MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • शोले @ 47: एक रिजेक्टेड आइडिया था शोले, जानें कौन थे असली जय-वीरू जिनका नाम मिला था अमिताभ-धर्मेंद्र को

शोले @ 47: एक रिजेक्टेड आइडिया था शोले, जानें कौन थे असली जय-वीरू जिनका नाम मिला था अमिताभ-धर्मेंद्र को

एंटरटेनमेंट डेस्क. डायरेक्टर रमेश सिप्पी (Ramesh Sippy) की फिल्म शोले (Sholay) की रिलीज को आज यानी 15 अगस्त को 47 साल पूरे हो गए है। फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी। शुरुआती दौर में फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था, लेकिन वक्त के साथ-साथ इस फिल्म को इतना पसंद किया गया कि आज भी फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब रहते है। फिल्म में धर्मेंद्र  (Dharmendra), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), हेमा मालिनी ( Hema Malini), जया भादुड़ी (Jaya Bhaduri), संजीव कुमार ((Sanjeev Kumar) और अमजद खान (Amjad Khan) ने लीड रोल प्ले किया था। वैसे, आपको बता दें कि बहुत कम लोग जानते है कि बॉलीवुड की इस कल्ट फिल्म का आइडिया रिजेक्टेड था। दो निर्देशकों ने फिल्म की कहानी सुनकर इसे बनाने से मना कर दिया था। फिर जब कहानी रमेश सिप्पी और उनके पिता जीपी सिप्पी ने सुनी तो वे फिल्म बनाने को तैयार हुए। नीचे पढ़ें फिल्म शोले क 47 साल पूरे होने पर इससे जुड़ी ऐसी बातें, जिसके बारे में शायद कम ही लोगों को पता है...

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Aug 15 2022, 07:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

बता दें कि फिल्म शोले का आइडिया सलीम-जावेद ने कई प्रोड्यूसर्स को सुनाया, लेकिन कोई फिल्म बनाने को तैयार नहीं हुआ। उस जमाने के बड़े फिल्म मेकर्स जैसे मनमोहन देसाई और प्रकाश मेहरा ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। हालांकि, रमेश सिप्पी ने फिल्म बनाई और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

211

फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र का नाम जय-वीरू होता है। क्या आप जानते है असल में यह नाम किसके हैं, नहीं, तो हम बता हैं। दरअसल, जय और वीरू सलीम खान के दो दोस्तों के नाम है, जो उनके साथ कॉलेज में पढ़ा करते थे। उन्होंने बिग बी और धर्मेंद्र को अपने दोस्तों का नाम दिया था। 

311

फिल्म में संजीव कुमार ने ठाकुर बलदेव सिंह का रोल प्ले किया था। आपको बता दें कि असल में ठाकुर बलदेव सिंह, सलीम खान के ससुर का नाम था। वे इस नाम से काफी इम्प्रेस्ड थे और फिल्म में इस नाम को यूज किया। 

411

शायद कम ही लोग जानते हैं कि फिल्म ठाकुर बलदेव सिंह का रोल दिलीप कुमार को भी ऑफर किया गया, लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- इस रोल को ठुकराने का उन्हें हमेशा अफसोस रहा। 

511

फिल्म में अमजद खान ने डाकू गब्बर सिंह का किरदार निभाया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि सलीम खान को यब नाम एक रियल डाकू के नाम से मिला था। कहा जाता है कि 1950 के दशक में ग्वालियर के पास एक डाकू हुआ करता था, जिसका नाम गब्बर सिंह थी। इस डाकू की कहानी सलीम खान ने अपने पुलिस ऑफिसर पिता से सुनी थी।

611

बात 1963 की है, जब जावेद अख्तर ने दिल्ली के एक यूथ फेस्टिवल में अमजद खान को एक नाटक में देखा था। उन्हें वे काफी इम्प्रेसिव लगे। मुंबई आकर उन्होंने अमजद के बारे में सलीम खान को बताया था। फिर जब करीब 10 साल शोले बनी तब अमजद को याद किया गया। 

711

फिल्म में गब्बर सिंह का ऑडिशन देने अमजद खान को बैंगलुरु बुलाया गया था, लेकिन उनकी किस्मत देखो कि जिस फ्लाइट से उन्हें जाना था वो मुंबई एयरपोर्ट पर खराब हो गई। हालांकि, पांच घंटे बाद फ्लाइट ठीक होने पर वे बैंगलुरु पहुंचे, ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गए। हालांकि, उनसे पहले यह रोल डैनी को दिया गया था। 
 

811

कहा जाता है कि फिल्म में धर्मेंद्र ठाकुर बलदेव सिंह वाला किरदार निभाना चाहते थे और जिद्द पर अड़ गए थे। जबकि रमेश सिप्पी चाहते थे कि यह रोल संजीव कुमार निभाए। फिर सिप्पी ने एक पैंतरा आजमाया और कहा कि वीरू का रोल करने से वह बसंती यानी हेमा मालिनी के साथ वक्त गुजारने का मौका मिलेगा, तब कहीं, जाकर धर्मेंद्र माने थे। दरअसल, उन दिनों धर्मेंद्र-हेमा के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में थी।

911

आपको जानकर हैरानी होगी इस फिल्म शूटिंग के दौरान जया भादुड़ी प्रेग्नेंट थी। जब जय तिजोरी की चाबी देने राधा यानी जया के पास जाता है, उस सीन की शूटिंग के कुछ दिनों उन्होंने बेटी श्वेता बच्चन को जन्म दिया था। जब फिल्म रिलीज हुई तब भी जया प्रेग्नेंट थी। रिलीज के करीब 6 महीने बाद उन्होंने बेटे अभिषेक बच्चन को जन्म दिया था।

1011

आपको बता दें कि इस फिल्म को बनाने में करीब ढाई साल लगे थे। फिल्म का बजट वैसे तो डेढ़ करोड़ ही था लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी होते-होते इसका बजट 3 करोड़ तक पहुंच गया था। फिल्म का गाना ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे... को शूट करने में करीब 21 दिन लगे थे।

1111

यदि आपने फिल्म देखी तो इसके शुरू होने के कुछ वक्त बाद ही ट्रेन की डकैती का एक सीन है। आपको बता दें कि इस सीन को शूट करने में करीब 50 दिन लगे थे। यह सीन बॉम्बे पूना ट्रेन रूट पर पनवेल के पास शूट किया गया था। 

 

ये भी पढ़ें
न फिल्म, न ही लाइमलाइट में रहती है 'मोहरा' की ये मासूम हीरोइन, पर बोल्डनेस से करती है घायल, PHOTOS

एक के बाद एक मोनालिसा ने धड़ाधड़ शेयर की बिकिनी PHOTOS, बीच किनारे पूल में लगाया हॉटनेस का तड़का

बॉलीवुड के भी बिग बुल थे राकेश झुनझुनवाला, इन 3 फिल्मों में पैसा लगा खूब कमाया मुनाफा

तैयार रहे, प्रभास की 'सालार' को लेकर आने वाला है नया अपडेट, बस 15 अगस्त तक करना होगा इंतजार

60 का हीरो कर रहा 20 की हीरोइन संग रोमांस, इसलिए बर्बाद बॉलीवुड, आखिर किसे मारा इस डायरेक्टर ने ताना

आमिर खान की छोड़ी फिल्मों से चमके सलमान-शाहरुख, सभी रही हिट, 1 ने इतने कमाए बन जाए 'लगान' जैसी 5 मूवी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Border 2 ने दी दमदार शुरुआत, 2026 में T-Series की झोली में ये 5 दमदार फिल्में
Recommended image2
Border 2: बॉर्डर 2 की कामयाबी से इमोशनल हुए सनी देओल, वीडियो शेयर कर पूछा, आवाज कहां तक गई
Recommended image3
Border 2 को टक्कर देने आ रही Mardaani 3, रानी मुखर्जी की फिल्म ने की इतनी Advance Sells
Recommended image4
Border 2 Day 7 Collection: सनी देओल का बॉक्स ऑफिस तूफान! 7 दिन में ‘बॉर्डर 2’ 300 करोड़ पार
Recommended image5
Movies On Extramarital Affairs: अफेयर पर बनी 5 फिल्म, विवादों में रहकर एक हो गई थी सुपरहिट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved