- Home
- Entertianment
- Bollywood
- Republic Day 2022: Kareena Kapoor से लेकर सोनू सूद तक ये सेलेब्स कुछ इस अंदाज में मनाते हैं गणतंत्र दिवस
Republic Day 2022: Kareena Kapoor से लेकर सोनू सूद तक ये सेलेब्स कुछ इस अंदाज में मनाते हैं गणतंत्र दिवस
मुंबई. गणतंत्र दिवस 2022 (Republic Day 2022) समारोह की शुरुआत हो गई है। इंडिया गेट समेत पूरे देश भर में तिरंगा फहराने की तैयारी हो रही हैं। बॉलीवुड में भी रिपब्लिक की धूम होती हैं। सेलेब्स इस दिन देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आते हैं। करीना कपूर (Kareena Kapoor) से लेकर सोनू सूद (Sonu Sood) तक बॉलीवुड सेलिब्रिटी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आते हैं। आइए देखते हैं गणतंत्र दिवस की कुछ पुरानी तस्वीरें...
| Published : Jan 24 2022, 06:31 PM IST / Updated: Jan 24 2022, 06:59 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
दो साल पहले यानी साल 2019 में करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपनी फैमिली के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करती दिखाई दी थीं। हालांकि वो हर साल देशभक्ति के महापर्व को मनाती हैं। लेकिन 70वां गणतंत्र दिवस में वो खास अंदाज में नजर आईं थी।
करीना कपूर ने सैफ अली खान और जेह के साथ इस दिन को मनाया। ग्रीन सूट में करीना बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। आप भी करीना के गणतंत्र दिवस लुक को अपना सकती हैं।
वहीं, सैफ अली खान ब्लू कुर्ता में जबकि तैमूर व्हाइट कुर्ता में नजर आए थे। तैमर खान ने अपने पापा के साथ झंडा फहराते दिखाई दिए थे।
सोनू सूद (Sonu Sood) मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान तो वो गरीबों के लिए मसीहा बनकर उभरें। देशवासियों की मदद करने वाले सोनू सूद 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कुछ इस तरह नजर आएं थे।
सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) भी देशपर्व को धूमधाम से मनाते हैं। सोशल मीडिया पर वो इस दिन की तस्वीरें शेयर करते हैं। अभिनेता ने भी 72वें गणतंत्र दिवस की लोगों को बधाई दी थी। वो सफेद कुर्ता और धोती में हाथों में तिरंगा लिए नजर आएं।
सारा अली खान (Sara Ali Khan) राष्ट्रपति भवन के सामने तस्वीर क्लिक कराके गणतंत्र दिवस की बधाई दी थी। इनके साथ डायरेक्टर प्रोड्यूसर आनंद एलराय नजर आए।
बॉलिवुड और साउथ फिल्मों में अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग से ऑडियंस को दीवाना बनाने वालीं रकुल प्रीत सिंह भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाती हैं। 72वें गणतंत्र दिवस में ब्लू लहंगा में नजर आईं थी।
और पढ़ें:
शादी के बाद KATRINA KAIF ने पहली बार शेयर की बोल्ड तस्वीरें, बताया-अपनी पसंदीदा जगह
Nusrat Jahan ने यश गुप्ता के साथ शादी को लेकर कही ये बड़ी बात, अफवाहों पर लगाया विराम