MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
BRICS Summit Putin Body Double
BRICS Summit 2026
BRICS Summit 2026
BRICS Summit
BRICS Summit 2026 Photos
BRICS Summit Viral Video
Top 10 Morning News
Haiwaan Film Review
BRICS Summit
Kal Ka Rashifal
Bank Strike 2026
Toxic Box Office Collection
Xi Jinping India Visit
Delhi Rare Medical Case
Haiwaan Advance Booking & Box Office
BRICS Summit 2026
Hanuman Ansh Box Office Collection
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • States
  • Bihar
  • राबड़ी आवास के बंद नंबर से टिकट के बदले मांगे जा रहे थे पैसे, ट्रू कॉलर पर आ रहा लालू के इस बेटे का नाम

राबड़ी आवास के बंद नंबर से टिकट के बदले मांगे जा रहे थे पैसे, ट्रू कॉलर पर आ रहा लालू के इस बेटे का नाम

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Polls) को लेकर अब सनसनीखेज आरोपों का दौर भी शुरू हो चुका है। इस कड़ी में लालू यादव (Lalu Yadav) की पार्टी आरजेडी (RJD) की ओर से टिकट के बदले दावेदारों से पैसे मांगने के आरोप लगे हैं। जिस फोन नंबर से पैसे मांगे जा रहे हैं वो कभी पूर्व मुख्यमंत्री और लालू की पत्नी राबड़ी देवी (Rabari Devi) के आवास पर लगा था। आरजेडी ने पूरे मामले के पीछे विरोधी दलों पर बदनाम करने के लिए साजिश का गंभीर आरोप लगाया है। उधर, बीजेपी ने दलित नेता शक्ति मलिक की हत्या को लेकर लालू परिवार से सवाल पूछे हैं। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 06 2020, 11:12 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

जानकारी के मुताबिक पटना के लैंडलाइन नंबर 0612-22117*** से पिछले महीने 19 सितंबर को सीतामढ़ी जिले में एक दावेदार को फोन किया गया। टिकट के बदले फोन पर उसके साथ पैसों की डील हुई और निर्देश दिया गया कि वो रकम लेकर लालगंज होते हुए आए। उसे पांच देशरत्न मार्ग पहुंचने को कहा गया। ऐसा ही फोन मुजफ्फरपुर जिले में भी एक दावेदार के पास आया। 
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

जिस फोन नंबर से पैसे मांगे गए वो बीएसएनएल का लैंडलाइन नंबर है। HT की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रूकॉलर पर संबंधित नंबर के साथ नेता प्रतिपक्ष और लालू-राबड़ी के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejaswi yadav) का नाम आ रहा है। अब इस पूरे मामले में आरजेडी ने विपक्ष पर साजिश का आरोप लगाया है। पार्टी ने बीएसएनएल से नंबर की पूरी कॉल डिटेल मांगी है। मामले को लेकर पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा (Manojh Jha) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। 

37

मनोज झा ने बताया कि जिस नंबर से टिकट के बदले पैसे मांगे गए वो चार साल पहले ही बंद किया जा चुका है। उन्होंने दावा किया कि ये नंबर किसी दूसरे को आवंटित भी नहीं किया गया है फिर उसका इस्तेमाल कैसे हो रहा है? मनोज झा ने आरोप लगाया कि बिहार में सत्ता जाता देख डर चुके जेडीयू और उनके सहयोगी दल इस साजिश के पीछे हैं। 

47

मनोज झा ने दावा किया कि राबड़ी आवास पर लगे नंबर को 21 नवंबर 2016 को ही कटवाया जा चुका है। बाद में इस नंबर को वन विभाग में आवंटित किया था। वहां से भी 2019 में इसे बंद करा दिया गया था। आरजेडी नेता के मुताबिक तब से बीएसएनएल ने ये नंबर किसी को भी आवंटित नहीं किया है। 

57

उधर, पूर्णिया में दलित की हत्या मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी को नामजद किए जाने के सवाल पर झा ने कहा ये हार से बौखलाए लोगों की साजिश है। अगर आरजेडी नेता जांच में दोषी साबित साबित पाए जाएं तो फांसी पर चढ़ा देना।

67

दलित नेता शक्ति मलिक की हत्या पर बीजेपी प्रवक्ता सांबित पात्रा ने आरजेडी से सवाल पूछे। पात्रा ने कहा कि आरजेडी को जवाब देना होगा। शक्ति मलिक पहले आरजेडी केईई अनुसूचित जाति मोर्चा के महासचिव थे। उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। वो निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। उनकी हत्या मामले में तेजस्वी और उनके तेज प्रताप समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद एफ़आईआर हुई है।  
 

77

बता दें कि आरजेडी राज्य में मुख्य विपक्षी दल है। एनडीए के खिलाफ पार्टी ने कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई एमएल और सीपीएम के साथ महागठबंधन बनाया है। पिछले चुनाव में आरजेडी ने 81 सीटें जीती थीं। इस बार पार्टी 144 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। 

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Missing Children: बेटों को ढूंढने के लिए मां-बाप बने भिखारी, नौकरी छोड़ी, कई राज्य छाने, फिल्मी कहानी भी फेल
Recommended image2
Floods in Bihar: एक बच्चे को बचाने दौड़े... फिर एक-एक कर डूब गए 5 लोग, भागलपुर में दर्दनाक हादसा
Recommended image3
IRCTC घोटाला: लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने तय किए आरोप, जानिए अब आगे क्या?
Recommended image4
क्या अब इस नाम से जानी जाएगी नीतीश कुमार की पार्टी JDU, बिहार के इस दिग्गज ने किया खुलासा
Recommended image5
Saharsa Airport: बिहार के इस इलाके को मिलेगी नई उड़ान! सरकार दे रही 12 एकड़ जमीन, एयरपोर्ट पर बड़ा अपडेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved