MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Bihar
  • देश ही नहीं विदेश में चर्चित हैं लालू यादव की ये तस्वीरें, कभी उनके देसी ठाठ का चलता था सिक्का, अब मुश्किल में

देश ही नहीं विदेश में चर्चित हैं लालू यादव की ये तस्वीरें, कभी उनके देसी ठाठ का चलता था सिक्का, अब मुश्किल में

पटना : बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के जीवन का आज सबसे बड़ा दिन है। डोरंडा कोषागार से पैसे की निकासी मामले में थोड़ी देर में उनकी सजा का ऐलान होना है। लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव का नाम देश के बड़े और चर्चित राजनेताओं में शुमार है। वे अपने गंवई अंदाज के लिए राजनीति में मशहूर हैं। उनका अल्हड़पन और ठेठ देसी अंदाज देश ही नहीं विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है। उनके भाषणों पर खूब ठहाके भी लगते हैं। आइए आपको दिखाते हैं लालू यादव की लाइफ से जुड़ी कुछ Photos..

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 21 2022, 02:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113

लालू प्रसाद यादव अपने देसी अंदाज के लिए मशहूर हैं। बिहार ही नहीं देश-विदेश में उन्‍हें काफी लोकप्रियता मिली है। कभी उन्‍होंने भैंस की सवारी की तो कभी उसका दूध निकालते तस्वीरों में नजर आए। उनके यही अंदाज लोगों को खूब भाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213

राजनीति में अपने बेबाक स्वभाव और अल्हडपन के लिए मशहूर लालू यादव जिंदगी को अपने अंदाज में ही जीते हैं। विरोधियों पर चुटीले तंज और अपनी बेबाक टिप्पणियों से लालू हर किसी को अपना कायल बना लेते हैं। वे कभी होली खेलते मस्ती में नजर आते हैं तो कभी अपने ही अंदाज में त्योहार मनाते।

313

जब लालू बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पटना में रहते थे तब सीएम हाउस में उनकी गायों के लिए गोशाला थी। छठ पूजा के लिए विशेष कुंड बनवाया गया था। इसी तरह जब वो रेल मंत्री थे तो दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर भी गोशाला बनाई गई थी।
 

413

अक्टूबर 2021 की ही बात है जब लालू यादव को ऑरेंज आइस कैंडी खाते देखा गया। वो ऐसा इसलिए कर रहे थे क्‍योंकि उन्‍हें प्‍यास लगी थी और डॉक्‍टरों ने पूरे दिन में उन्हें 500 ML से ज्‍यादा पानी पीने से मना किया है। प्‍यास बुझाने के लिए उन्होंने ये जुगाड़ निकाला। 

513

लालू प्रसाद यादव जितनी अच्छी पारी सियासी पिच पर खेलते दिखाई देते रहे हैं, उतना ही अच्छा क्रिकेट के मैदान में भी उनका अनुभव रहा है। लालू को क्रिकेट काफी पसंद है और कई बार वो बैट-बॉल के साथ मैदान में दिखाई भी दिए हैं।

613

लालू को खुली जीप काफी पसंद है। इसकी एक तस्वीर साल 2021 में उस वक्त देखने को मिली जब लालू खुली जीप में बैठकर उसे पटना की सड़कों पर दौड़ाते हुए दिखे। जहां लालू खुद जीप ड्राइव कर रहे थे तो उनके पीछे-पीछे पार्टी के समर्थक जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। लालू ने जीप ड्राइव करने का वीडियो खुद शेयर किया था।
 

713

जनता आंदोलन से भारतीय राजनीति में कदम रखने वाले लालू का अंदाज उनकी सफलता के साथ नहीं बदला। उन्होंने अपनी जो ठेठ देसी छवि बनाई उसे हमेशा कायम रखा। बिहार के मुख्यमंत्री रहे तब भी और देश के रेल मंत्री रहे तब भी। 

813

11 जून 1948 को बिहार में जन्मे लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। वे यूपीए सरकार में केंद्रीय रेल मंत्री भी थे। पिछले करीब चार दशक से बिहार की राजनीति लालू प्रसाद के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है। 

913

लालू ने स्‍टूडेंट पॉलिटिक्‍स से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। जिस वक्‍त देश में इमरजेंसी लगी थी, लालू यादव पटना यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। यहीं से उनका राजनीतिक करियर छात्र नेता के रूप में शुरू हुआ।

1013

1977 में लालू यादव महज 29 साल की उम्र में जनता पार्टी के टिकट पर जीतकर लोकसभा पहुंचे। वह उस वक्‍त लोकसभा के सबसे युवा सदस्‍य थे। 1990 में जनता दल की सरकार बनी। प्रधानमंत्री वीपी सिंह राम सुंदर दास को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे तो चन्द्रशेखर रघुनाथ झा को। इन दोनों के बीच उप प्रधानमंत्री देवीलाल ने लालू यादव का नाम आगे बढ़ाया तो उनके नाम पर मुहर लग गई।
 

1113

लालू यादव को जिस साल मुख्‍यमंत्री चुना गया। उसी साल 23 सितंबर को रथ यात्रा पर निकले भाजपा नेता लालकृष्‍ण आडवाणी को लालू ने गिरफ्तार करवा दिया। इस एक फैसले के बाद लालू की छवि सेक्‍युलर नेता की बन गई।

1213

1997 में चारा घोटाले के आरोपों के चलते जनता दल में बगावत हो गई। लालू यादव ने अलग होकर राष्‍ट्रीय जनता दल नाम से पार्टी बना ली। 2002 में राजद की सरकार बनी तो लालू ने पत्‍नी राबड़ी देवी को सीएम बना दिया। खुद केंद्र की राजनीति में सक्रिय हो गए। लालू के नेतृत्‍व में RJD ने 21 लोकसभा सीटें जीतीं और UPA-I में कांग्रेस के बाद सबसे बड़ी पार्टी बनी।
 

1313

1991 में जब लालू बिहार के मुख्यमंत्री थे तब लालू प्लेन में सवार हुए और भूजा भी खाए। भूजा खाने के बाद लालू को तेज प्यास लग गई। वह ऐसा दौर था बोतल बंद मिनरल वाटर का चलन शुरू नहीं हुआ था। प्यास से परेशान लालू ने पायलट से प्लेन को रांची में ही लैंड करवाने की इच्छा जताई और कहा कि पानी पीकर पटना निकल लेंगे। तब रांची बिहार में ही हुआ करता था। पायलट ने लालू के आदेश पर प्लेन को रांची हवाई अड्डे पर लैंड कराने के लिए जरूरी निर्देश भेजे। लेकिन एयरपोर्ट की तरफ से लालू के प्लेन को लैंड करने की इजाजत नहीं मिली।

इसे भी पढ़ें-जानिए क्या है डोरंडा कोषागार मामला, जिसमें लालू यादव को हो सकती है सात साल की जेल, आज होगा फैसला

इसे भी पढ़ें-फैसले से पहले लालू यादव का देसी अंदाज: लेकिन चेहरे पर दिखी चिंता की लकीरें..देखिए घर से लेकर कोर्ट की तस्वीरें

 

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
लालू प्रसाद यादव
 
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
INDIND
Wed, 14 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Russian Woman Love Story: बिहार के राहुल से शादी करने रूस से आई जूली, देखें दोनों की प्रेम कहानी!
Recommended image2
Bihar Boat Accident: ‘भोज में चलो’ कहकर घर से निकले थे बच्चे, गंगा में ऐसा क्या हुआ कि मच गया मातम?
Recommended image3
Tej Pratap Yadav: ‘एक्स-बॉयफ्रेंड को दिल वाला इमोजी…’ ऐश्वर्या से रिश्ते पर तेज प्रताप ने खोले कई राज
Recommended image4
बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े तेजस्वी यादव, पटना में SIR के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन
Recommended image5
BPSC 72nd CCE Prelims Postponed: फिर टली 72वीं BPSC PT, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा, जानिए नई तारीख?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved