MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 'देख भाई देख' से लेकर 'शक्तिमान' जैसे शोज में नजर आए थे राजू श्रीवास्तव, क्या आपने किया था नोटिस?

'देख भाई देख' से लेकर 'शक्तिमान' जैसे शोज में नजर आए थे राजू श्रीवास्तव, क्या आपने किया था नोटिस?

एंटरटेनमेंट डेस्क. कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) अब हमारे बीच नहीं हैं पर उनके फैंस उन्हें हमेशा ही उनके किरदारों और कॉमेडी के लिए याद रखेंगे। गौरतलब है कि राजू ने 1988 में रिलीज हुई अनिल कपूर (Anil Kapoor) की फिल्म 'तेजाब' (Tezaab) से डेब्यू किया था। फिल्म में वे बेहद छोटे रोल में नजर आए थे पर यहां से उन्हें काम मिलना शुरू हो गया था। इसके बाद वे 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya), 'बाजीगर' (Baazigar) और 'अभय' (Abhay) जैसी फिल्मों में नजर आए थे। इसी बीच राजू ने अपना टेलीविजन डेब्यू भी किया था। खास बात यह है कि भले ही राजू ने फिल्मों में पहले डेब्यू किया था पर असल पहचान उन्हें टीवी पर ही मिली थी। इस खबर में हम बात करेंगे उन टीवी शोज के बारे में जिनमें राजू नजर आए और अपनी पहचान बनाई...

3 Min read
Author : Akash Khare
Published : Sep 21 2022, 10:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

देख भाई देख (Dekh Bhai Dekh)
राजू ने 1994 में टीवी शो 'देख भाई देख' से टीवी डेब्यू किया था। वे इस शो में कई बार अलग-अलग छोटे-मोटे रोल्स में नजर आए थे। शो में शेखर सुमन जैसे कलाकार लीड रोल प्ले कर रहे थे जिनसे राजू की पहली मुलाकात यहीं हुई थी।

और पढ़ें: राजू श्रीवास्तव के मुताबिक इस वजह से फेमस हुए कपिल शर्मा, उनके शो को लेकर कही थी यह बड़ी बात

28

टी टाइम मनोरंजन (Tea Time Manoranjan) 
यह कॉमेडी शो 1994 में टीवी पर टेलीकास्ट किया गया था। इस शो से वृजेश हीरजी, स्मृति ईरानी और राजू श्रीवास्तव जैसे कलाकारों को पहचान मिली थी।

और पढ़ें: इन फिल्मों में नजर आए राजू श्रीवास्तव, कभी गोविंदा को चाकू दिखाकर धमकाया तो कभी सनी देओल संग रिक्शा चलाया

38

शक्तिमान (Shaktimaan)
1998 में राजू को टीवी पर अपना पहला दमदार किरदार मिला जो कि उस वक्त के सबसे मशहूर किड्स शो 'शक्तिमान' में नजर आया। यह नेगेटिव और कॉमिक किरदार था धुरंधर सिंह का, जिसे राजू ने बखूबी निभाया।

और पढ़ें:  राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर लेने एम्स पहुंचीं पत्नी शिखा, गुरुवार को दिल्ली में ही होगा अंतिम संस्कार

48

द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज (The Great Indian Laughter Challenge)
2005 में राजू उस शो में नजर आए जिसने उनकी किस्मत बदल दी। यह शो था 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए। इसी शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। राजू इस शो के फर्स्ट सीजन में नजर आए थे और वे इसमें सेकंड रनर अप रहे थे।

58

बिग बॉस 3 (Bigg Boss 3)
'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से मिली सफलता के बाद राजू ने टीवी से चार साल का गैप ले लिया। वे कई शहरों में अपने स्टैंड-अप शोज करने लगे। 2009 में राजू 'बिग बॉस' के तीसरे सीजन में नजर आए। शो में राजू 63 दिनों तक घर में रहने के बाद बाहर हो गए। खास बात यह थी कि इस शो को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था जो राजू के फेवरेट हीरो थे।

68

नच बलिए 9 (Nach Baliye 9)
'बिग बॉस के बाद राजू  'कॉमेडी सर्कस', 'राजू हाजिर हों' और 'कॉमेडी का महामुकाबला' जैसे टीवी शेज में नजर आए। आखिरकार 2013 में वे एक बार फिर से रियलिटी शो 'नच बलिए' में नजर आए। इस बार वे अकेले नहीं बल्कि अपनी पत्नी शिखा श्रीवास्तव के साथ मंच पर डांस करते दिखे।

78

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल (Comedy Nights With Kapil)
इसके बाद 2013 में शुरू हुए कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में राजू ने कई किरदार निभाए। इसके साथ ही वे कई और फिल्मों में भी दिखे।

88

गैंग्स ऑफ हसीपुर (Gangs of Haseepur)
2014 में राजू जी टीवी के  रियलिटी कॉमेडी शो 'गैंग्स ऑफ हसीपुर' में नजर आए। उन्होंने इस शो को होस्ट किया था जिसमें मंदिरा बेदी और तनीषा मुखर्जी जजेस थीं। इन शोज के अलावा राजू 'अदालत' और 'द कपिल शर्मा शो' में भी नजर आए।

ये खबरें भी पढ़ें...

Celebs Spotted : ऑरेंज बॉडीकॉन ड्रेस में जान्हवी कपूर ने अटकाई सांसे, लॉलीपॉप खाते नजर आए तैमूर

PM मोदी बोले- 'राजू ने हमारे जीवन को रोशन किया', सीएम योगी से लेकर अक्षय कुमार तक कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Exclusive Interview: 'करोड़पति बनना मेरी जिद थी, 22 साल में 4 बार सपना टूटा पर कभी हार नहीं मानी'

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AK
Akash Khare

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shahid Kapoor Affairs: 6 हसीनाओं से जुड़ा शाहिद कपूर का नाम, सबसे ज्यादा किससे था प्यार?
Recommended image2
'Akshay Kumar की पहली 500 करोड़ी फिल्म...', 'भूत बंगला' का नया मोशन पोस्टर देख क्रेजी हुए फैन्स!
Recommended image3
YRF Netflix Deal: नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील रिजेक्ट कर Yashraj Films ने खेला बड़ा दांव
Recommended image4
7 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला वो डायरेक्टर, जिसने बीते 13 साल में नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म!
Recommended image5
Don 3 Controversy में नया ट्विस्ट: रणवीर सिंह देंगे 40 करोड़? या फरहान अख्तर जाएंगे कोर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved