भारतीय सेना के जवानों का साहस दिखाती हैं ये 5 फिल्में
नई दिल्ली. बॉलीवुड में हमेशा से ही बायोपिक, उपन्यास या फिर किसी घटना को फिल्मी रूप देने का प्रचलन रहा है। 26 जुलाई को पूरा देश कारगिल विजय दिवस के दिन भारतीय सेनाओं के शौर्य गाथा गा रहा है। ऐसे मौके पर आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिसमें सेना के बहादुर जवानों के साहस को बखूबी दिखाया गया है। ये हैं वो 5 फिल्में...
15

'बॉर्डर'... जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बॉर्डर' जो कि राजस्थान के लोंगेवाला पोस्ट पर आधारित थी। इसमें उन 120 जवानों की कहानी को दिखाया गया था, जो अपनी बहादुरी से पाकिस्तानी सेना से रात भर लड़ते रहे और लोंगेवाला पोस्ट पर दुश्मनों का कब्जा नहीं होने दिया था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
'धूप'... कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के जीवन संघर्षों पर बनी फिल्म 'धूप' में भी दर्शकों से खूब प्यार मिला था। इसमें लीड रोल में ओम पुरी और गुल पनाग थीं। ये मूवी 2003 में रिलीज की गई थी।
35
'लक्ष्य'... ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, अमरीश पुरी और ओम पुरी स्टारर फिल्म 'लक्ष्य' कारगिल युद्ध पर बनी थी। ये फिल्म 2004 में रिलीज की गई थी। इसका डायरेक्शन फरहान अख्तर ने किया था।
45
'LOC कारगिल'... कारगिल युद्ध और जवानों के साहस को बयां करने वाली फिल्म 'LOC कारगिल' 2003 में रिलीज की गई थी। इसका डायरेक्शन जेपी दत्ता ने किया था। मूवी में अजय देवगन, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर, सैफ अली खान और सुनील शेट्टी ने लीड रोल प्ले किया था।
55
'टैंगो चार्ली'... अजय देवगन, सुनील शेट्टी, संजय दत्त और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'टैंगो चार्ली' जो देश के जवानों के साहस और बहादुरी को बखूबी बताती है। ये फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन मणी शंकर ने किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos