MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • आतंकी अफजल गुरु, कसाब से निर्भया के कातिलों तक; ये है सभी की फांसी का बिहार कनेक्शन

आतंकी अफजल गुरु, कसाब से निर्भया के कातिलों तक; ये है सभी की फांसी का बिहार कनेक्शन

पटना/ मुंगेर। रातभर कई ड्रामे के बावजूद आखिरकार सात साल बाद निर्भया के चार दोषियों को फांसी की सजा मिल गई। हालांकि फांसी से एक दिन पहले दोषियों के वकील एपी सिंह ने बचाने की बहुत कोशिश की। पहले पटियाला कोर्ट, फिर हाई कोर्ट गए। मामला खारिज होने के बाद देर रात सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 20 2020, 11:16 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
लेकिन निर्भया के दोषियों को कहीं राहत नहीं मिली। इसके बाद चारों दोषियों को सुबह 5.30 बजे फांसी पर लटका दिया गया।
28
भारत के लगभग सभी बड़े जेलों में फांसी घर है। मगर जिस फंदे पर अपराधियों को लटकाया जाता वह केवल एक ही जेल में बनता है।
38
फांसी का फंदा बनाने वाला भारत का इकलौता जेल बिहार में है। अंग्रेजी राज से ही यहां फांसी के लिए फंदा बनाया जाता है। फंदों देश भर की जेलों में यहीं से आपूर्ति की जाती है। ये इकलौता जेल बिहार के बक्सर जिले में है।
48
इस कारागार को बक्सर सेंट्रल जेल के नाम जाना जाता है। देश में आखिरी बार संसद पर हमला करने के आरोप में जम्मू-कश्मीर के आतंकी अफजल गुरु को यहीं के फंदे से फांसी की दी गई थी।
58
अफजल से पहले मुंबई आतंकी हमले में जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब को भी बक्सर में बने फंदे पर फांसी दी गई थी।
68
फांसी के फंदे कोई और नहीं बल्कि बक्सर जेल के कैदी और कुशल तकनीकी जानकार ही तैयार करते हैं। इसमें सूत का धागा, फेविकोल, पीतल का बुश, पैराशूट रोप का इस्तेमाला किया जाता है।
78
बक्सर जेल में अंग्रेजों के जमाने की एक पावरलूम मशीन भी है, जिस पर धागों की गिनती कर अलग किया जाता है। कहा जाता है कि फांसी के एक फंदे में 72 सौ धागों का प्रयोग होता है।
88
यहां के बने फंदे पर करीब 150 किलोग्राम के वजन वाले व्यक्ति को लटकाया जा सकता है। (सभी तस्वीरों का इस्तेमाल स्टोरी प्रेजेंटेशन के लिए किया गया है।)

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved