- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Kangana Ranaut ने सफेद साड़ी पर काला चश्मा पहन दिखाया स्वैग, छोटे कपड़े पहने Malaika Arora का छूटा पसीना
Kangana Ranaut ने सफेद साड़ी पर काला चश्मा पहन दिखाया स्वैग, छोटे कपड़े पहने Malaika Arora का छूटा पसीना
मुंबई. मायानगरी में हर दिन सितारें जमीन पर उतरते हैं। उनके आते ही कैमरे की फ्लैश चमकने लगती है। फिर वो खबरों में छा जाते हैं। बात बॉलीवुड सितारों की हो रही है। जिनकी एक झलक पाने के लिए पैपराजी और फैंस घंटों इंतजार करते हैं। एयरपोर्ट, रेस्त्रां, फिल्म स्टूडियों हर जगह कोई ना कोई एक्टर-एक्ट्रेस स्पॉट होते रहते हैं। एक बार फिर से बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर देखा गया। वहीं मलाइका अरोड़ा भी पैपराजी के कैमरे में कैद हो गईं। इसके अलावा कई एक्टर-एक्ट्रेस को अलग-अलग जगह पर कैच किया गया। नीचे देखते हैं, कौन किस अंदाज में कैमरे में कैद हुआ।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान कंगना का साड़ी लुक एक बार फिर से वायरल हो गया है। सफेद साड़ी पहने और काला चश्मा लगाए कंगना का ये अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
डीप बैक नेक ब्लाउज में कंगना ने अपना बेहतरीन टैटू फ्लॉन्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने ने फुटवीयर्स भी सफेद रंग के पहने हुए थे। इसे अलावा उन्होंने ब्राउन कलर का बैग ले रखा है।
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को बांद्रा में स्पॉट किया गया। 48 साल की एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आ रही थी। उन्होंने लॉन्ग शर्ट पहन रखा था। छईयां-छईयां फेम मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वो अर्जुन कपूर के साथ डेट कर रही हैं। एक्टर उनसे 11 साल छोटे हैं।
सारा अली खान (Sara Ali khan) और विक्की कौशल को जुहू स्थित सत्यम डांस क्लास के बाहर देखा गया। दोनों किसी फिल्म के प्रोजेक्ट को लेकर वहां गए थे। सारा अली खान सफेद सूट में बेहद ही प्यारी लग रही थी। दोनों एक दूसरे का साथ तस्वीरें भी क्लीक कराईं।
बॉलीवुड में बेहद कम वक्त में नोरा फतेही (Nora fatehi) ने अपनी जगह बना ली है। उन्हें ग्रीन सूट में अंधेरी में डांस क्लास के बाहर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस बेहद ही सिंपल लुक में नजर आईं। इस लुक में भी वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
बॉलीवुड फेम सनी लियोनी (Sunny leone) को उनके बच्चों के साथ स्पॉट किया गया। वो अंधेरी में अपने बच्चों के साथ दिखाई दी। उन्होंने कैजुअल ड्रेस कैरी कर रखे थे। हाल ही में वो अपने फैमिली के साथ विदेश में छुट्टी मनाकर लौटी हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी (Athiya shetty) भले ही कुछ समय से फिल्मों में नहीं नजर आ रही हों लेकिन वो अलग-अलग जगहों पर स्पॉट की जाती रही हैं। उन्हें एक बार फिर से एयरपोर्ट पर देखा गया। सफर को सुखद बनाने के लिए उन्होंने कैजुअल ड्रेस पहन रखा था।
मालविका राज (Malvika Raaj) को जुहू में स्पॉट किया गया। वो बाल कलाकार के रूप में करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में काम कर चुकी हैं। फिल्म स्क्वॉड में अब वो नजर आएंगी। ये उनकी बतौर वयस्क कलाकार की पहली फिल्म होगी।
और पढ़ें:
RRR का गाना 'नाचो नाचो' हुआ रिलीज, Ram Charanऔर Jr NTR का डांस मूव्स देख दीवाने हुए फैंस
RAJKUMMAR RAO और PATRALEKHA की शादी में नहीं होगा सितारों का जमघट, जानें पीछे की बड़ी वजह
Katrina Kaif-Vicky Kaushal की पड़ोसी होंगी ये बड़ी स्टार, इस फेमस बिल्डिंग में लिया फ्लैट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।