MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 21 साल में इतनी बदल चुकी 'ग़दर : एक प्रेम कथा' की स्टारकास्ट, कुछ तो अब इस दुनिया में ही नहीं

21 साल में इतनी बदल चुकी 'ग़दर : एक प्रेम कथा' की स्टारकास्ट, कुछ तो अब इस दुनिया में ही नहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क. अपकमिंग फिल्म 'ग़दर 2' (Gadar 2) से सनी देओल (Sunny Deol) की पहली झलक सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो क्लिप में सनी को गाड़ी का एक पहिया उठाकर दुश्मनों से लड़ते हुए देखा जा सकता है। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी जी स्टूडियोज ने मंगलवार को एक वीडियो जारी करते हुए जानकारी दी है कि यह फिल्म 2023 में सिनेमाघरों तक पहुंचेगी। अनिल शर्मा के निर्देशन वाली यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई 'ग़दर एक प्रेम कथा' (Gadar : Ek Prem Katha) की सीक्वल है। मूल फिल्म के कुछ एक्टर सीक्वल में भी दिखाई देंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 21 साल में इस फिल्म की स्टारकास्ट कितनी बदल चुकी है। कुछ एक्टर्स तो अब इस दुनिया में भी नहीं है। आइए आपको बताते हैं 'ग़दर : एक प्रेम कथा' के एक्टर्स का ताजा हाल...

4 Min read
Gagan Gurjar
Published : Jan 04 2023, 04:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

सनी देओल फिल्म के लीड एक्टर थे और जिस वक्त उन्होंने पहली बार फिल्म में तारा सिंह का किरदार निभाया था, उस वक्त वे 45 साल के थे। अब वे 66 साल के हैं और एक्टर के साथ राजनेता भी बन चुके हैं। सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद हैं।

211

'ग़दर एक प्रेम कथा' में तारा सिंह की पत्नी सकीना का किरदार अमीषा पटेल ने निभाया था और उस वक्त वे 26 साल की थीं।  इस फिल्म से ही एक्ट्रेस को असली पहचान मिली थी। 21 साल बाद अमीषा पटेल लाइमलाइट से लगभग गायब हैं। पिछली बार वे 2018 में रिलीज हुई सनी देओल स्टारर फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में अहम रोल में दिखाई दी थीं। अब वे 'ग़दर 2 : द कथा कंटीन्यू' से पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

311

फिल्म में तीसरा मुख्य किरदार अमरीश पुरी का था। वे इसमें लाहौर के मेयर,  सकीना के पिता और तारा सिंह के ससुर अशरफ अली की भूमिका में थे। दुर्भाग्य से फिल्म की रिलीज के 4 साल बाद ही 2005 में उनका निधन हो गया। 

411

लिलेट दुबे ने फिल्म में सकीना की मां और तारा सिंह की सास शबाना अली की भूमिका निभाई थी। उस वक्त वे 48 साल की थीं और अब 69 साल की हो चुकी हैं। लिलेट दुबे को पिछली बार फिल्म 'तड़का' में देखा गया था, जो 2022 में रिलीज हुई थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'यारियां' और 'ब्लाइंड' शामिल हैं।

511

फिल्म में तारा सिंह के बेस्ट फ्रेंड दरमियान सिंह का रोल करने वाले विवेक शौक अब इस दुनिया में नहीं हैं। जिस वक्त वे इस फिल्म में नजर आए थे, उस वक्त वे 38 साल के थे। फिल्म की रिलीज के 10 साल बाद 2011 में उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

611

डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा ने 'ग़दर : एक प्रेम कथा' में तारा सिंह और सकीना के बेटे जीते यानी चरणजीत सिंह का रोल निभाया था। उस वक्त वे 7 साल के थे और अब वे 28 साल के हो चुके हैं। उत्कर्ष ने फिल्म 'जीनियस' में लीड रोल निभाया है, जो 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वे 'ग़दर 2 : द कथा कंटीन्यू' से पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
 

711

सुरेश ओबेरॉय ने फिल्म में तारा सिंह के ताया कुलवंत सिंह का रोल निभाया था। पिछली बार उन्हें 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में गुरूजी के रोल में देखा गया था। उनकी अपकमिंग फिल्म रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' है, जो इसी साल रिलीज होगी।

811

'ग़दर : एक प्रेम कथा' में तारा सिंह के पिता संदीप सिंह का रोल प्रमोद मुथु ने निभाया था। 67 साल के प्रमोद पिछली बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'रिस्कनामा' में दिखाई दिए थे। फिलहाल, वे लाइमलाइट से दूर हैं।

911

फिल्म में तारा सिंह की मां परमीत कौर का रोल कनिका शिवपुरी ने किया था, जो फिलहाल लाइमलाइट से दूर हैं। उनकी अन्य फिल्मों में 'कल हो ना हो' शामिल है, जो 2003 में रिलीज हुई थी।

1011

'ग़दर : एक प्रेम कथा' में मुश्ताक खान ने गुलराज खान नाम का किरदार निभाया था। मुश्ताक फिल्मों और टीवी शोज में व्यस्त हैं। पिछली बार वे टीवी पर 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सीजन 3' (2021) में दिखे थे तो फिल्मों में 2022 में उन्हें 'सौराष्ट्र' में आखिरी बार देखा गया था।

1111

फिल्म में विश्वजीत प्रधान का अहम रोल था। वे इस फिल्म में दरोगा सुलेमान के रोल में नजर आए थे। विक्रमजीत को पिछली बार फिल्म 'राधे' (2021) में देखा गया था।

और पढ़ें...

अजय देवगन की बेटी की ऐसी तस्वीरें देखी तो भड़के लोग, बोले- ये तो उर्फी से भी 10 हाथ आगे निकली

SHOCKING:हनी सिंह के कार नंबर की कीमत इतनी कि आ जाएगा मिडिल क्लास फैमिली का घर, सिंगर ने खोला राज

7 PHOTOS: चेहरे पर चोट, बिखरे बाल, लड़खड़ाती दिखीं उर्फी जावेद को पहचानना हुआ मुश्किल

दांव पर लगी अक्षय कुमार से अजय देवगन तक की साख, 2023 में रिलीज होंगी ये 9 रीमेक फ़िल्में

 

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
सनी देओल

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved