- Home
- Entertianment
- Bollywood
- LFW 2022 (Day 3): 40 पार की इन एक्ट्रेसेस के साथ रैंप पर नजर आईं सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड, 12 PHOTOS
LFW 2022 (Day 3): 40 पार की इन एक्ट्रेसेस के साथ रैंप पर नजर आईं सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड, 12 PHOTOS
एंटरटेनमेंट डेस्क. देश के सबसे फेमस फैशन शो लेक्मे फैशन वीक 2022 का आयोजन मुंबई में किया जा रहा है। 12 से 16 अक्टूबर तक पांच दिन चलने वाले इस शो में कई जाने-माने फैशन डिजाइनर्स अपनी डिजाइंस शोकेस कर रहे हैं। इवेंट में अंजू मोदी , शांतनु और निखिल, गौरी और नैनका, अमित अग्रवाल, गौरव गुप्ता और नचिकेत बर्वे जैसे मशहूर डिजाइनर्स के लिए जाने-माने एक्टर्स और एक्ट्रेसेस रैंप पर वॉक करते नजर आ रहे हैं। जहां शो के दूसरे दिन वरीना हुसैन, कनिका कपूर और संजना सांघी ने रैंप वॉक की थी वहीं शुक्रवार को फैशन वीक के तीसरे दिन मलाइका अरोड़ा, रिया चक्रवर्ती और चित्रांगदा सिंह ने अलग-अलग डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक की। देखें इस फैशन इवेंट से सामने आई तस्वीरें...
यहां देखें दूसरे दिन की फोटोज: 5 PHOTOS: Lakme Fashion Week 2022 में दूसरे दिन रैंप पर उतरीं सुंशात सिंह राजपूत की यह एक्ट्रेस
| Published : Oct 14 2022, 05:56 PM IST / Updated: Oct 14 2022, 07:58 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
इस मौके पर मलाइका अरोड़ा ने डिजाइनर लेबल लाइमरिक के लिए रैंप वॉक किया। 48 वर्षीय मलाइका डीप ब्लू और पर्पल प्रिंटेड स्कर्ट व टॉप में नजर आईं।
इस मौके पर मलाइका ने लाइमरिक के ओनर अबीर और नानकी के आर्टोपिया कलेक्शन को शोकेस किया। वह उनकी शो स्टॉपर रहीं।
इवेंट में तीसरे दिन स्टाइलिस्ट ईशा अमीन ने अपना कलेक्शन शोकेस किया। उनके लिए 46 वर्षीय एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने रैंप वॉक की। चित्रांगदा उनकी शो स्टॉपर रहीं।
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी रैंप पर वॉक करती नजर आईं। वे डिजाइनर लेबल guape की शो स्टॉपर रहीं। वे फ्लोरल प्रिंटेड वन पीस में नजर आईं। उन्होंने अपने बीच ब्राइड लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
इस मौके पर विजय वर्मा ने भी guape के लिए रैंप वॉक की। उन्होंने नियॉन टी शर्ट और मैचिंग पैंट के साथ लॉन्ग केप कैरी किया। इसके साथ व्हाइट शूज मैच किए।
एक्ट्रेस कल्की ने रैंप वॉक करते हुए सभी को सरप्राइज कर दिया। उनके गाउन के साइड स्लिट ने सभी को फ्लेमिंको डांसर्स की याद दिलाई। इसके साथ उन्होंने बहुत सारी एक्सेसरीज कैरी कीं।
इस मौके पर डेजी शाह, नेहा भसीन और अमायरा दस्तूर जैसे सेलेब्स भी नजर आए। तीनों अपने अंदाज में सज धजकर यहां पहुंचे।
तीसरे दिन 'चक दे इंडिया' फिल्म एक्ट्रेस विद्या मालवडे ऑल सिंगर सोना महापात्रा भी इस इवेंट में नजर आई।
तीसरे दिन फैशन डिजाइनर साक्षा और किन्नी ने भी अपना कलेक्शन शोकेस किया। एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला उनकी शो स्टॉपर रहीं। वे टॉप और लॉनग स्कर्ट में रैंप वॉक करती नजर आईं।
टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी और सनाया ईरानी भी इस इवेंट में तीसरे दिन शामिल हुईं। जहां दृष्टि मल्टीकर्ल्ड वनपीस में नजर आईं। वहीं सनाया ऑफ शोल्डर वन पीस में दिखीं।
इवेंट में सिंगर जोनिता गांधी ने भी रैंप वॉक की। वे ऑल ब्लैक आउटफिट्स में दिखीं। वहीं सिंगर अर्जुन कानूनगो पत्नी कार्ला डेनिस के साथ पहुंचे। कपल भी ब्लैक आउटफिट्स में नजर आया।
इस मौके पर कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ भी मल्टीकर्ल्ड आउटफिट्स में नजर आईं। उन्होंने रैंप वॉक भी की। वहीं पहले दिन रैंप वॉक करने वाली गौहर खान तीसरे दिन भी इवेंट में दिखीं । वे व्हाइट आउटफिट्स में दिखीं।
और पढ़ें...
इस क्रिकेटर के साथ होटल में क्या करने पहुंचीं सारा अली खान! फ्लाइट में भी साथ आईं नजर
छन्नी से चेहरा छुपाते राज कुंद्रा को देख बोले ट्रोलर्स- 'शिल्पा को भी मुंह दिखने के काबिल नहीं'
BB16 (Day 13): शालीन ने सौंदर्या को किया जबरन किस, जानिए बिग बॉस ने किस बात पर अर्चना को कहा शट अप