- Home
- Entertainment
- Bollywood
- विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ फतवा, 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर का ऐसा रहा रिएक्शन
विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ फतवा, 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर का ऐसा रहा रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, Fatwa against Vivek Agnihotri । विवेक रंजन अग्निहोत्री ( Vivek Ranjan Agnihotri ) बॉलीवुड के फियरलेस फिल्म मेकर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं । उन्हें लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। विवेक की लास्ट रिलीज़ 'द कश्मीर फाइल्स' ( The Kashmir Files ) में कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार की सच्चाई को पेश किया गया था। ये इस साल मेगा सुपरहिट फिल्म साबित हुई है। वहीं इसे क्रिटिक्स ने भी पसंद किया है। हालांकि भारत में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इज़रायल के जूरी मेंबर ने इस मूवी को वल्गर और प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था। वहीं अब देश में ही विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ फतवा जारी किया गया है। देखें इस पर फिल्म मेकर का रिएक्शन....

'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार और सपोर्ट मिला है। हालांकि इस फिल्म के खिलाफ तब भी बयानबाजी हुई थी। फिल्म कश्मीर फाइल्स अभिव्यक्ति की आजादी की मिसाल पेश करती है। लेकिन, अब इससे इतर फिल्म निर्माता के खिलाफ फतवा जारी किया गया है।
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने सोशल मीडिया हैंडल को लेते हुए, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक वीडियो शेयर किया है । वीडियो में वह पुलिस और सरकारी अधिकारियों की प्रोटेक्शन में दिल्ली की सड़कों पर घूम रहे हैं।
विवेक ने कैप्शन में लिखा, "कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार को दिखाने के लिए कीमत चुकानी पड़ती है। एक हिंदू बहुसंख्यक देश में। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, हा ! #ImprisonedInOwnCountry #Fatwa"।
द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म द वैक्सीन वॉर की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म 15 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी।
विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली जैसी दस से अधिक भाषाओं में रिलीज होगी।
फिल्म वैक्सीन वॉर को आई एम बुद्धा फाउंडेशन बैनर के तहत निर्माण किया जा रहा है। इसे विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है।
विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी लीक से हटकर फिल्में बनाई हैं। फाइल ट्रिलॉजी में उनकी आने वाली फिल्मों में द डेल्ही फाइल्स शामिल हैं।
ये भी पढ़ें-
'बेशरम रंग' विवाद के बीच आएगा 'पठान' का नया गाना, डायरेक्टर ने बताई गाने से जुड़ी पूरी डिटेल
350 Cr कमाने वाली अल्लू अर्जुन की Pushpa रूस के Box Office पर ढेर, मेकर्स को करोड़ों का नुकसान
साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने छोड़ीं बॉलीवुड फ़िल्में, जानिए आखिर उन्होंने क्यों लिया यह फैसला?
इस गंभीर बीमारी की चपेट में आई Urfi Javed, अस्पताल के बेड से शेयर किया वीडियो, पहचानना मुश्किल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।