- Home
- States
- Bihar
- बाइक के लिए मंडप से भाग गया था दूल्हा, अगले दिन वापस पहुंचा; पहले हुई पिटाई फिर दुल्हन ने किया ये काम
बाइक के लिए मंडप से भाग गया था दूल्हा, अगले दिन वापस पहुंचा; पहले हुई पिटाई फिर दुल्हन ने किया ये काम
नालंदा (Bihar) । दुल्हन को जयमाल पहनाने के बाद दूल्हे राजा बाइक के लिए रूठकर भाग गए। काफी दबाव बनाने पर अगले दिन ससुराल पहुंचा तो दुल्हन ने ही शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद लोगों ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां दुल्हन पक्ष को शादी का पूरा खर्च दिलवाकर वर पक्ष को छोड़ दिया।

चंडी थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव से सुहावन दास के बेटे विजेंद्र कुमार की बारात बिहारशरीफ शहर के एक मोहल्ले में आई थी। जयमाल रश्म तक सबकुछ ठीक-ठाक बीता। (प्रतीकात्मक फोटो)
दूल्हा जयमाल के बाद बारातियों के साथ जनवास में गया। उधर दुल्हन पक्ष के लोग शादी की मंडप में सामान रखने के बाद दूल्हा बुलाने के लिए आए। जहां पता चला कि दूल्हा भाग गया है। (प्रतीकात्मक फोटो)
खबर मिलते ही वधू पक्ष में हड़कंप मच गया। गुस्से में वधू पक्ष के लोगों ने समधी समेत 5 लोगों को बंधक बना लिया। दूल्हे को बुलाने का दबाब बनाने लगे। इसी बीच किसी ने नगर थाना को इसकी सूचना दे दी। (प्रतीकात्मक फोटो)
पुलिस मौके पर पहुंचकर दूल्हे को बुलाने का दबाव बनाया तो वो सुबह आया। इससे गुस्साए वधू पक्ष के लोगों ने उसपर लात-घूंसे की बरसात कर दी। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराते हुए थाने लाई। (प्रतीकात्मक फोटो)
थाने में दुल्हन ने स्पष्ट तौर पर कह दिया कि मुझे ऐसा जीवनसाथी नहीं चाहिए, जो दहेजलोभी हो। इसके बाद स्थानीय लोगों और नगर थानाध्यक्ष के प्रयास से क्षतिपूर्ति की राशि वधू पक्ष को देने के बाद दूल्हे को छोड़ दिया गया। दूल्हा बैरंग वापस लौट गया। (प्रतीकात्मक फोटो)
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।