MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Miss Universe 2021: भारत की Harnaaz Sandhu ने इन सवालों का शानदार जवाब देकर जीता ताज

Miss Universe 2021: भारत की Harnaaz Sandhu ने इन सवालों का शानदार जवाब देकर जीता ताज

मिस यूनिवर्स का ताज आखिरकार भारत की हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) ने अपने नाम कर लिया। 70वां मिस यूनिवर्स (Miss Universe) पेजेंट इस साल 12 दिसंबर को इजराइल में आयोजित किया गया। जिसमें 75 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया। लेकिन जिनमें से हरनाज संधू ने टॉप 3 में अपनी जगह बनाई। जिसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए इस ताज को हासिल कर लिया। आपको बता दें कि, इस समारोह में भारत से दिया मिर्जा (Dia Mirza) और उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) जज के तौर पर वहां शामिल होने पहुंची थी।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 13 2021, 11:54 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

क्या था सवाल

इस इवेंट में टॉप-3 कंटेस्टेंट से कई सवाल किए गए। जिनमें से एक सवाल ये था कि, आप दबाव का सामना कर रहीं युवा महिलाओं को क्या सलाह देंगी? जिसके जवाब में हरनाज (Harnaaz Sandhu) ने कहा कि, आज की युवा महिलाएं को अपने ऊपर विश्वास बनाएं रखना चाहिए। क्योंकि इसी के जरिए आप आगे बढ़ सकते हैं, अपनी बातों को सबसे सामने खुलकर रख सकते हैं। अपने जीवन का लीडर बन सकते हैं, और इसके बाद आप पर कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह का दवाब नहीं बना सकता। उन्होंने कहा, 'मुझे अपने आप पर विश्वास है इसलिए मैं आज यहां खड़ी हूं'। उनके इसी जवाब ने सबका दिल जीत लिया और उन्होंने इस ताज को हासिल कर लिया।

25

अपनी हर कॉस्ट्यूम से किया लोगों को आकर्षित

मिस यूनिवर्स 2021 बनी हरनाज सिंधू ने समारोह पहने स्विमसूट (Swimsuit) और नेशनल कॉस्ट्यूम सेशन से हर किसी को प्रभावित किया। हर कोई एक ही बात बोल रहा था कि, वो हर आउटफिट में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

35

कौन है हरनाज संधू 

आपको बता दें कि, पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू एक मॉडल हैं। जिन्होंने बहुत कम उम्र में ही सफलता का स्वाद चख लिया था। 21 साल की हरनाज ने मॉडलिंग के साथ-साथ अपनी पढ़ाई का भी खास ध्यान रखा है। उनके खिताब की बात करें तो हरनाज ने साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ जीता। इसके बाद मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया। 2019 में वो मिस इंडिया का हिस्सा रही। इसके साथ-साथ उन्होंने दो पंजाबी फिल्म ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ में भी काम किया।

45

हरनाज को क्या है पसंद?

हरनाज को अपने दोस्तों के साथ समय बिताना भी काफी पसंद है। इसके अलावा उन्हें योग, डांस, खाना बनाना, घुड़सवारी और शतरंज खेलना भी बेहद पसंद है। हालांकि इन सबमें से सबसे ज्यादा वो स्वमिंग करना पसंद करती हैं। हरनाज़ को खाली समय में राइटिंग करना भी काफी पसंद है।

55

भारत को दो बार मिल चुका है मिस यूनिवर्स का ताज

भारत ने दो बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई थी। जिसमें से साल 1994 में सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और साल 2000 में लारा दत्ता (Lara Dutta) ने इस ताज को जीता था। अब हरनाज ने तीसरी बार मिस यूनिवर्स का ताज जीतकर भारत का मान बढ़ाया है।

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image2
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image3
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image4
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Recommended image5
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved