MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • बिकिनी में आलिया को देखकर की अभद्र टिप्पणी, सलमान को बताया भ्रष्ट, इन 10 विवादों के लिए पहचाने जाते हैं केआरके

बिकिनी में आलिया को देखकर की अभद्र टिप्पणी, सलमान को बताया भ्रष्ट, इन 10 विवादों के लिए पहचाने जाते हैं केआरके

एंटरटेनमेंट डेस्क. दो साल बाद मुंबई लौटे एक्टर और बॉलीवुड क्रिटिक केआरके (KRK) उर्फ कमाल राशिद खान (Kamal Rashid Khan) को मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह पूरा मामला 2 साल पहले कमाल राशिद खान के उन दो ट्वीट से जुड़ा हुआ है जिसमें उन्होंने इरफ़ान खान (Irrfan Khan) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के खिलाफ गलत बातें कही थीं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब केआरके सुर्खियों में है। कमाल खान का विवादों से पुराना नाता है। वो हमेशा अपने कंट्रोवर्शियल बयानों के कारण से चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा भी उनके जीवन से कई अनोखे विवाद जुड़े रहे। इस खबर में हम आपको केआरके के जीवन से जुड़े उन सभी विवादों के बारे में बताएंगे। पर उससे पहले एक नजर मंगलवार को हुए मामले पर डाल लीजिए।पढ़ें ये खबर: 2020 के इन 2 ट्वीट ने KRK को भिजवाया जेल, जानिए आखिर ऐसा क्या लिखा था, जो उन पर भारी पड़ गया

5 Min read
Author : Akash Khare
| Updated : Aug 30 2022, 06:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

बनाई बॉलीवुड की सबसे वाहियात फिल्म 'देशद्रोही'
केआरके ने अपने पूरे करियर में बॉलीवुड की सिर्फ दो ही फिल्मों (देशद्रोही और एक विलेन) में काम किया है। इससे पहले वे एक भोजपुरी फिल्म 'मुन्ना पांडे बेरोजगार' में नजर आए थे जिसमें उन्होंने विलेन का रोल किया था। वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। साल 2008 में उन्होंने 'देशद्रोही' नाम की एक बी ग्रेड फिल्म बनाई जिसके एक्टर और प्रोड्यूसर वे खुद थे। यह फिल्म अपने नेगेटिव रिव्यूज के लिए पहचानी जाती है और इसे बॉलीवुड की सबसे वाहियात फिल्मों में से एक कहा जाता है। इस फिल्म को महाराष्ट्र की सरकार ने बैन कर दिया था। इस साल अप्रैल में केआरके ने अनाउंस किया था कि वे इस फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर आएंगे जो कि एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' से भी बड़ा होगा।

210

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट पर फेंक दी थी बोतल
'देशद्रोही' के बाद केआरके सलमान खान के टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' में पहुंचे। बिग बॉस के तीसरे सीजन में केआरके ने घर के अंदर खूब हंगामा मचाया। यहां तक की उन्होंने एक कंटेस्टेंट के ऊपर बोतल तक फेंक कर मार दी थी।

310

कंगना-ऋतिक के विवाद में बेवजह कूदे
केआरके कई बार फिल्मी सितारों को भला बुरा बोलने के कारण विवादों और चर्चा में रहे हैं। वे अक्सर दूसरों के विवाद में भी अपनी टांग अड़ाते हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने ऋतिक रोशन और कंगना रनोट के विवाद में किया था। इस पूरे विवाद से उनका कोई लेना देना नहीं था पर वो कभी ऋतिक तो कभी कंगना को लेकर कोई न कोई ट्वीट करते रहे।

पढ़ें ये खबर भी: ऋतिक रोशन ने लैपटॉप खोलकर दिखाए कंगना रनोट के प्राइवेट पिक्चर्स, केआरके ने अपने नए वीडियो में किया बड़ा दावा

410

सलमान खान ने जब ठोका मानहानि का केस
कंगना ही नहीं केआरके एक बार सलमान खान से भी भिड़ गए थे। उन्होंने कहा था कि सलमान खान भ्रष्ट हैं और अपनी ब्रांड बीइंग ह्यूमन के जरिए कई तरह के गैर कानूनी काम करते हैं। इसके बाद सलमान ने जब उन पर मानहानि का केस कर दिया तो इस पर केआरके ने कहा था सलमान उनसे नाराज हैं क्योंकि उन्होंने सलमान की फिल्म 'राधे' का खराब रिव्यू दिया था। इसके साथ ही केआरके ने यह भी कहा था कि सलमान से विवाद के दौरान गोविंदा और अर्जुन कपूर जैसे एक्टर्स उनके साथ हैं।

510

बने करन और अजय-काजोल के बीच लड़ाई की वजह
केआरके कई बड़े फिल्ममेकर्स को लेकर यह दावा कर चुके हैं कि वे उन्हें उनकी फिल्म का अच्छा रिव्यू करने के लिए पैसे देते हैं। 2016 में जब करन जौहर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' और अजय देवगन की 'शिवाय' साथ रिलीज हुई थी तो उन्होंने दावा किया था कि करन ने उन्हें अपनी फिल्म की तारीफ और अजय की फिल्म की बुराई करने के लिए लाखों का ऑफर दिया है। उनका यह ट्वीट करन जौहर, अजय देवगन और करन की बेस्ट फ्रेंड रहीं काजोल के बीच में अनबन की बड़ी वजह बना था।

610

मीका ने बना दिया था केआरके को कुत्ता
केआरके ने एक बार एक वीडियो शेयर करते हुए सिंगर मीका सिंह की तुलना सुअर से की थी। साथ ही मीका को हवस का देवता बताया था। इसके जवाब में मीका ने उनपर एक गाना ही बना दिया था जिसका नाम था 'केआरके कुत्ता..।'

710

आलिया की बिकिनी पोस्ट पर सिद्धार्थ से उलझे
इसी तरह जब 2016 में आलिया भट्ट ने एक मैगजीन के कवर पेज के लिए बिकनी में फोटोशूट कराया था तो केआरके ने उसे लेकर कमेंट किया था कि आलिया बिकिनी में बच्ची लगती हैं पर कई लोग उन्हें फोर्स करके बिकिनी पहनवा देते हैं। इस ट्वीट पर आलिया की डेब्यू फिल्म के को-एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आरके को रिप्लाई दिया था कि सर हम भी आपको बड़ी मुश्किल से समझाते हैं कि आप चुप हो जाइए लेकिन आप ट्वीट करते रहते हैं। सिद्धार्थ के इस ट्वीट के बाद भी केआरके चुप नहीं रहे। उन्होंने सिद्धार्थ को जवाब में कहा कि सर पूरे देश के 130 करोड़ लोग आपसे कहते हैं कि आप एक्टिंग बंद कर दीजिए पर फिर भी आप उनको अपनी फिल्मों से प्रत्याड़ित करते है।

810

मनोज बाजपेयी को बुलाया था चरसी
मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' की जहां एक तरफ क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ने ही तारीफ की, वहीं केआरके ने इसे घटिया बताया। इसके बारे में एक ट्वीट करके केआरके ने मनोज बाजपेयी को चरसी और गंजेड़ी बुलाया था। इसके जवाब में मनोज बाजपेयी ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत के बाद केआरके ने ट्वीट डिलीट कर दिया था।

910

शाहरुख से लेकर सनी लियोनी तक को किया परेशाान
केआरके ने नरेंद्र मोदी के पीएम बन जाने पर शाहरुख खान के देश छोड़ने के वादे वाला एक फर्जी ट्वीट शेयर की थी। इस कारण भी वो विवादों में आए थे। इसके अलावा एक्ट्रेस सनी लियोनी ने भी एक बार केआरके के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

1010

विराट और अनुष्का के रिशते पर कसा तंज
हाल ही में केआरके ने एक ट्वीट करते हुए अनुष्का शर्मा को विराट कोहली के डिप्रेशन का वजह बताया था। उन्होंने कहा था कि विराट कोहली इंडिया के पहले क्रिकेटर हैं जो डिप्रेशन की परेशानी से जूझ रहे हैं और ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने एक बॉलीवुड हीरोइन से शादी की थी। हालांकि, जब उनके इस ट्वीट पर उनके ही फैंस ने उन्हें लताड़ा तो उन्होंने यह ट्वीट डिलीट कर दिया।

और पढ़ें...

'जोगी' के ट्रेलर में पहली बार बिना पगड़ी के नजर आए दिलजीत दोसांझ, ताजा हुआ 1984 के दंगों का दर्द

एक ही दिन में नेटफ्लिक्स ने अनाउंस किए 8 नए प्रोजेक्ट्स, शाहरुख की बेटी से लेकर इरफान के बेटे तक आएंगे नजर

इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर आई 'ब्रह्मास्त्र', रणबीर के 11 साल पुराने बयान समेत ये हैं बायकॉट की 5 बड़ी वजह

29 की उम्र में किया डेब्यू, 17 साल में की 10 फिल्में, अब 46 की उम्र में यह एक्ट्रेस करवाती है बोल्ड फोटोशूट

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AK
Akash Khare

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
Recommended image2
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Recommended image3
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image4
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image5
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved