MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • सबसे कमाऊ ये 8 सुपरस्टार्स इस साल रहे सिल्वर स्क्रीन से गायब, एक का सालों से अता-पता नहीं

सबसे कमाऊ ये 8 सुपरस्टार्स इस साल रहे सिल्वर स्क्रीन से गायब, एक का सालों से अता-पता नहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क. साल 2022 खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस साल मनोरंजन जगत में काफी कुछ देखने को मिला। ये साल किसी के लिए अच्छा गुजरा तो किसी के लिए बुरा। कुछ न्यू कमर्स ने बॉलीवुड में कदम रखा तो कई दिग्गजों को बॉक्स ऑफिस पर इज्जत बचाना मुश्किल हो गया। वहीं, कुछ स्टार्स भी ऐसे भी रहे, जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर कदम तक नहीं रखा यानी इन एक्टर्स की एक भी फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हुई। मसलन सारा अली खान (Sara Ali Khan), काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), बॉबी देओल (Bobby Deol) सहित कुछ ऐसे सेलेब्स हैं, जो बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए। आज आपको इस पैकेज में ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, पढ़ें नीचे... 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 21 2022, 06:52 PM IST| Updated : Dec 22 2022, 12:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

प्रियंका चोपड़ा ने जब से हॉलीवुड फिल्मों में काम करने शुरू किया है, तभी से वह बॉलीवुड मूवीज में कम ही नजर आती है। हालांकि, प्रियंका दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री की स्क्रीन से इस साल गायब रही। वह आखिरी बार 2021 फिल्म व्हाइट टाइगर में नजर आई। पीसी 2023 में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जी ले जरा की शूटिंग शुरू करेंगी।

28

सारा अली खान भी इस साल सिल्वर स्क्रीन से गायब रही। उनकी आखिरी फिल्म 2020 में बड़ पर्दे पर लव आजकल 2 रिलीज हुई थी। हालांकि, वह 2020 में कुली नंबर वन और 2021 में अतरंगी रे में नजर आई थी, लेकिन ये फिल्म ओटीटी पर ही रिलीज हुई थी। 2023 में उनका 3 फिल्में रिलीज होगी। 

38

बॉबी देओल भी इस साल बड़े पर्दे से गायब रहे। आपको बता दें कि बड़े पर्दे पर वह आखिरी बार 2019 में आई फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आए थे। इसके बाद 2020 में उनकी दो फिल्में क्लास ऑफ 83 और 2022 में लव होस्टल ओटीटी पर रिलीज हुई। बता दें कि 2023 में उनकी फिल्म श्लोक द देसी शर्लाक रिलीज होगी। 

48

काजल अग्रवाल भी इस साल सिल्वर स्क्रीन से गायब रही। हालांकि, उनकी एक फिल्म हे शिनामिका ओटीटी पर रिलीज हुई। हालांकि, इस साल उन्होंने अपनी कुछ फिल्मों की शूटिंग पूरी की, लेकिन रिलीज कोई भी नहीं हुई। उनकी करीब 4 फिल्में 2023 में रिलीज होगी। 

58

बड़े पर्दे पर इस साल यानी 2022 में अभिषेक बच्चन की भी कोई रिलीज नहीं हुई। हालांकि, वह फिल्म दसवीं में जरूर नजर आए थे लेकिन ये मूवी ओटीटी पर रिलीज हुई। बता दें कि उनकी आखिरी फिल्म बिग स्क्रीन पर मनमर्जियां रिलीज हुई थी। फिलहाल, उनके पास किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं हैं। 
 

68

सोनम कपूर की बड़े पर्दे पर आखिरी फिल्म 2019 में द जोया फैक्टर रिलीज हुई। इसके बाद वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई। बता दें कि उनकी फिल्म ब्लाइंड 2023 में रिलीज होगी। 

78

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन भी इस साल किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। उनकी आखिरी फिल्म पुष्पा 2021 में रिलीज हुई। फिलहाल, वह पुष्पा 2 की शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म 2023 के आखिरी तक सिनेमाघरों में आ सकती हैं।

88

साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की आखिरी फिल्म भागमथी 2018 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। वह पिछले 4 साल से सिल्वर स्क्रीन से गायब है। हालांकि, 2020 में उनकी फिल्म नि:शब्दम ओटीटी पर रिलीज हुई थी। फिलहाल वे नवीन पॉलीशेट्टी की अनटाइटल फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। 
 

ये भी पढ़ें
किसी ने 15 तो किसी ने किया 4 साल बाद कमबैक, जानें इन 8 बॉलीवुड स्टार्स की वापसी HIT रही या FLOP

FLOP प्रभास की Fees के आगे नहीं टिकते ये साउथ स्टार्स, अक्षय-सलमान-SRK का जानें क्या है हाल

KGF 2 से इस मामले में पीछे रह गई 1900  Cr की ये फिल्म, पर RRR-ब्रह्मास्त्र को BOX OFFICE पर पछाड़ा

कार्तिक आर्यन से कियारा अडवाणी तक, 8 यंग स्टार्स ने 2022 में BOX OFFICE पर दी दिग्गजों को पटखनी

2700 Cr का BOX OFFICE पर धमाका कर चुकी दीपिका पादुकोण की ये 9 फिल्में, 10 साल में की इतनी मूवी

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved