MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • क्या करियर के पीक पर शादी-बच्चा कर पछता रहीं आलिया भट्ट, जानिए 29 साल की एक्ट्रेस ने क्या कहा?

क्या करियर के पीक पर शादी-बच्चा कर पछता रहीं आलिया भट्ट, जानिए 29 साल की एक्ट्रेस ने क्या कहा?

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 2022 में शादी कर सबको हैरान कर दिया। इसके 7 महीने बाद उनकी बेटी का जन्म हुआ, जो कि किसी के लिए भी अचरज से कम नहीं था। करियर के पीक पर पर्सनल लाइफ के इन दो फैसलों की वजह से कई इंटरनेट यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। लोगों के जेहन में यह सवाल भी है कि क्या अपने इन फैसलों की वजह से आलिया भट्ट को किसी तरह का पछतावा होगा? इसका जवाब खुद 29 साल की आलिया ने एक हालिया इंटरव्यू में दौरान दिया और उन्होंने साफतौर पर कहा कि उन्हें किसी तरह का कोई पछतावा नहीं है। आइए बताते हैं आखिर आलिया भट्ट ने क्या कहा अपने बयान में...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jan 01 2023, 03:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

आलिया भट्ट का मानना है कि शादी करने और बेटी को जन्म देने से उनका करियर नहीं रुक जाएगा। वे कहती हैं, "जी हां, मैंने करियर के पीक पर शादी करने और बेटी को जन्म देने का फैसला लिया। लेकिन यह किसने कहा कि  शादी करने या मां बनने से मेरे काम में कोई बदलाव आ जाएगा। अगर ऐसा होता है तो हो जाए, मुझे परवाह नहीं है। मैं इससे ज्यादा खुश या पूरी कभी नहीं थी। मैं एक्ट्रेस होने के नाते खुद पर भरोसा करती हूं। अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं, अच्छे एक्टर हैं तो आपके पास काम आएगा।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को अभिनेता रणबीर कपूर से शादी की। यह बेहद प्राइवेट सेरेमनी थी, जो मुंबई में हुई थी। रणबीर और आलिया की लव स्टोरी 2018 में उस वक्त शुरू हुई थी, जब वे डायरेक्टर अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे थे। यानी कि दोनों का रिश्ता ऑलरेडी 4 साल पुराना हो चुका है।

36

शादी के 2 महीने बाद 27 जून 2022 को आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का एलान कर दिया था। उन्होंने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वे बेड पर लेटी नजर आ रही थीं और मॉनिटर पर दिल का सिंबल दिखाई दे रहा था। आलिया ने इसके साथ लिखा था, "हमारा बेबी जल्दी ही आ रहा है।" पहले शादी और फिर इतने कम समय में प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट को  लेकर इंटरनेट यूजर्स ने सवाल उठाया था कि कहीं यह प्रेग्नेंसी शादी के पहले की तो नहीं है। आलिया भट्ट की जमकर ट्रोलिंग हुई थी।

46

6 नवम्बर 2022 को आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया और सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, "और हमारी जिंदगी की सबसे अच्छी खबर। हमारी बेबी आ गई और वह क्या जादुई बिटिया है। हम आधिकारिक रूप से प्यार भर गए हैं। लव लव लव।"

56

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो 2022 में आलिया भट्ट की चार फ़िल्में आईं। इनमें से तीन में वे बतौर एक्ट्रेस दिखाई दीं। ये फ़िल्में थीं 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'RRR' और 'ब्रह्मास्त्र'। तीनों फिल्मों ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर क्रमशः लगभग 209 करोड़, लगभग 1155 करोड़ रुपए और लगभग 436.40 cr करोड़ रुपए की कमाई की। उनकी चौथी फिल्म 'डार्लिंग्स' थी, जिसे उन्होंने प्रोड्यूस भी किया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

66

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों में रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और हॉलीवुड मूवी 'हार्ट ऑफ़ स्टोन' हैं। इनमें से  'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'  28 अप्रैल को बड़े पर्दे पर आएगी, जबकि 'हार्ट ऑफ़ स्टोन' की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि यह भी 2023 में रिलीज हो जाएगी।

और पढ़ें...

सिर्फ 750 रु. में हो गई थी नाना पाटेकर की शादी, अब पत्नी से रहते हैं अलग, जानिए 7 दिलचस्प किस्से

2023 में आएंगे इन 12 वेब सीरीज के सीक्वल! लगेगा क्राइम-थ्रिलर से लेकर सस्पेंस और कॉमेडी का तड़का

PM की मां के निधन के 24 घंटे बाद SRK ने दी श्रद्धांजलि, इंटरनेट यूजर बोले- इतना सस्ता नशा क्यों करते हो?

अदनान सामी ने सर्जरी के बगैर कैसे घटाया 130 किलो वजन, 51 साल के सिंगर ने कर दिया खुलासा

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
आलिया भट्ट
 
3rd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
329 & 387
AUSAUS
429
Day 4
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
देश की दूसरी सबसे अमीर एक्ट्रेस, कभी कमाती थी 1500 रुपए, आज है 900 करोड़ की मालकिन
Recommended image2
Salman Khan New Movie: संजय दत्त की फिल्म में सलमान खान की एंट्री! जानिए क्या होगा रोल?
Recommended image3
Eetha Trailer Out: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा होगा! एक डायलॉग ने लूटी महफिल
Recommended image4
OTT Weekend Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर रिलीज हो रहीं 6 नई फिल्में, देखें पूरी लिस्ट
Recommended image5
'मुंह बंद रख लड़की' 'रामायण' रिलीज से पहले ऐसा क्या कह गईं फिल्म की सीता साई पल्लवी कि मच गया बवाल!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved