- Home
- Entertianment
- Bollywood
- रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को गोद में उठाया, शरमा गई दुल्हन-देखें तस्वीरें...
रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को गोद में उठाया, शरमा गई दुल्हन-देखें तस्वीरें...
मुंबई। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) 14 अप्रैल को एक-दूजे के हो गए। कपल की शादी पाली हिल स्थित रणबीर के घर वास्तु में संपन्न हुई। शादी के बार रणबीर-आलिया ने मीडिया के सामने आकर पोज दिए। इस दौरान आलिया जहां ऑफ व्हाइट गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी क्रीम कलर की शेरवानी और पगड़ी में हैंडसम नजर आए। दोनों ने शादी के बाद मीडिया के सामने फर्स्ट अपीयरेंस दिया। रणबीर ने जैसे ही गोद में उठाया तो शरमा गईं आलिया..
| Published : Apr 14 2022, 08:28 PM IST / Updated: Apr 15 2022, 08:05 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
शादी के बाद रणबीर कपूर जैसी ही नई नवेली दुल्हन आलिया के साथ वेडिंग वेन्यू के बाहर आए तो वहां काफी भीड़ जमा थी। इसके बाद रणबीर ने आलिया को अपनी गोद में उठाकर पोज दिए।
रणबीर कपूर ने जैसे ही आलिया को गोद में उठाया तो आलिया भी मुस्कुराने लगीं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर दोनों का स्वागत किया।
रणबीर-आलिया ने भी वेडिंग वेन्यू से बाहर आने के बाद हाथ हिलाकर मीडिया और वहां मौजूद लोगों का अभिनंदन किया। इस दौरान रणबीर आलिया का हाथ थामे हुए थे।
बता दें कि आलिया-रणबीर की शादी 4 पंडितों ने करवाई। रिपोर्ट्स की मानें तो फेरों से पहले गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया।
रिपोर्ट्स की मानें तो शादी में आलिया भट्ट को उनकी बड़ी बहन शाहीन भट्ट और फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर मंडप तक लेकर गईं। इसके बाद शादी की बाकी रस्में हुईं।
बेटे रणबीर कपूर की शादी में ऋषि कपूर भले ही मौजूद ना हों, लेकिन उन्हें उनी फोटो के जरिए इसमें शामिल किया गया। वेडिंग वेन्यू पर ऋषि कपूर की बड़ी-सी तस्वीर लगाकर उसे फूलों से सजाया गया था।
आलिया-रणबीर की शादी होते ही विकिपीडिया ने भी उन्हें ऑफिशियल पति-पत्नी मान लिया है। अपने स्टेटस में रणबीर कपूर की पत्नी के रूप में आलिया को दिखाया है।
शादी के बाद आलिया का हाथ थामे नजर आए रणबीर कपूर। बता दें कि रणबीर ने पलभर के लिए भी आलिया का हाथ नहीं छोड़ा।
ये भी पढ़ें :