- Home
- Entertainment
- Bollywood
- कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक एपिसोड के लिए करते है इतना चार्ज, नेटवर्थ जानकर रहे जाएंगे हैरान
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक एपिसोड के लिए करते है इतना चार्ज, नेटवर्थ जानकर रहे जाएंगे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, Comedian Sunil Grover charges so much for one episode : कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर का आज यानि 3 अगस्त को जन्मदिन है। सुनील अपने कॉमिक टाइमिंग के लिए पूरी इंडस्ट्री विख्यात हैं। एक समय सुनील ग्रोवर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा की जान थे। उनके बिना शो के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था। ‘डॉक्टर मशहूर गुलाटी’ और ‘गुत्थी’ के किरदार में उनकी ज़बरदस्त कॉमेडी को लोग भूल ही नहीं सकते थे। ना केवल सीरियल्स बल्कि वो अपना जलवा बॉलीवुड फिल्मों और ओटीटी प्लेटफार्म तक दिखा चुके हैं। सुनील ग्रोवर अपनी इस अदायगी के लिए मोटी फीस भी वसूलते हैं।

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर 3 अगस्त 1977 को सिरसा (हरियाणा) में जन्मे थे । वे हरियाणवी-पंजाबी परिवार से आते हैं। उनके पिता बैंक मैनेजर थे, उनके परिवार में बड़ी सिस्टर और छोटा भाई है ।
सुनील ग्रोवर अब फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा रहे हैं। वे सलमान खान की मूवी भारत और टाइगर श्राफ की 'बागी' में दिखाई दिए थे। कई और प्रोजेक्ट में भी काम कर रहे हैं।
ओटीटी प्लेटफार्म पर वेबसीरीज ‘तांडव’ में सैफ अली खान के साथ सुनील ग्रोवर भी दिखाई दिए थे। इसमें कॉमेडियन की भूमिका की जमकर सराहना हुई थी ।
सुनील ग्रोवर ने इस मुकाम तक पहुंचने में काफी मेहनत करनी पड़ी थी। करियर की शुरूआत में महज एक शो का 500 रुपये कमाने वाले कॉमेडियन को ‘द कपिल शर्मा शो’ के हरएक एपिसोड के लिए 10 से 12 लाख रुपए दिए जाते थे।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सुनील ग्रोवर की कमाई सालाना ( नेटवर्थ) तकरीबन 18 करोड़ है। सुनील का मुंबई में अपना घर है। ये उन्होंने साल 2013 में खरीदा था, सुनील फिल्मों में अपने किरदार के लिए 50 लाख रुपये तक वसूलते हैं।
सुनील ग्रोवर का कपिल शर्मा के साथ हुआ था विवाद
कॉमेडियन कपिल शर्मा बहुत तुनकमिज़ाज़ माने जाते हैं। एक बार सुनील ग्रोवर से उनका विवाद हो गया था, इसके बाद सुनील ने ये शो छोड़ दिया था। उनकी कमी आज भी महसूस की जाती है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने सुनील और कपिल के बीच सुलह कराने की कोशिश की थी, लेकिन सुनील ने कॉम्प्रोमाइज़ करने से इंकार कर दिया था।
ये भी पढ़ें
क्या तलाक के बाद भी दोनों पत्नियों संग रिश्ते में हैं आमिर खान, किरण राव-रीना दत्ता को लेकर बोले ये
फुटपाथ पर रोती-बिलखती अर्पिता को अपने घर ले आए थे सलमान के पापा, आज कर रही खान परिवार पर राज
पत्नी से सरेआम खुलवाई पैंट की जिप तो हीरोइनों को दिया शादी का झांसा, अक्षय कुमार के 7 बड़े विवाद
चेहरे पर नहीं किया था जरा भी मेकअप तो इन्हें देखते ही घबरा गई अमीषा पटेल, ऐसे छुपाया फेस और भागी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।