MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अक्षय कुमार ने लगाई FLOP की झड़ी, आमिर खान भी ढेर, 2022 में BOX OFFICE पर फ्लॉप हुए 10 सुपरस्टार

अक्षय कुमार ने लगाई FLOP की झड़ी, आमिर खान भी ढेर, 2022 में BOX OFFICE पर फ्लॉप हुए 10 सुपरस्टार

एंटरटनमेंट डेस्क. साल 2022 बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। इस साल रिलीज ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। गिनती की फिल्मों को छोड़ दें तो बाकी सब ढेर हो गई। इस साल तो फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार्स भी सुपरफ्लॉप साबित हुए और फेल होने में सबसे पहले नंबर पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हैं। इस साल उनकी पांचों फिल्में फ्लॉप ही रही। वहीं, इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाने वाले आमिर खान (Aamir Khan) भी जलवा नहीं दिखा पाए। दर्शकों ने उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) का जबरदस्त विरोध किया। आज आपको इस पैकेज में इस साल बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुए सुपरस्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, नीचे पढ़ें कि इनकी फ्लॉप फिल्मों से मेकर्स को कितने करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा...

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 22 2022, 12:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

1. अक्षय कुमार
घाटा- 450 करोड़ रुपए

अक्षय कुमार की इस साल पांच फिल्मों रिलीज हुई, इनमें से 4 सिनेमाघरों में रिलीज हुई और एक ओटीटी पर। सिनेमाघरों में रिलीज हुई बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन और राम सेतु फ्लॉप साबित हुई। वहीं, ओटीटी पर आई उनकी फिल्म कटपुतली भी खास कमाल नहीं दिखा पाई। मेकर्स को इन फिल्मों से करीब 450 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा।

210

2. अमिताभ बच्चन
घाटा- 20 करोड़ रुपए

अमिताभ बच्चन की वैसे तो इस साल 5 फिल्में झुंड, रनवे 34, ब्रह्मास्त्र, गुडबाय और ऊंचाई। इनमें से ची फिल्मे झुंड, गुडबाय और रनवे 34 फ्लॉप साबित हुई, जिससे मेकर्स को 20 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा। वहीं, ब्रह्मास्त्र हिट रही, लेकिन इसमें कैमियो रोल था। वहीं, ऊंचाई भी बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक ही रही।

310

3. अजय देवगन
घाटा- 16 करोड़ रुपए

अजय देवगन इस साल 5 फिल्मों में नजर आए। इनमें से दो फिल्में गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर में उन्होंने कैमियो किया था। उनकी लीड रोड वाली 2 फिल्में रनवे 34 और थैंक गॉड बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। इनसे मेकर्स को करीब 16 करोड़ का नुकसान हुआ। वहीं, उनकी फिल्म दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया।

410

4. आयुष्मान खुराना
घाटा- 68 करोड़ रुपए

आयुष्मान खुराना की इस साल अनेक, डॉक्टर जी और एन एक्शन हीरो फिल्में रिलीज हुई। हालांकि, तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। इन फिल्मों से मेकर्स को 68 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। उनकी फिल्म एन एक्शन हीरो अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन इस दर्शकों का रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।

510

5. आमिर खान
घाटा- 121 करोड़ रुपए

करीब 4 साल बाद फिल्म लाल सिंह चड्ढा से आमिर खान ने सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की थी। इस साल उनकी मात्र 1 फिल्म रिलीज हुई और वो भी सुपरफ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म से मेकर्स को 121 करोड़ रुपए का घाटा हुआ।

610

6. कंगना रनोट
घाटा- 81 करोड़ रुपए

कंगना रनोट इस साल फिल्म धाकड़ में नजर आई। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटीं। फिल्म को दर्शक तक नसीब नहीं हुए। इस मूवी से मेकर्स को 81.23 करोड़ का नुकसान हुआ।

710

7. रणवीर सिंह
घाटा- 60 करोड़ रुपए

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म जयेशभाई जोरदार उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। फिल्म अपनी रिलीज के साथ फ्लॉप साबित हुई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के पिटने से मेकर्स को 60 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा।

810

8. शाहिद कपूर
घाटा- 53 करोड़ रुपए

इस साल आई शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा। ये फिल्म इसी नाम से बनी साउथ की हिट फिल्म का रीमेक थी, लेकिन हिंदी फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म फ्लॉप होने की वजह से मेकर्स को 53 करोड़ रुपए का निकसान हुआ।

910

9. जॉन अब्रहाम
घाटा- 58 करोड़ रुपए

फिल्म अटैक भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा तरह पिटीं। जॉन अब्राहम की फिल्म की हालात इतनी खराब रही कि सिनेमाघरों के शो तक कैंसिल करने पड़े थे। इस फिल्म से मेकर्स को करीब 58 करोड़ रुपए का का घाटा उठाना पड़ा।

1010

10. टाइगर श्रॉफ 
घाटा- 35 करोड़ रुपए

टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती जबरदस्त हिट रही, लेकिन इस साल आया इस फिल्म का पार्ट 2 बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरा। फिल्म के फ्लॉप होने के मेकर्स को 35 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा।

 

ये भी पढ़ें
इन 3 Khan का बजेगा 2023 में BOX OFFICE पर डंका, जानें क्यों FLOP आमिर खान रहेंगे पर्दे से मिसिंग

2022 की बॉलीवुड की 10 महा डिजास्टर फिल्में, 5 तो BOX OFFICE पर 10 करोड़ तक नहीं कमा पाई

एक बहाने से FLOP अक्षय कुमार ने पहली बार दिखाया अपना आलीशान बंगला, 80 Cr का घर दिखता है ऐसा

2022 में BOX OFFICE पर सबसे ज्यादा कमाने वाली 10 बॉलीवुड फिल्म, लिस्ट में FLOP अक्षय-आमिर की मूवी भी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image2
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image3
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image4
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Recommended image5
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved