- Home
- Entertainment
- Bollywood
- शबाना आजमी की गर्दन में लगी गंभीर चोट, मुंबई किया शिफ्ट, इसलिए जावेद अख्तर को नहीं आई एक भी खरोंच
शबाना आजमी की गर्दन में लगी गंभीर चोट, मुंबई किया शिफ्ट, इसलिए जावेद अख्तर को नहीं आई एक भी खरोंच
मुंबई. शबाना आजमी की कार शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में शबाना आजमी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक हादसा खलापुर टोल प्लाजा के पास हुआ। शबाना आजमी के साथ-साथ उनके ड्राइवर को भी काफी चोटें आई है। हालांकि, उनके पति जावेद अख्तर को एक भी खरोंच नहीं आई। दरअसल, जावेद उनके साथ नहीं बल्कि दूसरी कार में चल रहे थे।
16

पहले शबाना को नवी मुंबई के MGM अस्पताल में एडमिट कराया गया था। MGM अस्पताल के डॉक्टर से निली जानकारी के अनुसार शबाना की गर्दन में गंभीर चोट लगी है। उनका सिटी स्केन और अल्ट्रासोनोग्राफी की गई है।
26
बाद में शबाना को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया। बता दें कि एक दिन पहले यानी 17 जनवरी को उनके पति जावेद अख्तर का 75वां बर्थडे था। इस मौके पर शबाना आजमी ने अपने घर पर एक भव्य पार्टी दी थी, जिसमें बॉलीवुड से जुड़े कई सेलेब्रिटी पहुंचे थे।
36
जैसे ही सलमान खान के पापा सलीम खान को शबाना आजमी के एक्सीडेंट की बात पता चली उन्होंने तुरंत अपने दोस्त जावेद अख्तर को कॉल किया और शबाना का हालचाल जाना। बता दें कि सलीम-जावेद ने कई सुपरहिट फिल्में लिखी हैं। हालांकि, बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। अलग होने का बाद भी दोनों की दोस्ती आज भी कायम है।
46
फिलहाल शबाना को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट हैं जहां उनसे मिलने बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच रहे हैं। फरहान अख्तर, अनिल कपूर, सतीश कौशिक, तब्बू और शंकर महादेवन जैसे कई सेलेब्स शबाना का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गायिका लता मंगेशकर ने एक्ट्रेस की फास्ट रिकवरी के लिए दुआ मांगी है।
56
बता दें कि एक्सीडेंट में शबाना आजमी की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। वहीं ट्रक के पिछले हिस्से में भी टूट फूट हुई है।
66
रायगढ़ के एसपी अनिल पारास्कर ने बताया कि दुर्घटना मुंबई से करीब 60 किलोमीटर दूर खालापुर टोल प्लाजा के पास करीब साढ़े तीन बजे हुई।
Latest Videos