MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • जिसकी 'आशिकी' के दीवाने थे लोग, नहीं बचा उसी का घर, 14 साल बाद पत्नी से क्यों अलग हुआ था ये एक्टर

जिसकी 'आशिकी' के दीवाने थे लोग, नहीं बचा उसी का घर, 14 साल बाद पत्नी से क्यों अलग हुआ था ये एक्टर

मुंबई. 90 के दशक में फिल्म 'आशिकी' से सभी के दिलों पर राज करने वाले एक्टर राहुल रॉय आज यानी की 9 फरवरी को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 9 फरवरी, 1968 को कोलकाता में हुआ था। फिल्म 'आशिकी' में राहुल रॉय और अन्नू अग्रवाल की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। 90s की ये सुपरहिट रोमांटिक फिल्मों में से एक थी। इस मूवी के बाद लोग राहुल की 'आशिकी' के दीवाने हो गए थे। लेकिन, क्या आपको पता है, वो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब तो हो गए थे, बस पर्सनल लाइफ में सक्सेस नहीं हो पाए। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में...   

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 09 2021, 11:21 AM IST| Updated : Feb 09 2021, 11:50 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

सिल्वर स्क्रीन पर तो राहुल रॉय ने भले ही अपने रोमांस का जादू बिखेरा और आशिकी फिल्म से लोगों के दिलों पर राज किया। मगर उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखने के लिए मिला। 

27

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक समय में राहुल रॉय का पूजा भट्ट और मनीषा कोइराला जैसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर था। मगर उन्होंने राजलक्ष्मी खानविलकर से शादी की थी। राजलक्ष्मी उनसे पहले एक्टर समीर सोनी से शादी कर चुकी थीं और उनका तलाक भी हो गया था।

37

बताया जाता है कि राहुल रॉय और राजलक्ष्मी मुंबई में एक पार्टी में मिले थे। दोनों के बीच प्यार बढ़ा और साल 2000 में राहुल-राजलक्ष्मी ने शादी कर ली। एक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'उनके दिल में राजलक्ष्मी लिए बहुत आदर था। वो उन्हें तब नहीं मिलीं जब उनका करियर पीक पर था। वो उनसे तब मिलीं जब उनका करियर ढलान पर था।'

47

एक्टर ने राजलक्ष्मी के साथ अपने रिश्ते को शानदार बताया था। उन्होंने कहा था कि 'वो 11 साल छोटी होने के बाद भी उन्हें संभाला। वो लोग साथ में ज्यादा समय बिताना चाहते थे। मगर ऐसा हो नहीं पाता था।'

57

'क्योंकि वो ऑस्ट्रेलिया में उस समय स्पा और सैलून चलाती थीं और वहां उनका अधिकतर समय बीत जाता था। वो वहां साल में चार बार जाते थे और राजलक्ष्मी जब भारत आती थीं तो कम से कम एक महीना रुक जाती थीं।'

67

बता दें कि राहुल रॉय और राजलक्ष्मी का रिश्ता 14 साल तक चला था। मगर इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। इसके पीछे वजह सामने आई थी कि दोनों की जीवन से अपेक्षाएं अलग थीं।

77

राहुल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। राजलक्ष्मी को हमेशा अपने दिल के करीब रखते हैं। वो भी उनके बारे में ऐसा ही महसूस करती हैं।' राहुल पत्नी के परिवार को अपना ही परिवार मानते हैं। वो हमेशा उन्हें सपोर्ट करते रहेंगे।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved