- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Aryan Khan Drug Case: आर्यन के पास अब सिर्फ 2 दिन, नहीं हुई जमानत तो SRK के बेटे की 15 रातें गुजरेंगी जेल में
Aryan Khan Drug Case: आर्यन के पास अब सिर्फ 2 दिन, नहीं हुई जमानत तो SRK के बेटे की 15 रातें गुजरेंगी जेल में
मुंबई। क्रूज ड्रग्स केस (Drugs Case) में गिरफ्तार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन (Aryan Khan) की जमानत पर सुनवाई बुधवार को एक बार फिर टल गई। हाईकोर्ट में अब गुरुवा को दोपहर ढाई बजे के बाद केस की सुनवाई होना है। अगर 28 और 29 अक्टूबर (गुरुवार या शुक्रवार) तक आर्यन की जमानत पर फैसला नहीं आता है तो उन्हें लंबे समय तक जेल में रहना पड़ सकता है। दरअसल, 30 और 31 अक्टूबर को हाईकोर्ट में शनिवार, रविवार की छुट्टी रहेगी। तो आर्यन की 15 रातें और गुजरेंगी जेल में..

दरअसल, अक्टूबर के बचे हुए दो दिनों में अगर आर्यन की जमानत नहीं होती तो 1 नवंबर से हाईकोर्ट में दिवाली की छुट्टी लग जाएगी। इसके बाद कोर्ट 15 नवंबर तक नहीं खुलेगा। ऐसे में अगर आर्यन को जमानत नहीं मिली तो फिर उन्हें 15 रातें जेल में ही गुजारनी पड़ेंगी।
बॉम्बे हाईकोर्ट में दिवाली की छुट्टियां 1 नवंबर से शुरू हो रही हैं। 1 से 12 नवंबर तक दिवाली हॉलिडे रहेगा। इसके बाद 13-14 नवंबर को शनिवार रविवार के चलते कोर्ट में छुट्टी रहेगी। दिवाली की छुट्टियों से पहले बॉम्बे हाईकोर्ट के काम करने का अंतिम दिन 29 अक्टूबर है।
बता दें कि आर्यन खान 8 अक्टूबर से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। उन्हें जेल में 20 दिन हो चुके हैं। जेल में आर्यन को कैदी नंबर 956 मिला है। आर्यन खान को 2 अक्टूबर को एनसीबी ने मुंबई के क्रूज कार्डेलिया से पकड़ा था। उनके साथ अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा समेत कुल 8 लोगों को अरेस्ट किया गया था।
जेल में आर्यन का वक्त बड़ी मुश्किल से कट रहा है। हालांकि, इसके लिए आर्यन जेल में धार्मिक किताबें पढ़कर अपना समय काट रहे हैं। आर्थर रोड जेल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आर्यन जेल में लाइब्रेरी से किताबें लेकर पढ़ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दो किताबें ली हैं, जिनमें पहली है गोल्डन लॉयन और दूसरी किताब भगवान राम-सीता की कहानियों पर बेस्ड है।
इतना ही नहीं, आर्यन खान जेल की लाइब्रेरी से कई धार्मिक और मोटिवेशनल किताबें पढ़ने के साथ ही जेल में होने वाली संध्या आरती में भी शामिल हो रहे हैं। आर्यन की बैरक में बने मंदिर में रोजाना शाम 7 बजे आरती होती है। ऐसे में आर्यन अब आरती में शामिल होकर भगवान से अपनी रिहाई की प्रार्थना करते नजर आते हैं।
बता दें कि शाहरुख खान बीते गुरुवार 21 अक्टूबर को बेटे से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे थे। उन्होंने यहां करीब 15 मिनट तक कांच की दीवार के दूसरी ओर खड़े आर्यन से बात की। आर्यन से मिलने के बाद शाहरुख जैसे ही वहां से निकले तो आर्यन विजिटर रूम में ही रो पड़े थे।
रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन खान के साथ भी जेल में अन्य कैदियों की तरह ही बर्ताव किया जा रहा है। सुपरस्टार का बेटा होने के बावजूद उन्हें अलग से कोई सुविधा मुहैया नहीं करवाई जा रही है। आर्थर रोड जेल में इस समय करीब 3200 कैदी बंद हैं, इनमें से कई बेहद खूंखार हैं।
आर्यन को 11 अक्टूबर को जेल की कैंटीन से खाना खरीदने के लिए उनके पापा शाहरुख ने 4500 रुपये का मनीऑर्डर भेजा था। जेल के नियमों के मुताबिक, वहां बंद कैदियों को केवल मनीऑर्डर से पैसे भेजे जा सकते हैं और इसके लिए भी एक अमाउंट फिक्स है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।