- Home
- Entertainment
- Bollywood
- शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर लिख दी दिल की बात, YRF ने शेयर किया पठान का नया पोस्टर
शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर लिख दी दिल की बात, YRF ने शेयर किया पठान का नया पोस्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क ,Shah Rukh Khan wrote Dil Ki Baat on Deepika Padukone birthday : दीपिका पादुकोण आज अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं । एक्ट्रेस जल्द ही शाहरुख खान के साथ पठान में नजर आएंगी । उनके जन्मदिन पर किंग खान ने ट्विटर पर पठान का एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें छपाक स्टार नजर आ रही हैं। एसआरके ने अपनी को-एक्ट्रेस के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है । आर्यन खान और सुहाना खान के पिता ने दीपिका के लिए कहा के वे बहुत टेलेंटिड है। देखें दोनों की कैमेस्ट्री की अद्भुत तस्वीरें...

शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर पठान का नया पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने उसके लिए एक स्वीट नोट भी लिखा है ।
दीपिका के लिए शाहरुख खान ने अपने नोट में लिखा है, "मेरी प्यारी @दीपिका पादुकोण आपके लिए नई ऊंचाइयों को छूने की कामना करता हूं... जन्मदिन मुबारक हो... ढेर सारा प्यार...'
शाहरुख खान ने पठान का नया पोस्टर रिलीज़ करते हुए लिखा, डीपी ( दीपिका पादुकोण) को तेजी से कामयाबी की सीढ़िया चढते देखा है ।उन्हें एक्ट्रेस की तरक्की पर गर्व है।
दीपिका पादुकोण आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने ओम शांति ओम में शाहरुख के साथ बॉलीवुड में डेब्यु किया था ।
YRF ने भी पोस्टर को कैप्शन के साथ शेयर किया है, “वह यह सब कर सकती है, पेश है पठान की @दीपिका पादुकोण का ज़बरदस्त, एक्शन अवतार उनके जन्मदिन पर ! पठान 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। फिल्म में सलमान खान एक कैमियो में नजर आएंगे, जिसमें जॉन अब्राहम भी हैं। पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें -
दांव पर लगी अक्षय कुमार से अजय देवगन तक की साख, 2023 में रिलीज होंगी ये 9 रीमेक फ़िल्में
7 PHOTOS: चेहरे पर चोट, बिखरे बाल, लड़खड़ाती दिखीं उर्फी जावेद को पहचानना हुआ मुश्किल
विरोध के बीच इस दिन आएगा शाहरुख खान की विवादित Pathaan का ट्रेलर, जानें इसमें क्या होगा खास
कितनी पढ़ी लिखी है सलमान खान की फैमिली, 1 बहन है सबसे ज्यादा एजुकेटेड, जानें अन्य की
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।