- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Kiss के साथ फुल रोमांटिक अंदाज, अर्जुन के साथ मलाइका अरोड़ा को ऐसे देखा तो लोग बोल उठे- क्या बात है
Kiss के साथ फुल रोमांटिक अंदाज, अर्जुन के साथ मलाइका अरोड़ा को ऐसे देखा तो लोग बोल उठे- क्या बात है
एंटरटेनमेंट डेस्क. अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) 37 साल के हो गए हैं। अपना बर्थडे खास अंदाज़ में मनाने के लिए वे 12 साल बड़ी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ इन दिनों पेरिस में हैं। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर मलाइका के साथ वाली अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें कपल को रोमांटिक अंदाज में पोज देते देखा जा सकता है। एक फोटो में तो मलाइका अर्जुन के गाल पर Kiss करती भी नज़र आ रही हैं। नीचे की स्लाइड्स में देखें कपल के वैकेशन की PHOTOS और जानें कि सोशल मीडिया पर लोग किस तरह रिएक्ट कर रहे हैं...

अर्जुन कपूर की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "जो इस जोड़ी से जले, ज़रा साइड से चले।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "एन्जॉय करो यार, प्यार करने वालों को कोई रोक नहीं सकता।"
एक सोशल मीडिया यूजर ने अर्जुन को ट्रोल करते हुए लिखा है, "अरबाज़ सोच रहा है तेरी उम्र का बेटा है मेरा।" एक यूजर ने लिखा है, "तय नहीं कर सकते कि जलें या आपके लिए खुश हों।" एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, "क्या बात है भाई।"
अर्जुन कपूर अपना जन्मदिन मनाने के लिए दो दिन पहले ही मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस के लिए रवाना हुए थे। मुंबई एयरपोर्ट से कपल की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिनमें मलाइका को सिर्फ अपर और बूट में देख लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ाया था।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल 2019 में किया।
अर्जुन की लाइफ में आने से पहले मलाइका सलमान खान के भाई अरबाज़ खान की पत्नी थीं। दोनों ने 1998 में शादी की और 2016 में अपने 18 साल के रिश्ते को ख़त्म करने का एलान किया। अरबाज़ से मलाइका को 20 साल का बेटा भी है, जिसका नाम अरहान है।
अर्जुन और मलाइका की शादी को लेकर अक्सर मीडिया और सोशल मीडिया में कयास लगाए जाते हैं। हालांकि, कपल ने अब तक इसे लेकर को आधिकारिक एलान नहीं किया है।
और पढ़ें...
Shamshera; 'गब्बर सिंह' से 'जगीरा तक' तक 5 सबसे खूंखार डकैत, जो पर्दे पर बने खौफ का दूसरा नाम
Shamshera : ये हैं बॉलीवुड की पहली 5 डकैती फ़िल्में, किसी ने ट्रेंड सेट किया तो कोई ऑस्कर में गई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।