MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • कोई 45 तो कोई 50 साल पार, जब अधिक उम्र में पिता बने ये 10 बॉलीवुड एक्टर

कोई 45 तो कोई 50 साल पार, जब अधिक उम्र में पिता बने ये 10 बॉलीवुड एक्टर

मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। करीना जहां 40 की उम्र में दूसरे बच्चे की मां बनेंगी वहीं, सैफ अली खान (Saif Ali Khan) 50 साल की उम्र में चौथी पर पिता बनने जा रहे हैं। वैसे, ज्यादा उम्र में पिता बनने की बात बॉलीवुड के लिए कोई नया ट्रेंड नहीं है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड एक्टर्स 40 साल से ज्यादा की उम्र में पापा बन चुके हैं। इनमें सुपरस्टार शाहरुख और आमिर खान से लेकर साउथ के एक्टर प्रकाश राज तक शामिल हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसे ही 8 एक्टर्स के बारे में जो अधिक उम्र में पिता बने। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 18 2021, 11:54 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

संजय दत्त तीन बच्चों के पापा हैं। पहली पत्नी ऋचा शर्मा से उनकी शादी 1987 में हुई थी। 1988 में संजय बेटी त्रिशाला के पिता बने। त्रिशाला अब 32 साल की हो चुकी हैं। इसके बाद संजय ने रिया पिल्लई से शादी की लेकिन इनकी कोई संतान नहीं हुई। फिर संजय ने मान्यता से 2008 में तीसरी शादी की। 2010 में मान्यता ने जुड़वां बच्चों शाहरान और इकरा को जन्म दिया। उस वक्त संजय दत्त 51 साल के थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

राजेश खट्टर ने 1990 में शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम से शादी की। 5 साल बाद 1995 में वो बेटे ईशान के पिता बने। इसके बाद उनका और नीलिमा का तलाक हो गया और 2008 में उन्होंने वंदना सजनानी से शादी की। इसके बाद 2019 में राजेश खट्टर 52 साल की उम्र में अपनी सेकंड वाइफ वंदना सजनानी से बेटे वनराज के पिता बने। 

310

प्रकाश राज ने 2010 में कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से दूसरी शादी की थी। दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर है। शादी के छठवें साल 3 फरवरी 2016 को प्रकाश 50 की उम्र में बेटे वेदांत के पिता बने। ये प्रकाश राज का चौथी संतान है। दरअसल पोनी से पहले प्रकाश ने 1994 में एक्ट्रेस ललिता कुमारी से शादी की थी। 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों की दो बेटियां मेघना, पूजा और एक बेटा सिधू है। हालांकि, बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।

410

आमिर खान ने 1986 में रीना दत्ता से शादी की। इससे उन्हें दो बच्चे बेटा जुनैद और बेटी इरा हुए। इसके बाद आमिर और रीना का 2002 में तलाक हो गया। तलाक के बाद आमिर ने किरण राव से 2005 में शादी की। शादी के 6 साल बाद आमिर खान 2011 में सरोगेसी के जरिए तीसरी बार पापा बने। उस वक्त आमिर की उम्र 45 साल थी।

510

शाहरुख ने 1991 में गौरी छिब्बर से शादी की। इसके बाद दोनों 1997 में बेटे आर्यन के माता-पिता बने। वहीं, 2000 में गौरी ने बेटी सुहाना को जन्म दिया। सुहाना के जन्म के 13 साल बाद शाहरुख तीसरी बार पापा बने। शाहरुख के घर सरोगेसी से बेटे अबराम का जन्म हुआ। शाहरुख जब तीसरी बार पापा बने तो उनकी उम्र 48 साल थी। 

610

अर्जुन रामपाल 46 साल की उम्र में 2019 में तीसरी बार पापा बने थे। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे अरिक को जन्म दिया था। वैसे अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी और मॉडल मेहर जेसिया से दो बेटियां भी हैं। 

710

धर्मेंद्र ने 1980 में बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। धर्मेंद्र से शादी के बाद हेमा मालिनी पहली बार 1981 में बेटी ईशा की मां बनीं। उस वक्त धर्मेन्द्र की उम्र 46 साल थी।  वहीं दूसरी बेटी अहाना के जन्म के वक्त धर्मेन्द्र 50 साल के थे। 

810

सैफ अली खान की पहली शादी 1991 में 13 साल बड़ी अमृता सिंह से हुई। अमृता से सैफ के दो बच्चे बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम हुए। इसके बाद 2004 में अमृता से उनका तलाक हो गया। अमृता से तलाक के बाद सैफ ने खुद से 10 साल छोटी करीना कपूर से शादी की और 2016 में वो पहली बार बेटे तैमूर के पिता बने। सैफ अब 50 की उम्र में दूसरी बार पापा बनने वाले हैं।

910

अक्षय कुमार ने 2001 में राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की। शादी के बाद 2002 में वो बेटे आरव के पिता बने। आरव के जन्म के 10 साल बाद अक्षय-ट्विंकल दोबारा पेरेंट्स बने और 2012 में उनके घर बेटी नितारा का जन्म हुआ। नितारा के जन्म के समय अक्षय की उम्र 45 साल थी।

1010

सोहेल ने 1998 में सीमा सचदेव से शादी की थी। 2 साल बाद साल 2000 में उनके बेटे निर्वाण का जन्म हुआ। हालांकि सोहेल और सीमा को लगा कि अभी उनकी फैमिली कम्प्लीट नहीं हुई है, इसलिए उन्होंने एक और बेबी प्लान किया। इसके लिए उन्होंने आईवीएफ का सहारा लिया और 2011 में दूसरे बेटे योहान का जन्म हुआ। उस वक्त सोहेल की उम्र 42 साल थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
3rd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(47.0 ov) 329 & 140/4
AUSAUS
429
Day 3
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Karwa Chauth का व्रत नहीं रखतीं ये 6 एक्ट्रेस, एक कहती है- प्यार साबित करने भूखा रहने की ज़रुरत नहीं
Recommended image2
Akshay Kumar New Movie: अक्षय कुमार की नई फिल्म की हीरोइन! इस एक्ट्रेस संग तीसरी बार करेंगे रोमांस
Recommended image3
'ऐसी बातों पर...', अन्नू कपूर ने कहा था 'दूधिया बदन', तमन्ना भाटिया ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
Recommended image4
Karwa Chauth 2026 पर ‘रामायणम्’ का खास तोहफा, रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म का नया गाना रिलीज!
Recommended image5
Karva Chauth Hit Song: करवा चौथ का रोमांस बढ़ा देते हैं ये बॉलीवुड गाने, चांद के इंतजार से पति के प्यार तक सब कुछ है खास
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved