IMD Heatwave Alert & Thunderstorm Update: दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 28 मई 2026 को मौसम कैसा रहेगा? कहां आंधी-बारिश चलने की संभावना है और कहां हीटवेव अलर्ट रहेगा? कौन सा शहर आज सबसे ज्यादा गर्म रहेगा?
Weather Forecast 28 May 2026: मई के आखिरी हफ्ते में उत्तर और मध्य भारत का मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। एक तरफ दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में आंधी, बारिश और थंडरस्टॉर्म की गतिविधियां बढ़ रही हैं, तो दूसरी तरफ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई शहर अब भी भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लेटेस्ट फोरकास्ट के अनुसार 28 मई 2026 को मौसम का सबसे आक्रामक रूप उत्तर प्रदेश, दिल्ली NCR और छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। जानिए कहां-कैसा रहेगा आज का मौसम।

आज सबसे ज्यादा गर्म शहर कौन रहेगा?
आज उत्तर प्रदेश का अछनेरा 47°C तापमान के साथ सबसे गर्म शहरों में शामिल रहेगा। इसके अलावा टुंडला, बांदा, प्रयागराज और आगरा में भी पारा 45 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग में भी हीटवेव का असर जारी रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 45°C तक रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश के जबलपुर और भोपाल भी तेज गर्मी से राहत की स्थिति में नहीं हैं। यहां तापमान 43 से 44 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिखेगा। दिन में उमस और तेज गर्मी के बाद दोपहर और शाम के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। IMD ने 50-60Km/h की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और थंडरस्क्वॉल की चेतावनी दी है। अधिकतम तापमान 43°C और न्यूनतम 28°C रहने का अनुमान है। दिल्ली वालों को दोपहर बाद राहत जरूर मिल सकती है, लेकिन बिजली गिरने और तेज आंधी की वजह से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
यूपी में हीटवेव और थंडरस्ट्रॉम दोनों
उत्तर प्रदेश में आज मौसम सबसे ज्यादा अस्थिर रहेगा। आगरा, कानपुर, प्रयागराज, बांदा और बरेली जैसे शहरों में हीटवेव के साथ थंडरस्ट्रॉम का खतरा बना हुआ है। कई इलाकों में ओलावृष्टि और 50-60Km/h की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में दिन की शुरुआत गर्म और उमसभरी रहेगी, लेकिन शाम तक गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है। वहीं प्रयागराज और बांदा में भीषण गर्मी लोगों को बेहाल करेगी। कानपुर और बरेली में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जैसे हालात बताए हैं, जहां आंधी और तेज बारिश दोनों की संभावना है।
बिहार और झारखंड में बारिश
बिहार के पटना, आरा, बक्सर और बनारस से सटे इलाकों में आज बादल छाए रह सकते हैं। पटना में तापमान 38°C तक रहेगा, लेकिन उमस ज्यादा महसूस होगी। कई जगह हल्की बारिश और थंडरस्ट्रॉम की संभावना बनी हुई है। झारखंड की राजधानी रांची में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 36°C के आसपास रहेगा, लेकिन तेज हवाएं और थंडरस्क्वॉल परेशानी बढ़ा सकते हैं। डालटनगंज और चतरा में भी 40-50Km/h की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अभी भी नहीं मिलेगी राहत
भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में आज सूरज आग उगलता नजर आएगा। कई शहरों में तापमान 44°C तक पहुंच सकता है। हालांकि 30 मई के बाद कुछ इलाकों में थंडरस्ट्रॉम की गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं। छत्तीसगढ़ के दुर्ग और रायपुर में हीटवेव का सबसे ज्यादा असर रहेगा। IMD ने यहां हीटवेव अलर्ट जारी किया है। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 45°C तक पहुंच सकता है। जगदलपुर में बादल और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन उमस से राहत नहीं मिलेगी।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा उत्तर भारत और मध्य भारत का मौसम?
IMD के अनुसार 29 से 31 मई के बीच उत्तर भारत में प्री-मानसून एक्टिविटीज और तेज हो सकती हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट संभव है। वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 30 मई के बाद आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


