- Home
- Entertainment
- Bollywood
- छुपते-छुपाते और बिना मास्क लगाए मुंबई की सड़कों पर बाइक दौड़ते दिखे सलमान खान के छोटे भाई
छुपते-छुपाते और बिना मास्क लगाए मुंबई की सड़कों पर बाइक दौड़ते दिखे सलमान खान के छोटे भाई
मुंबई. कोरोना की मार दुनिया झेल रही है। इस महामारी की चपेट में अब तक कई लोग आ चुके हैं। हजारों लोग रोज मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में भी इस महामारी का असर कम नहीं हुआ है। हालांकि, कई दिनों से चल रहे लॉकडाउन में अब यहां ढील दी गई है। बावजूद इसके कम ही लोग बाहर निकल रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स अभी भी घरों में रहकर ही फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। वहीं, कुछ सेलेब्स ने घर से बाहर निकलना धीरे-धीरे शुरू कर दिया है। मुंबई के अलग-अलग इलाकों में बॉलीवुड सेलेब्स स्पॉट हुए।

सलमान खान जहां अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस में वहीं उनका छोटा भाई सोहेल खान बांद्रा में बाइक दौड़ता नजर आया। इस दौरान सोहेल न तो मास्क लगा रखा था और न ही ग्लव्स पहन रखे थे।
सोहेल खान अपनी बाइक पर नजर आए। लॉकडाउन की वजह से उनके बाल भी काफी बढ़ गए हैं।
63 साल के अनिल कपूर लंबे समय बाद घर से बाहर नजर आए।
अनिल कपूर वर्कआउट करने ग्राउंड पर पहुंचे। उनके साथ उनका कोच भी था।
अनिल कपूर ने चेहरे पर मास्क, कैप और गॉगल पहन रखा था।
अदा शर्मा तेहरे पर मास्क लगाकर ग्रॉसरी शॉप पर पहुंची।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।