की 5 ताजा तस्वीरें, कहीं दूल्हा फंसा तो कहीं लाठी डंडों से पीटा
Recommended image4
तेज प्रताप यादव की प्रेमिका अनुष्का यादव बनीं मां, लालू यादव के बेटे का झट से आया कमेंट
Recommended image5
“मेरी सबसे बड़ी ताकत चली गई” मां के निधन पर भावुक हुए अभिनेता हैदर कज़मी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved