MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Rakesh Mehta Suicide
Global News
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • States
  • Bihar
  • Bihar में अनोखी शादी: न बैंडबाजे, न 7 फेरे-सिंदूरदान, 2 जजों ने संविधान की शपथ ली और डाल दी एक-दूजे को वरमाला

Bihar में अनोखी शादी: न बैंडबाजे, न 7 फेरे-सिंदूरदान, 2 जजों ने संविधान की शपथ ली और डाल दी एक-दूजे को वरमाला

पटना। बिहार में इस समय दो जजों ने बेहद ही सादगी और अनोखी शादी (Unique Marriage) की है। खगड़िया (Khagaria) के जज (Judge) साहब और पटना (Patna) की जज साहिबा की शादी चर्चा में हैं। दोनों ने संविधान की शपथ (Constitution Oath) ली और सात जन्मों के रिश्ते में बांध गए। इस शादी में ना तो पंडित थे, ना कोई रीति रिवाज। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला डाली और हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। आइए जानते हैं इस खास और सादगी भरी शादी के बारे में....

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 07 2021, 04:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

बिल्कुल नए अंदाज में हुई शादी, इसलिए खूब चर्चा
बताते चलें कि आदित्य प्रकाश (Aditya Prakash) खगड़िया के व्यवहार न्यायालय में न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी के रूप में पदस्थापित हैं। जबकि आयुषी कुमारी (Ayushi Kumari) पटना में व्‍यवहार न्‍यायालय में जज हैं। दोनों की शादी की इस समय खूब तारीफ की जा रही है। ना बैंड-बाजा, ना ज्यादा तामझाम, वर-वधू पक्ष से करीब 100 मेहमान और दहेज मुक्त शादी। दोनों जजों को परिणय सूत्र में बांधने के लिए पंडित भी नहीं थे। साथ ही कन्यादान, सिंदूरदान और अग्नि के सात फेरे की रस्‍में भी नहीं हुईं। बिल्कुल नए अंदाज में दिन के उजाले में ये शादी सिर्फ 40 मिनट में संपन्न हो गई। इन्होंने निमंत्रण कार्ड भी अनोखा छपवाया था। शपथ पत्र को ध्यान में रखते हुए इसे छपवाया गया और मेहमानों को आमंत्रित किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

दोनों ने पढ़ा शपथ पत्र
ये शादी राजधानी के आम्रपाली रेस्टोरेंट में आयोजित की गई थी। जयमाला के बाद दूल्हे ने शपथ ली- 'मैं अपनी पत्नी को अधिकार देता हूं कि वह अब सिंदूर का इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधन के रूप में करेगी।' खास बात यह भी रही कि पहले दुल्हन ने शपथ पत्र पढ़ा। इसके बाद दोनों ने एक साथ शपथ पत्र पढ़ा, फिर एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। इस शपथ पत्र में पूरी जिंदगी एक-दूसरे के साथ बिताने और महिलाओं को पूरा अधिकार देने और उनकी आजादी को शामिल किया गया था। आयुषी पूर्णेन्दू नगर फुलवारीशरीफ की रहने वाली हैं। जबकि आदित्य प्रकाश हाजीपुर के युसूफपुर के रहने वाले हैं।
 

35

दोनों ने सादगी से शादी करके मिसाल पेश की
इस सादगी और बिना दहेज की शादी में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक डॉ. दिलीप कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- ‘दोनों ने सादगी की मिसाल पेश की है। इससे समाज में दहेज रहित शादी के लिए लोग प्रेरित होंगे। अक्सर शादियां रात में होती हैं। ऐसे में डेकोरेशन और लाइटिंग के साथ कई तरह के खर्च होते हैं। लड़की पक्ष को अक्सर कर्ज लेकर इंतजाम करना पड़ता है, लेकिन आदित्य और आयुषी ने अपनी पारिवारिक सहमति से कम से कम खर्च में दिन में ही शादी की।’
 

45

वकील ने खुले दिल से तारीफ की...
खगड़िया के अधिवक्ताओं ने इस शादी की खुले दिल से प्रशंसा की है और एक अनूठा उदाहरण बताया। खगड़िया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अमिताभ सिन्हा ने कहा कि ये कदम स्वागत योग्य है। इससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा। बिहार में जब कोई युवा पद पर आते हैं तो दहेज की डिमांड बढ़ जाती है। लेकिन एक न्यायिक दंडाधिकारी होने के बावजूद दहेज मुक्त शादी सराहनीय कदम है। इससे बिहार की छवि बदलेगी।

55

खगड़िया व्यवहार न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता रेखा कुमारी का कहना था कि ये शादी समाज के लिए आइना स्वरूप है। इससे समाज में बदलाव आएगा और इस बदलाव की अनिवार्यता भी है। पटना के शिक्षक डॉ. रंजन सिंह और सुरेश राय ने कहा कि इस शादी से परंपरा और प्रतिष्‍ठा के नाम पर बर्बादी रोकने के लिए लोगों को प्रेरणा मिलेगी।  
 

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
नई SUV को चोरों से बचाने का गजब जुगाड़! क्रेन से सीधे 2nd फ्लोर की छत पर पहुंचा दी कार
Recommended image2
Bihar Viral Video: बिहार बस में खिड़की वाली सीट पर बवाल, 'सिविक सेंस' सिखा रही महिला हुई ट्रोल
Recommended image3
Bihar Floods: पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
Recommended image4
Reel के लिए Vande Bharat पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिलों में बने ‘हॉटस्पॉट’, 5 दिन में 134 गिरफ्तार
Recommended image5
माला पहनाने पहुंचे थे JDU नेता, भीड़ छंटी तो गले से गायब थी 7 लाख की चेन, फिर...
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved