- Home
- Entertainment
- Bollywood
- पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने अपनी शादी में पहना लाल लहंगा, लोग बोले, प्रियंका चोपड़ा की नकल उतारी
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने अपनी शादी में पहना लाल लहंगा, लोग बोले, प्रियंका चोपड़ा की नकल उतारी
मुंबई। पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा अजीज ने हाल ही में ब्वायॅफ्रेंड यासिर हुसैन के साथ निकाह किया। शादी में इकरा लाल रंग के लहंगे में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने मांग टीका और गोल्ड ज्वैलरी भी पहन रखी थी। इकरा का लुक काफी हद तक बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से मैच करता दिखा। दरअसल, प्रियंका ने भी अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आई थीं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। प्रियंका की शादी उस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी।Priyanka chopra wedding dress and iqra Aziz wedding dress same same. . . pic.twitter.com/f1VsG4lGE0— Kashuzz (@leathersjacket_) December 28, 2019Even the dress like Priyanka eye- . 😭 #iqraaziz pic.twitter.com/9L22JOsTKs— asfiya (@klausicarus) December 28, 2019
15

लोग बोले, इकरा ने किया प्रियंका के लुक को कॉपी : लाल लहंगे में इकरा के लुक को देख सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि इकरा ने प्रियंका चोपड़ा के लुक को कॉपी किया है। एक यूजर ने लिखा- प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग ड्रेस और इकरा अजीज की वेडिंग ड्रेस सेम है। इकरा अजीज की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
25
5 महीने पहले हुई थी इकरा की सगाई : बता दें कि इकरा अजीज ने 7 जुलाई 2019 को लक्स स्टाइल अवॉर्ड्स के दौरान ब्वॉयफ्रेंड यासिर हुसैन के साथ सगाई की थी। इकरा अजीज ने महज 14 साल की उम्र में टीवी डेब्यू किया था।
35
कौन हैं इकरा अजीज : 24 नवंबर, 1997 को पाकिस्तान के कराची में जन्मीं इकरा अजीज टीवी एक्ट्रेस हैं। इकरा ने 2014 में टीवी शो किसे अपना कहें से डेब्यू किया था। हालांकि इसमें उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया था। इसके बाद 2015 में वो रोमांटिक सीरिज मुकद्दस में नजर आईं।
45
इन टीवी सीरियल्स में काम कर चुकीं इकरा : इकरा ने दीवाना, लाज, सोचा ना था, छोटी सी जिंदगी, नाटक, गुस्ताख इश्क, गैरत, कुर्बान, सुनो चंदा, ताबीर और रांझा रांझा करदी, सुनो चंदा 2 जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है।
55
शादी के दौरान पति यासिर हुसैन के साथ इकरा अजीज।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos