MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • सबसे कमाऊ फिल्म देने में चौथे नंबर पर रही बॉलीवुड, ऐसा है देश की 9 सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्रीज का हाल

सबसे कमाऊ फिल्म देने में चौथे नंबर पर रही बॉलीवुड, ऐसा है देश की 9 सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्रीज का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड दुनिया की सबसे मशहूर फिल्म इंडस्ट्रीज में से एक है। यहां की फ़िल्में इंटरनेशनल लेवल पर भी कमाल करती हैं। लेकिन अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस (Box Office) इंडियन फिल्मों के लिहाज से सिर्फ बॉलीवुड यानी हिंदी सिनेमा के बारे में नहीं रह गया है। कई रीजनल और अन्य भाषाओं की फ़िल्में भी दुनियाभर में खूब देखी जा रही हैं और इनमें से कई फ़िल्में कमाई के झंडे भी गाढ़ रही हैं और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में हिंदी फिल्मों पर भारी पड़ रही हैं। ईयर एंडर-2022 (Year Ender 2022) के तहत हम आपको देश की 9 सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्रीज की इस साल की उस टॉप फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो कमाई के मामले में सबसे आगे रही। इस लिस्ट के हिसाब से बॉलीवुड का नंबर चौथा है। नजर डालिए सभी इंडस्ट्रीज की टॉप फिल्म पर...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Dec 19 2022, 08:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

पहले स्थान पर कन्नड़ सिनेमा है, जिसे सैंडलवुड भी कहते हैं। इस इंडस्ट्री ने इस साल इंडिया की टॉप हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म 'KGF Chapter 2' दी है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 1278 करोड़ रुपए कमाए। यश स्टारर यह फिल्म कन्नड़ सिनेमा की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

दूसरे स्थान पर तेलुगु सिनेमा यानी टॉलीवुड-2 रहा। इस सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी 'RRR' रही। राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1155 करोड़ रुपए रहा।

39

कॉलीवुड यानी तमिल सिनेमा इस मामले में तीसरे पायदान पर है। चियान विक्रम, कार्थी और ऐश्वर्या राय अभिनीत 'पोन्नियिन सेल्वन-1' इस साल इस इंडस्ट्री की सबसे कमाऊ फिल्म है। मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 523.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

49

हिंदी सिनेमा यानी बॉलीवुड इस सूची में चौथे स्थान पर है। बॉलीवुड की इस साल की सबसे कमाऊ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' है, जिसने वर्ल्डवाइड लगभग 436.40 करोड़ रुपए कमाए। अयान मुखर्जी के निर्देशन वाली इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है।

59

मलयालम सिनेमा यानी मॉलीवुड की इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'भीष्म पर्वम' है। अमल नीरद निर्देशित इस फिल्म में ममूटी की मुख्य भूमिका थी और फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 89.35 करोड़ रुपए रहा था।

69

पंजावुड या पंजाबी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'सौंकन सौंकने' रही, जिसमें एमी विर्क, सरगुन मेहता और निम्रत खैरा की मुख्य भूमिका थी। अमरजीत सिंह सैरोन के निर्देशन वाली इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग  56.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

79

मराठी सिनेमा या मैरीवुड की इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म 'पावनखिंड' रही, जिसने दुनियाभर में लगभग 39.65 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म का निर्देशन दिगपाल लांजेकर ने किया था और इसमें चिन्मय मंडलेकर, मृणाल कुलकर्णी और अजय पुरकर की मुख्य भूमिका थी।

89

ढोलीवुड यानी गुजराती सिनेमा की इस साल की सबसे कमाऊ फिल्म 'कहवतलाल परिवार' रही। विपुल मेहता के निर्देशन में बनी और भव्य  गांधी, सिद्धार्थ रानडेरिया और श्रद्धा डेंजर स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में तकरीबन 20.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

99

बंगाली सिनेमा यानी टॉलीवुड-1 की इस साल की सबसे कमाऊ फिल्म  'Karnasubarner Guptodhon' है, जिसे वर्ल्डवाइड करीब 9.08 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म के डायरेक्टर ध्रुवो बनर्जी थे आर इसमें अबीर चटर्जी, ईशा साहा और अर्जुन चक्रवर्ती कि मुख्य भूमिका थी।

और पढ़ें...

एक्टर ने लिखा- 'बॉलीवुड में हो रही मुझे मारने की कोशिश', ट्वीट में सलमान खान के नाम का जिक्र

SHOCKING: अवतार : द वे ऑफ़ वाटर देखते शख्स की मौत, 12 साल पहले पार्ट-1 के वक्त भी ऐसा हुआ था

'बाहुबली' प्रभास ने बताया अपनी शादी का प्लान, जानिए सलमान खान से क्या है इसका सीधा कनेक्शन?

विवादों में 'बेशरम रंग' : शाहरुख़ को भाजपा नेता की चुनौती, क्या अपनी बेटी संग देख सकते हैं 'पठान'?

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
भूत बंगला के 50 दिन: अक्षय कुमार की फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई, अब टूटेगा उनकी इस सुपरहिट का रिकॉर्ड!
Recommended image2
'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के बोल्ड अंदाज़ पर हंगामा! इन 3 फिल्मों में भी ऐसे सीन से काट चुकीं बवाल
Recommended image3
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 1: 'है जवानी तो इश्क होना' ने पहले दिन कितनी कमाई की?
Recommended image4
Kiss Scene का फायदा उठाकर को-एक्टर ने पार की हद, सेट से होटल तक खौफ में रही एक्ट्रेस!
Recommended image5
पहलाज निहलानी के 4 सबसे विवादित डबल मीनिंग गाने, जिनके आगे भोजपुरी सॉन्ग्स भी फेल!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved