- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Juhi Chawla Birthday: हूबहू जूही चावला की परछाई है उनकी बेटी, लेकिन मां की एक चीज से शर्मिंदा होती है जाह्नवी
Juhi Chawla Birthday: हूबहू जूही चावला की परछाई है उनकी बेटी, लेकिन मां की एक चीज से शर्मिंदा होती है जाह्नवी
मुंबई। जूही चावला (juhi Chawla) 53 साल की हो गईं है। 13 नवंबर, 1967 को हरियाणा के अंबाला शहर में पैदा हुईं जूही चावला लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। जूही आखिरी बार 2019 में आई फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आई थीं। वैसे, जूही चावला के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं लेकिन उनके बच्चों खासकर बेटी के बारे में लोगों को कम ही पता है। कुछ दिनों पहले आईपीएल के लिए खिलाड़ियों के ऑक्शन (नीलामी) में जूही चावला की बेटी जाह्नवी नजर आई थीं। जाह्नवी अभी 20 साल की हैं, लेकिन उन्होंने अभी से अपने पापा-मम्मी का बिजनेस संभालना शुरू कर दिया है। फिल्मी दुनिया में नहीं है जूही की बेटी की दिलचस्पी..

जूही चावला की बेटी जाह्नवी ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) इंटरनेशनल स्कूल से की है। जूही के मुताबिक, जाह्नवी की दिलचस्पी फिल्मी दुनिया में बिल्कुल नहीं है और वो फिलहाल अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही है। फिलहाल जाह्नवी लंदन से अपनी पढ़ाई कर रही हैं।
एक इंटरव्यू में जूही चावला ने बताया था कि उनके बच्चे, जाह्नवी और अर्जुन को उनकी फिल्में देखने में शर्मिंदगी महसूस होती है। उन्होंने बताया था कि करियर के शुरुआती दिनों में जो उनका काम था वो बच्चों को पसंद नहीं आता था। अपने करियर में जूही ने कई तरह के किरदार निभाए हैं। उन्होंने उन फिल्मों में भी काम किया जो बच्चों के लिए बनी हैं।
जूही चावला के मुताबिक, उन्होंने बच्चों को अपनी कुछ फिल्में दिखाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फिल्में देखने से मना कर दिया। एक बार तो उनके बेटे ने कहा कि उन्हें उनकी रोमांटिक फिल्में अजीब लगने लगी हैं और वो उन्हें नहीं देखेगा। जूही ने कहा- असल में उन्हें मेरी फिल्में देखकर शर्मिंदगी होती है, खासतौर से मेरे करियर के शुरुआती दौर वाली फिल्मों को देखकर।
जूही ने बताया था- मेरे पति (Jay Mehta) ने तो एक बार जब 'हम हैं राही प्यार के' देखने के लिए उनसे कहा तो अर्जुन ने कहा कि मां क्या उस फिल्म में रोमांस है? इस पर मैंने कहा- हां, वो एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस पर उसने कहा- मैं आपकी फिल्म नहीं देखना चाहता, स्पेशली जिसमें रोमांस है। मेरे लिए यह देखना काफी अजीब हो जाता है, इसलिए मैं अब आपकी कोई फिल्म नहीं देखूंगा।
बता दें कि जूही चावला ने बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की है। जूही के मुताबिक, हमारी पहली मुलाकात मेरे बॉलीवुड में आने से पहले हुई थी। हालांकि फिल्मों में आने के बाद मेरी उनसे बातचीत नहीं होती थी। लेकिन फिर कुछ सालों बाद दोस्तों द्वारा रखी गई एक डिनर पार्टी में हम दोबारा मिले। इसके बाद हमारी बातचीत शुरू हो गई।
फिल्मों की शूटिंग के दौरान ही जूही और जय मेहता की कई बार मुलाकात हुई। हालांकि, दोनों ने ही एक-दूसरे के प्रति खास रुचि नहीं दिखाई थी। लेकिन जब जूही चावला को पता चला कि जय की वाइफ सुजाता बिड़ला की एक प्लेन हादसे में मौत हो चुकी है तो जय को लेकर उनका नजरिया ही बदल गया।
फिल्मों की शूटिंग के दौरान ही जूही और जय मेहता की कई बार मुलाकात हुई। हालांकि, दोनों ने ही एक-दूसरे के प्रति खास रुचि नहीं दिखाई थी। लेकिन जब जूही चावला को पता चला कि जय की वाइफ सुजाता बिड़ला की एक प्लेन हादसे में मौत हो चुकी है तो जय को लेकर उनका नजरिया ही बदल गया।
जूही चावला ने करियर की शुरुआत फिल्म 'सल्तनत' से की थी। यह फिल्म 1986 में रिलीज हुई थी। हालांकि, जूही को पहचान फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से मिली। इसमें उनके साथ आमिर खान थे। जूही चावला ने स्वर्ग, चांदनी, बेनाम बादशाह, हम हैं राही प्यार के, डर, राजू बन गया जेंटलमैन, बोल राधा बोल, 'इश्क', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' और आईना जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
ये भी पढ़ें -
तो इसलिए इन 15 फिल्मों में Salman Khan का नाम रखा गया 'प्रेम', ऐसे उठा था इस राज से पर्दा
न शादी पर खर्च किया, न होटल का बिल भरा.. Nusrat Jahan ने Nikhil Jain संग विवादित शादी पर खोली पोल
Aryan Khan Drug Case : बेटे की खातिर Shahrukh Khan ने दिया बड़ा बलिदान, इस कारण लेना पड़ा ये फैसला
तो क्या और बच्चे पैदा होने का सता रहा Saif Ali Khan को डर, इसलिए 51 साल की उम्र में कर रहे ये काम
Amjad Khan Birthday: इस बुरी चीज का चस्का था Sholay के Gabbar को, लत पूरी करने उठाया था ऐसा कदम
Aishwarya Rai ने जब पति से सरेआम की Kiss करने डिमांड, फिर Abhishek Bachchan को करना पड़ा था 1 काम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।