- Home
- Entertainment
- Bollywood
- सलमान खान से बिगड़े रिश्तों पर पहली बार बोले बोनी कपूर, इशारों इशारों में कह दी ये बड़ी बात
सलमान खान से बिगड़े रिश्तों पर पहली बार बोले बोनी कपूर, इशारों इशारों में कह दी ये बड़ी बात
मुंबई. सभी जानते है कि सलमान खान और बोनी कपूर अच्छे दोस्त रहे हैं। दोनों ने वॉन्टेड और नो एंट्री फिल्मों में साथ काम किया है। लेकिन दोनों ही 2009 के बाद साथ नजर नहीं आए। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान-बोनी के रिश्तों में खटाई की वजह अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की रिलेशनशिप मानी जाती है।
16

हाल ही में बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में सलमान खान के साथ अपने बिगड़े रिश्तों के बारे में बात की। साथ ही फैमिली और बच्चों से जुड़ी कई बातें भी शेयर की।
26
बोनी कपूर ने अपने बेटे अर्जुन कपूर के फिल्मी करियर और सलमान संग रिलेशन पर चर्चा की। उन्होंने बताया- अर्जुन हमेशा से फिल्म डायरेक्टर बनना चाहता था और इसलिए मेरे पास उसे लॉन्च करने का कोई प्लान भी नहीं था। लेकिन एक दिन मुझे सलमान ने कॉल कर कहा कि अर्जुन को एक्टिंग में अपना हाथ आजमाना चाहिए क्योंकि उसमें एक्टर बनने के सारे गुण है। फिर सलमान ने ही अर्जुन को गाइड और ग्रूम किया था।
36
बोनी ने मायूस होकर कहा- बदकिस्मती से अब सलमान के साथ मेरे रिश्ते बिगड़ चुके हैं। उन्होंने सलमान का एहसान माना जिसकी वजह से अर्जुन एक्टिंग की दुनिया में कदम रख सका। बोनी ने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके और सलमान के बिगड़े रिश्तों के बारे में इशारों- इशारों में अर्जुन के मलाइका संग अफेयर की वजह कही है।
46
बोनी ने इंटरव्यू के दौरान अपने बच्चों को लेकर भी बात की। बोनी ने बेटी अंशुला के बारे में कहा कि बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई के मामले में वो घर में सबसे तेज रही है, उसने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में चार साल के ग्रेजुएशन को तीन साल में ही पूरा कर लिया और मुझे उसपर गर्व है।
56
उन्होंने बताया कि वे घर की सबसे छोटी बेटी खुशी को सबसे ज्यादा चाहते हैं। खुशी इस समय विदेश में पढ़ रही हैं। गौरतलब है कि दोनों बेटियां फिल्मी दुनिया से दूर हैं।
66
बोनी ने अपने दो स्टारकिड्स अर्जुन और जाह्नवी के फिल्मी करियर पर भी बात की। उन्होंने जाह्नवी को लेकर कहा कि फिल्म धड़क में उसका काम अच्छा था। डेब्यू फिल्म से श्रीदेवी के स्तर की एक्टिंग की उम्मीद जाह्नवी से करना नाइंसाफी होगी। मैं यह भी कहूंगा कि अर्जुन भी मेरे दिल में है।
Latest Videos