बिहार की इन 'तस्वीरों' ने भीतर तक हिला दिया, अक्षय कुमार भी हुए भावुक
पटना. बाढ़ ने बिहार को कई साल पीछे धकेल दिया है। कई सालों बाद लोगों को बाढ़ ने खून के आंसू रुला दिए। पटना में तो 102 साल बाद बाढ़ का ऐसा भयानक मंजर देखने को मिला। बाढ़ के दौरान की जो तस्वीरें सामने आईं, उन्हें देखकर हर कोई हिल गया। शायद इन्हीं तस्वीरों ने अक्षय कुमार को भी भावुक कर दिया। अक्षय कुमार ने पीड़ितों की जिंदगी में फिर से खुशियां लौटाने के मकसद से 1 करोड़ रुपए दान किए हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, अक्षय कुमार ने यह राशि उन परिवारों की मदद के लिए दी है, जो बाढ़ में अपना सबकुछ खो चुके हैं। अक्षय कुमार ने 25 परिवारों को छठ पूजा के लिए 4-4 लाख रुपए भी दिए हैं। अक्षय कुमार ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के आगे कोई कुछ नहीं कर सकता। लेकिन उन्हें खुशी है कि वे बाढ़ पीड़ितों के लिए कुछ कर पा रहे हैं। अक्षय कुमार ने कहा कि बहुत कुछ तो नहीं कर सकते, लेकिन बाढ़ में अपना सबकुछ गंवा चुके लोगों की जिंदगी को फिर से खड़ा करने के लिए थोड़-बहुत भी कर सके, तो खुशी हुई।
15

अक्षय कुमार ने 25 परिवारों को छठ पूजा के लिए 4-4 लाख रुपए भी दिए हैं। अक्षय कुमार ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के आगे कोई कुछ नहीं कर सकता। लेकिन उन्हें खुशी है कि वे बाढ़ पीड़ितों के लिए कुछ कर पा रहे हैं। अक्षय कुमार ने कहा कि बहुत कुछ तो नहीं कर सकते, लेकिन बाढ़ में अपना सबकुछ गंवा चुके लोगों की जिंदगी को फिर से खड़ा करने के लिए थोड़-बहुत भी कर सके, तो खुशी हुई।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि इस साल बाढ़ के चलते 127 लोगों की मौत हुई है। बाढ़ में 13 जिले पूरी तरह प्रभावित हुए थे। इसमें 82.84 लाख लोग प्रभावित हुए।
35
बिहार के कई लोगों ने ने ऐसी बाढ़ पहली बार देखी। कइयों का तो बाढ़ में सबकुछ बर्बाद हो गया। बाढ़ पीड़ितों के लिए लोग लगातार मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपए दान किए थे।
45
यह तस्वीर बताती कि लोगों की जिंदगी किस तरह बाढ़ ने बर्बाद कर दी। जब पूरा इलाका बाढ़ से घिरा हुआ था, तो उन तक मदद तक नहीं पहुंच पा रही थी। लोग जैसे-तैसे बाढ़ से खुद को बचाकर निकले।
55
बाढ़ की यह तस्वीर बिहार की बर्बादी दिखाती है। बिहार के कई जिलों में नदियों ने ऐसे ही शहरों को डुबा दिया था। हालांकि अब बाढ़ का पानी उतर चुका है, लेकिन जिंदगी अभी भी पटरी पर नहीं लौटी है।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos