MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • प्रियंका चोपड़ा ने चखे अपने ही रेस्टोरेंट के गोलगप्पे, शेयर कीं एंट्री से किचन तक की खूबसूरत PHOTOS

प्रियंका चोपड़ा ने चखे अपने ही रेस्टोरेंट के गोलगप्पे, शेयर कीं एंट्री से किचन तक की खूबसूरत PHOTOS

मुंबई/न्यूयॉर्क। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में न्यूयॉर्क स्थित अपने रेस्टोरेंट 'सोना' (Sona) पहुंचीं और यहां लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस दौरान प्रियंका ने अपने रेस्टोरेंट में गोलगप्पे खाते हुए तस्वीरें भी शेयर की है। इन तस्वीरों के साथ ही प्रियंका ने एक स्पेशल नोट भी लिखा है।  प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर रेस्टोरेंट के मेन डोर से लेकर किचन तक की फोटोज शेयर की हैं। पहली तस्वीर में प्र‍ियंका ब्लू शेड की शर्ट और यलो कलर के प्लाजो पैंट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 27 2021, 12:55 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी टीम और दोस्तों के साथ वक्त बिताया। इस दौरान उन्होंने भारतीय व्यंजनों के लिए फेमस अपने रेस्टोरेंट में गोलगप्पा खाते हुए तस्वीर खिंचवाई। प्रियंका ने अपने साथ ही दोस्तों को भी गोलगप्पे खिलवाए। 

211

प्र‍ियंका ने अपने रेस्टोरेंट का किचन विजिट करते हुए हाइजीन का भी जायजा लिया। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- विश्वास नहीं हो रहा कि मैं सोना में हूं और 3 साल की प्लानिंग के बाद हम सबकी मेहनत को देख रही हूं। मेरा दिल सोना के किचन को देखने और टीम से मिलने को एक्साइटेड है। 

311

प्रियंका ने अपने नोट में लिखा- मेरे प्राइवेट डाइनिंग रूम से लेकर मिमी के गॉर्ज‍ियस इंट‍ीर‍ियर्स, भारतीय कलाकारों के शानदार आर्ट,  जायकेदार खाने और ड्र‍िंक, सोना का एक्सपीर‍ियंस बेहद यूनीक था। मेरे दिल का एक हिस्सा न्यूयॉर्क में है। 

411

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के सोना रेस्टोरेंट की शुरुआत इसी साल मार्च के आखिर में हुई थी। प्रियंका ने रेस्टोरेंट के ओपन‍िंग की ऑफ‍िश‍ियल अनाउंसमेंट करते हुए कुछ फोटोज शेयर की थीं। इसके साथ ही उन्होंने रेस्टोरेंट के अंदर की तस्वीरें भी शेयर की थीं।

511

प्र‍ियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- न्यूयॉर्क के बीचोंबीच भारत का अहसास करने के लिए अब और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती। ये एक टीम की मेहनत है, जिसमें मीनाक्षी गोयल, डेविड रैबिन और शेफ हरि नायक के साथ मेन्यू पर चर्चा, स्वाद चखने और इंटीरियर डेकोरेशन के फैसले से लेकर रेस्टोरेंट के परफेक्ट नाम तक कई चीजें शामिल हैं।

611

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने ये भी बताया कि रेस्टोरेंट का नाम पति निक जोनस ने दिया है। प्रियंका के मुताबिक, टीम के साथ शुरुआती टेस्ट में न‍िक को जो नाम सबसे ज्यादा पसंद आया, वो है सोना। इसका मतलब होता है 'Gold' और निक ने सोना शब्द भारत में हमारी शादी के वक्त सुना था, जो उन्हें बेहद पसंद आया।

711

प्र‍ियंका से पहले रेस्टोरेंट के शेफ हरि नायक ने भी एक इंटरव्यू में 'सोना' नाम के पीछे की कहानी का खुलासा किया था। हरि नायक ने बताया था क‍ि सोना नाम रखना प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनस का आइडिया था। हम लोग कोई ऐसा भारतीय नाम चाहते थे, जो कि बोलने में बेहद आसान हो और उसे गूगल पर सर्च करने में भी कोई दिक्कत न आए।

811

प्रियंका के रेस्टोरेंट में वुडन फ्लोरिंग में गोल्डन और यलो लाइटिंग इसे एक अलग ही लुक दे रही हैं। यहां दो तरह की सीटिंग अरेंजमेंट है। एक तरफ टेबल-कुर्सी और दीवार से लगी बेंच हैं, तो दूसरी ओर सोफे और टेबल का कॉम्बिनेशन रखा गया है।

911

रेस्टोरेंट में हर टेबल पर खूबसूरत मिनी लैंप के अलावा प्लेट्स और ग्लास रखे हुए नजर आ रहे हैं। यह रेस्टोरेंट 5 बजे से 11 बजे रात तक खुला रहेगा। प्रियंका चोपड़ा ने अपने निक नेम मिमी के नाम से प्राइवेट डाइनिंग रूम भी रेस्टोरेंट में खोला है।

1011

सोना की वेबसाइट के मुताबिक, इस डाइनिंग रूम में 8 से 30 लोग साथ खाना खा सकते हैं। अगर आप कोई प्राइवेट इवेंट करना चाहते हैं तो इन्क्वायरी के लिए वेबसाइट में जाकर बुक कर सकते हैं।

1111

सोना रेस्टोरेंट में खाने की जिम्मेदारी शेफ हरी नायक को दी गई है। वो अपने जायकेदार इंडियन फूड के लिए मशहूर हैं। प्रियंका के मुताबिक, ये कोश‍िश मेरे दोस्तों मनीष गोयल और डेव‍िड रेबिन की लीडरशिप के बिना मुमकिन नहीं हो पाती। इसके लिए हमारी डिजाइनर मेल‍िसा बोवर्स और बाकी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved