MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Birthday Special: आलिया भट्ट की वजह से कियारा आडवाणी ने अपने जीवन में किया बड़ा बदलाव, सलमान ने दी थी सलाह

Birthday Special: आलिया भट्ट की वजह से कियारा आडवाणी ने अपने जीवन में किया बड़ा बदलाव, सलमान ने दी थी सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड में आए दिन नेपोटिज्म पर विवाद होता है। माना जाता है कि यहां कई ऐसे एक्टर्स हैं जो अपने परिवार के दम पर एक्टर बने हैं। पर इन्हीं कलाकारों के बीच एक ऐसी कलाकार भी है जिसने एक नहीं कई फिल्मी परिवार और लोगों से ताल्लुक रखने के बाद भी कभी फायदा नहीं उठाया। एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग सीखी और बाकायदा ऑडिशन देकर पहली फिल्म साइन की। भले ही उनकी पहली फिल्म फ्लॉप रही हो पर आज वे बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इस साल हम बात कर रहे हैं कियारा आडवाणी की जो रविवार को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। कियारा के लिए यह साल बेहद खास रहा है। जहां  उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, वहीं फिल्म 'जुग जुग जियो' इस फेहरिस्त में 5वें नंबर पर है। चर्चा है कि इस साल वे अपना जन्मदिन दुबई में अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। बहरहाल, इस खास मौके पर आप जानिए कियारा से जुड़ी 10 अनसुनी बातें...

4 Min read
Author : Akash Khare
Published : Jul 31 2022, 12:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

कियारा नहीं था बचपन का नाम
कम ही लोग जानते हैं कि कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी हुआ करता था। कियारा का जन्म 31 जुलाई 1992 को मुंबई में हुआ था। उनके पित दीप आडवाणी एक बिजनेसमैन हैं वहीं उनकी मां जेनेवीव जाफरी एक टीचर थीं। कियारा का एक भाई भी है जिसका नाम मिशाल अडवाणी है।

210

बचपन में ही सलमान ने कहा था, 'यह स्टार बनेगी'
कियारा का रुझान शुरू से ही बॉलीवुड की ओर रहा है, जिसकी सबसे बड़ी वजह सलमान खान रहे। कियारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो छोटी थीं, तब सलमान खान उनकी मां से मिलते थे और अक्सर यही कहा करते थे कि यह बड़ी होकर स्टार बनेगी। कियारा ने एक साल की उम्र में एक बेबी सोप का टीवी ऐड भी किया था।

310

कियारा की मौसी थीं सलमान की पहली गर्लफ्रेंड
सलमान और कियारा के कनेक्शन की बात करें तो सलमान की पहली गर्लफ्रेंड रह चुकीं शाहीन बानो, कियारा की मौसी लगती हैं। कियारा ने ही एक इंटरव्यू में बताया था कि एक वक्त था जब सलमान और शाहीन एक-दूसरे को डेट किया करते थे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस खास कनेक्शन का उन्होंने अपने प्रोफेशनल फायदे के लिए कभी इस्तेमाल नहीं किया। हालांकि, सलमान ने कियारा को बॉलीवुड एंट्री करने से पहले कई जरूरी टिप्स दिए थे।

410

सलमान ने ही दी थी नाम बदलने की सलाह
सलमान की सलाह पर ही बॉलीवुड डेब्यू करते वक्त कियारा ने अपना नाम आलिया आडवाणी से कियारा आडवाणी रखा था। जहां कियारा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' 2012 में रिलीज हुई थी, वहीं कियारा ने उसके दो साल बाद 2014 में फिल्म 'फगली' से डेब्यू किया था। तब सलमान ने ही उन्होंने नाम बदलने की सलाह दी थी। उनका कहना था कि आलिया पहले से ही इंडस्ट्री में एक मशहूर नाम हैं। इसके बाद कियारा ने फिल्म 'अंजाना-अंजानी' से प्रियंका चोपड़ा के किरदार का नाम कियारा चूज करते हुए अपना नाम बदल लिया था।

510

कई मशहूर हस्तियों से जुड़ा है नाता
कियारा अपने मामा के परिवार के जरिए कई हस्तियों से जुड़ी हुई हैं। अभिनेता अशोक कुमार और सईद जाफरी क्रमशः उनके सौतेले परदादा और परदादा हैं, जबकि मॉडल शाहीन जाफरी उनकी चाची हैं। उनकी मां जेनेवीव आडवाणी की सौतेली मां भारती गांगुली हैं जो अशोक कुमार की बेटी हैं।

610

'3 इडियट्स' देखने के बाद मान गए पापा
परिवार की बॉलीवुड में इतनी जान-पहचान होने के बाद भी कियारा के पिता उन्हें बॉलीवुड में नहीं भेजना चाहते थे। मगर जब उनके पापा ने '3 इडियट्स' देखी तो उनका मन पसीज गया । उन्हें लगा कि कियारा को वह करने देना चाहिए जो वह करना चाहती हैं।

710

'कबीर सिंह' बनी करियर की टर्निंग पॉइंट
कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद कियारा ने अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल और रोशन तनेजा इंस्टीट्यूट से एक्टिंग ट्रेनिंग भी ली। स्ट्रगल कम नहीं था पर फिल्म 'फगली' से बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद वे फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में नजर आईं। जहां उनके काम को नोटिस किया गया। इसके बाद फिल्म 'कबीर सिंह' उनके करियर में टर्निंग पॉइंट बनी।

810

सिद्धार्थ के साथ अफेयर को लेकर है चर्चा
बीते कुछ सालों से कियारा बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने भले ही अभी तक अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की हो पर दोनों अक्सर साथ में वैकेशन मनाने जाते हैं।

910

करण जौहर मानते हैं लकी चार्म
फिल्ममेकर करण जौहर, कियारा को अपना लकी चार्म मानते हैं। फिल्म 'जुग जुग जियो' के प्रमोशन के दौरान करण ने कहा था कि उन्होंने कियारा के सभी आज तक जितने भी प्रोजेक्ट्स किए वो सफल रहे हैं। अपने 8 साल के करियर में कियारा ने अब तक 7 हिट फिल्में (एमएस धोनी, भारत आने नेनु, कबीर सिंह, गुड न्यूज, शेर शाह, भूल भुलैया 2 और जुग जुग जियो) और दो वेब शोज (गिल्टी और लस्ट स्टोरीज) किए हैं।

1010

एक अंधविश्वास पर करती हैं विश्वास
कियारा ने एक बार खुद बताया था कि वे अपनी लाइफ में केवल एक ही अंधविश्वास को मानती हैं। उन्होंने कहा था, 'मैं अंधविश्वासी नहीं हूं केवल एक चीज को छोड़कर। मैं मानती हूं कि जब तक मैं फिल्म साइन न कर लूं तब तक किसी को भी इस बारे में नहीं बताना चाहिए।'

और पढ़ें...

चर्चा में रहे 10 सेलेब: वीडियाे जारी कर इस एक्टर ने मांगी 'थप्पड़' पर माफी, इस चर्चित कपल को फैन से मिली धमकी

फैंस ने अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया अपने मसीहा का जन्मदिन, निकाला रोड़ शो, गिफ्ट की पेंटिंग

कभी इस एक्टर की जेब में थे सिर्फ 18 रुपए, आज 44 करोड़ में खरीदा जान्हवी कपूर का अपार्टमेंट

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AK
Akash Khare

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
वो इकलौता एक्टर जिसने लगाई 100 करोड़ी फिल्मों की लाइन, 36 साल में दीं इतनी फिल्में
Recommended image2
40 साल बाद भी पति को लेकर 1 बड़ा अफसोस, गोविंदा की पत्नी ने खोले कई सीक्रेट राज
Recommended image3
Raja Shivaji: शिवाजी महाराज पर बागेश्वर बाबा की टिप्पणी से मचा बवाल, किसने चेताया- ऐसी बातें बर्दाश्त नहीं
Recommended image4
Raja Shivaji पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, जानें इतने घंटे की होगी रितेश देशमुख की फिल्म
Recommended image5
Box Office पर सबसे बड़ा क्लैश, एक कहानी पर बनी 7 फ़िल्में, 2 एक दिन में आईं, सभी रहीं डिजास्टर!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved