- Home
- Entertainment
- Bollywood
- आठ साल पहले जिस फिल्म के लिए करीना कपूर ने दिया था न्यूड सीन अब खोला उसके बारे में एक बड़ा राज
आठ साल पहले जिस फिल्म के लिए करीना कपूर ने दिया था न्यूड सीन अब खोला उसके बारे में एक बड़ा राज
मुंबई. करीना कपूर की फिल्म अंग्रेजी मीडियम 13 मार्च को रिलीज हो रही है। इसी बीच करीना ने एक इंटरव्यू में अपने करियर फैमिली और काम को लेकर कई सारी बातें शेयर की। उन्होंने इंटरव्यू में 8 साल पहले की फिल्म हीरोइन में अपने न्यूड सीन को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने ये सीन दिया था। आपको बता दें कि करीना, करन जौहर की फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग जल्दी ही शुरू होगी।
17

मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन 2012 में आई थी। हालांकि, फिल्म बॉक्सऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी। फिर भी करीना को इस फिल्म में अपना किरदार पसंद आया।
27
इस फिल्म न्यूड सीन देने को लेकर करीना ने कहा- इस फिल्म को लेकर मैं गर्व महसूस करती हूं चाहे इसके बारे में कोई कुछ भी कहे।
37
करीना ने ये भी खुलासा किया इस फिल्म को दर्शकों ने खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा, शायद लोग मुझे इस तरह की भूमिका में देखने के लिए तैयार नहीं थे।
47
करीना ने कहा- मैंने इस फिल्म के लिए अपना हजार प्रतिशत दिया था। मैंने इसके लिए सबकुछ किया और इसकी गहराई में गई।
57
करीना ने कहा- मैंने हमेशा एक दीवा होने की इमेज से लड़ाई लड़ी है। मुझे नहीं पता यह कहां से शुरू हुआ। मुझे लगता है कि यह 'पू' के किरदार से शुरू हुआ और यह वहीं पर समाप्त हुआ। लोग हमेशा मुझे इसी तरह से सोचते हैं। शुरू में मुझे बहुत गुस्सा आता था लेकिन अब मुझे दीवा के टैग से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
67
सारा और करीना के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है। कई बार करीना से ये सवाल पूछा जाता रहा है कि सौतेली मां होने के नाते उनका सारा के साथ कैसा रिश्ता है। अब करीना ने इस पर कहा- लोग अब भी मुझे सौतेली मां कहते हैं और मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है ऐसा क्यों है। मैं अपने जीवन को इस तरह नहीं देखती और मुझे लगता है कि ऐसा किसी को भी नहीं करना चाहिए।
77
हाल ही में करीना ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। मात्र 3-4 दिन में ही उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में हो गई है। बता दें कि करीना इन दिनों अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में वे आमिर खान के साथ नजर आएंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos