MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • बिहार में शुरू हो गया लोक आस्था का महापर्व नहाय-खाय छठ, 10 तस्वीरों में देखें कैसा है महिलाओं में उत्साह

बिहार में शुरू हो गया लोक आस्था का महापर्व नहाय-खाय छठ, 10 तस्वीरों में देखें कैसा है महिलाओं में उत्साह

पटना(Bihar).  बिहार में लोक आस्था का महापर्व नहाय खाय के साथ महापर्व छठ की शुरुआत हो रही है। व्रतियों के लिए यह दिन काफी महत्वपूर्ण है। नहाय खाय के दिन व्रत रखने वाली महिलाएं सिर्फ एक समय भोजन ग्रहण करती हैं। हिंदू पंचाग के मुताबिक,  हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी ति​​थि को नहाय-खाय पड़ता है। नहाय खाय के साथ ही छठ व्रत रखने वाली महिलाओं का इस पर्व की पवित्रता कायम रखना होता है।  

3 Min read
Author : Ujjwal Singh
Published : Oct 28 2022, 03:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

पटना में छठ व्रतियों के निर्मित गंगा घाटों पर गुरुवार को दंडाधिकारी व गोताखोर तैनात कर दिए गए। एनडीआरएफ की टीम पेट्रोलिंग कर गंगा घाटों की स्थिति पर पैनी नजर रखेगी। अनुमंडलधिकारी मुकेश रंजन ने गुरुवार की शाम बताया कि घाटों पर नियंत्रण कक्ष खोला जाएगा। सोमवार को उगते हुए सूर्य को दूसरा अर्घ्‍य देने से साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा। 

29

बिहार में नहाय-खाय को लेकर शुक्रवार को खूब उत्‍साह देखा जा रहा है। छठव्रती नहाय-खाय से पहले गुरुवार को दिनभर घरों की सफाई में जुटे रहे। शुक्रवार को नहाय-खाय के दिन गंगा के पावन जल से घरों की धुलाई की गई। शनिवार सुबह से ही नदी में स्नान का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। 
 

39

शनिवार को छठव्रती खरना करेंगे। रविवार को भगवान सूर्य को छठ महापर्व का पहला अर्घ्‍य दिया जाएगा। पटना सहित बिहार के तमाम शहरों में व्रती गंगा सहित अन्‍य नदियों, तालाबों, नहरों और जलाशयों के किनारे भगवान सूर्य को अर्घ्‍य देंगे। 

49

नहाय-खाय को लेकर गुरुवार को राजधानी के बाजारों में काफी चहल-पहल रही। सब्जी बाजार से लेकर वस्त्रों बिक्री जोरों पर रही। सब्जी के आलावा दिनभर लोग कपड़ों की खरीदारी करते रहे। 

59

नहाय-खाय के साथ ही छठ व्रतियों ने अरवा चावल, चना की दाल व कद्दू की सब्जी बनाकर सेवन किया। समस्त परिवार के लोगों ने यही भोजन किया। व्रत का संकल्प लेने के लिए व्रतियों ने अनुमंडल के विभिन्न गंगा घाटों पर गंगा में डुबकी लगाई।

69

शनिवार को दिनभर निराहार रहने के बाद खरना की शाम को घर में पूजा की जाएगी। व्रतियों द्वारा गेहूं के आटे की रोटी व गुड़ की खीर को सूर्य को चढ़ाने के पश्चात प्रसाद के रूप में छठव्रती व श्रद्धालु ग्रहण करेंगे। प्रसाद ग्रहण करने के बाद अगले 48 घंटे तक व्रत रखने वाले श्रद्धलुओं को न जल मिलेगा और न ही अन्न। 

79

उगते सूर्य को अघ्र्य देने ने बाद ही छठ व्रतधारी आदी व गुड़ से व्रत तोड़ेंगी। उसके बाद ही वे अन्न व जल ग्रहण करेंगी। छठ पूजा व्रत बिहार की महिलाओं में खासा लोकप्रिय है और यहां महापर्व की तरह मनाया जाता है।

89

पौराणिक कथाओं के मुताबिक छठी मैया को ब्रह्मा की मानसपुत्री और भगवान सूर्य की बहन माना गया है। छठी मैया निसंतानों को संतान प्रदान करती हैं। संतानों की लंबी आयु के लिए भी यह पूजा की जाती है।

99

पौराणिक कथाओं के मुताबिक महाभारत के युद्ध के बाद अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे बच्चे का वध कर दिया गया था। तब उसे बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तरा को षष्ठी व्रत (छठ पूजा) रखने की सलाह दी थी।
 

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

US
Ujjwal Singh

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
Anant Singh Oath Ceremony: अपने अंदाज में शपथ लेने लगे अनंत सिंह, नीतीश कुमार से ऐसे हुई मुलाकात
Recommended image2
Bihar Board 12th Exam Start, लेकिन इन रोती-गिड़गिड़ाती बच्चियों का भविष्य बर्बाद
Recommended image3
सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया पर सख्ती, जानें क्या है बिहार सरकार नया नियम
Recommended image4
Weather Warning : इंदौर-जयपुर पटना और लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, 48 घंटे कहां खतरनाक
Recommended image5
Patna Weather Update: गणतंत्र दिवस पर पटना का मौसम कैसा रहेगा? जानिए ठंड और कोहरे का पूरा हाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved