- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अमिताभ ने शेयर की बचपन में बेटे की लिखी चिट्ठी, इमोशनल होकर बोले अभिषेक को रहती थी एक शिकायत
अमिताभ ने शेयर की बचपन में बेटे की लिखी चिट्ठी, इमोशनल होकर बोले अभिषेक को रहती थी एक शिकायत
मुंबई. अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया बेहद एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर अपनी और अपनी फैमिली से जुड़ी कई पुरानी यादों को शेयर करते रहते हैं। उन्होंने चिल्ड्रन डे के मौके पर बेटे अभिषेक बच्चन द्वारा बपचन में लिखा एक लेटर शेयर किया। अपने ट्विटर पर अभिषेक द्वारा लिखा लेटर शेयर कर बिग बी इमोशनल हो गए। अमिताभ बोले बेटे को हमेशा मुझसे एक शिकायत रहती थी। उन्होंने लिखा- 'अभिषेक अपनी महिमा में .. एक पत्र जब मैं एक लंबे आउटडोर शूट पर रहता था। पूत सपूत तो क्यूं धन संचय ; पूत कपूत तो क्यूं धन संचय'।T 3549 - Abhishek in his glory .. a letter to me when I was away on a long outdoor schedule ..पूत सपूत तो क्यूँ धन संचय ; पूत कपूत तो क्यूँ धन संचय pic.twitter.com/Tatw1VU1oj— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 14, 2019
16

अमिताभ द्वारा शेयर लेटर में अभिषेक ने लिखा था- 'पापा आप कैसे है। हम सब ठीक है। मैं आपको बहुत ज्यादा मिस कर रहा हूं। पापा आप जल्दी ही घर आ जाओ। मैं भगवान से आपके लिए दुआ मांग रहा हूं। आप चिंता न करें मैं मां, श्वेता दीदी और घर का ख्याल रखूंगा। मैं कभी-कभी शरारतें करता हूं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं पापा। आपका प्यारा बेटा अभिषेक'।
26
पापा अमिताभ द्वारा शेयर की गई अपनी चिट्ठी को अभिषेक ने भी री-ट्विट किया। हालांकि, अपनी चिट्ठी में कई सारी गलतियां देख अभिषेक थोड़े से शर्मिंदा हुए।
36
अभिषेक ने जबाव में लिखा- 'हां...ये क्रिएटिव लेटर राइटिंग कोर्स लेने से पहले की है'।
46
अमिताभ और अभिषेक एक दूसरे के साथ काफी क्लोज बॉन्डिंग शेयर करते हैं। दोनों ने फिल्मों में भी बाप-बेटे का किरदार निभाया है। पार्टी हो या वेकेशन पूरा बच्चन परिवार हमेशा एक साथ नजर आते हैं।
56
अमिताभ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे झूंड. चेहरा, गुलाबो- सिताबो जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
66
वहीं, अभिषेक अनुराग बसु के अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos