MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • इन 13 फ्रेंचाइजी ने अक्षय कुमार को बनाया सीक्वल का किंग, एक फिल्म के तो 8 पार्ट हो चुके हैं रिलीज

इन 13 फ्रेंचाइजी ने अक्षय कुमार को बनाया सीक्वल का किंग, एक फिल्म के तो 8 पार्ट हो चुके हैं रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी पॉपुलर फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी' (Hera Pheri) के तीसरे पार्ट से बाहर होने की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म के अन्य अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) नजर आएंगे। वैसे अगर फिल्म सिनेमा का इतिहास देखें तो अक्षय कुमार वो स्टार हैं, जिन्होंने एक-दो नहीं, बल्कि 13 फ्रेंचाइजी को पहचान दिलाई है। इनमें से एक फ्रेंचाइजी तो ऐसी है, जिसकी 8 फ़िल्में पर्दे पर आ चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं अक्षय कुमार की सभी फेंचाइजी के बारे में...

4 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Nov 13 2022, 07:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

अक्षय कुमार की पहली और सबसे पुरानी फ्रेंचाइजी है 'खिलाड़ी', जिसकी 8 फ़िल्में पर्दे पर रिलीज हो चुकी हैं। 1992 में फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'खिलाड़ी' आई और इसके बाद उन्होंने इस फ्रेंचाइजी की 7 अन्य फ़िल्में 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' (1994), 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' (1995), 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' (1996), 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी' (1997), 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' (1999), 'खिलाड़ी 420) और 'खिलाड़ी 786 (2012) आईं। इनमें से 7 सफल रहीं, सिर्फ एक 'खिलाड़ी 420' फ्लॉप हुई थी।

211

अक्षय कुमार की दूसरी पॉपुलर फ्रेंचाइजी है 'हाउसफुल', जिसकी चार फ़िल्में 'हाउसफुल' (2010), 'हाउसफुल 2' (2012), 'हाउसफुल 3'(2016) और 'हाउसफुल 4'(2019)  रिलीज हुईं और चारों ही हिट रहीं।

311

'हेरा फेरी' अक्षय कुमार की तीसरी फ्रेंचाइजी है, जिसकी दो फिल्में 'हेरा फेरी' (2000) और 'फिर हेरा फेरी' (2006) आईं और दोनों ही हिट रहीं। तीसरी फिल्म भी वही कर रहे थे, लेकिन मेकर्स के साथ उनकी बात नहीं बनी और उनकी जगह कार्तिक आर्यन ने ले ली।

411

'OMG: ओह माय गॉड' फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2012 में हुई। इसकी अगली फिल्म 2023 में रिलीज होगी। पहली फिल्म हिट रही थी। दूसरी क्या कमाल दिखाती है, यह तो आने वाला वक्त ही तय करेगा।

511

'सिंह इज किंग' फ्रेंचाइजी की दो फ़िल्में आ चुकी हैं। पहली 'सिंह इज किंग' जो 2006 में आई और हिट रही। दूसरी फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' 2015 में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

611

2013 में 'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी की शुरुआत अरशद वारसी के साथ हुई, लेकिन 'जॉली एलएलबी 2' के साथ 2017 में यह अक्षय कुमार के खाते में आ गई और अब इसके तीसरे पार्ट की तैयारी चल रही है, जिसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों ही नजर आएंगे। पहले दोनों पार्ट हिट रहे थे।

711

अक्षय कुमार ने 2007 में 'वेलकम' के साथ इसकी फ्रेंचाइजी शुरू की। लेकिन 2015 में इसकी दूसरी फिल्म 'जॉन अब्राहम' के खाते में चली गई। दोनों ही फ़िल्में हिट रहीं। अब चर्चा है कि अक्षय कुमार फिल्म के तीसरे पार्ट से इस फ्रेंचाइजी में वापसी करने वाले हैं।

811

2015 में अक्षय कुमार ने 'बेबी' फ्रेंचाइजी की शुरुआत की। इसकी दो फ़िल्में 'बेबी' (2015) और 'नाम शबाना' (2017) रिलीज हो चुकी हैं और दोनों ही सफल रही हैं।

911

2002 में अक्षय कुमार ने 'दीवाना पागल' फ्रेंचाइजी शुरू की। पहली फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' 2002 में और दूसरी फिल्म 'दीवाने हुए पागल' 2005 में आई। पहली फिल्म सफल रही थी, लेकिन दूसरी फ्लॉप हो गई थी। अब अक्षय कुमार इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट 'आवारा पागल दीवाना 2' पर काम कर रहे हैं।

1011

अक्षय कुमार ने 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2007 में की,जो हिट रही। लेकिन दूसरी फिल्म 'भूल भुलैया 2'(2022) पर कार्तिक आर्यन ने कब्जा कर लिया, जो ब्लॉकबस्टर रही।

1111

अक्षय कुमार रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन चुके हैं। इस फ्रेंचाइजी की पहली दो फ़िल्में 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' अजय देवगन के साथ बनीं, दूसरी 'सिम्बा' रणवीर सिंह के साथ बनी और इसमें अजय देवगन का कैमियो और अक्षय कुमार का स्पेशल अपीयरेंस हुआ। चौथी फिल्म 'सूर्यवंशी' अक्षय कुमार के साथ बनी, जिसमें रणवीर सिंह और अजय देवगन का कैमियो था। चारों फ़िल्में हिट रहीं। जल्दी ही इस फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म सिनेमाघरों में आएगी। अक्षय कुमार ने इसके अलावा 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' और 'रोबोट' फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म '2.0' भी की हैं। 

और पढ़ें...

मां बनते ही बिपाशा बसु ने दिखाई अपनी बेटी की पहली झलक, नाम का खुलासा भी कर दिया

शाहरुख़ खान को मुंबई एयरपोर्ट पर एक घंटे तक रोका गया, जानिए आखिर ऐसा क्या कर बैठे SRK?

FLOP अक्षय कुमार क्यों हुए 'हेरा फेरी 3' से आउट? जानिए आखिर कैसे कार्तिक आर्यन ने मार ली बाजी?

सारा अली खान ने वैकेशन पर दिया ऐसा पोज कि भड़क गए लोग, बोले- थोड़ी तो सैफ अली खान की इज्जत रख लो

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Salim Khan अब कैसे हैं? सलमान खान के पिता की हालत पर अस्पताल से आई पहली खबर
Recommended image2
Salim Khan ने सलमान को किस बात की दी थी चेतावनी, इसके बाद शुरु हुआ डाउनफॉल
Recommended image3
ICU में पिता, आंखें बंद कर कार में बैठे सलमान खान… वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Recommended image4
Rohit Shetty House Firing: क्या ‘हिंदू सैनिकों’ ने 7 युवाओं की भर्ती किया? असली मास्टरमाइंड काैन?
Recommended image5
Salim Khan वेंटिलेटर पर बेहाल सलमान खान, 7 PHOTOS में देखें कौन-कौन पहुंचा अस्पताल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved