MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Shahid Kapoor के पापा से आखिर क्यों अलग हुईं मां नीलिमा अजीम, तलाक के 36 साल बाद किया था दर्दनाक खुलासा

Shahid Kapoor के पापा से आखिर क्यों अलग हुईं मां नीलिमा अजीम, तलाक के 36 साल बाद किया था दर्दनाक खुलासा

मुंबई। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) 40 साल के हो गए हैं। 25 फरवरी,1981 को दिल्ली में जन्मे शाहिद कपूर एक्टर पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। शाहिद कपूर की शादीशुदा जिंदगी भले ही बहुत अच्छी चल रही हो, लेकिन उनके पैरेंट्स की लाइफ इतनी आसान नहीं थी। शाहिद की मां और पंकज कपूर की पहली पत्नी नीलिमा अजीम ने तलाक के 36 साल बाद यानी 2020 में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया था। एक इंटरव्यू में नीलिमा ने कहा था- मैं अलग नहीं होना चाहती थी लेकिन शाहिद के पिता पंकज कपूर काफी आगे बढ़ चुके थे। बता दें कि नीलिमा अजीम तब केवल 16 साल की थीं, जब उनकी दोस्ती शाहिद कपूर के पापा से हुई थी।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 05 2022, 10:44 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

नीलिमा अजीम और पंकज कपूर की शादी 1975 में हुई थी। शादी के करीब 6 साल बाद 1981 में शाहिद कपूर का जन्म हुआ। हालांकि शादी के 9 साल बाद 1984 में नीलिमा और पंकज कपूर एक-दूसरे से अलग हो गए।

210

नीलिमा अजीम के मुताबिक, अलग होने को लेकर कोई फैसला मैंने नहीं लिया था। वो आगे बढ़ना चाहते थे और मेरे लिए तलाक जैसी बात हजम कर पाना भी काफी मुश्किल था। हालांकि उनकी भी अपनी मजबूरियां रही होंगी। हमारे बीच काफी लंबी दोस्ती रही, लेकिन तलाक के साथ ही दिल भी टूटा।

310

1984 में जब नीलिमा और पंकज कपूर का तलाक हुआ तो उस वक्त शाहिद कपूर महज 3 साल के थे। ऐसे में नीलिमा ने बतौर सिंगल मदर बेटे की परवरिश की। नीलिमा ने कहा, मैंने तलाक के बाद अपने दोस्तों, फैमिली की मदद से वापसी की।

410

नीलिमा अजीम के मुताबिक, बड़े होने के बाद शाहिद मेरी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा। उसने मुझे पूरा सपोर्ट किया। मुझे शादी टूटने के दर्द से उबरने में थोड़ा वक्त लगा था लेकिन कुछ सालों बाद मैं इस सदमे से बाहर आ गई थी।

510

तलाक के बाद पंकज कपूर ने 1989 में एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक से शादी कर ली। पंकज और सुप्रिया के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम रूहान कपूर है और बेटी सना कपूर हैं। सना फिल्म 'शानदार' में काम कर चुकी हैं।

610

वहीं शाहिद की मां नीलिमा ने भी 1990 में एक्टर राजेश खट्टर से दूसरी शादी कर ली। हालांकि उनकी दूसरी शादी भी नहीं चली और 2001 में दोनों का तलाक हो गया।

710

नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर का एक बेटा ईशान है, जिसका जन्म 1995 में हुआ। ईशान ने माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ 'धड़क' में भी नजर आए।

810

राजेश खट्टर से तलाक के बाद नीलिमा ने उस्ताद रजा अली खान से तीसरी शादी की, लेकिन यह भी कामयाब नहीं हुई और दोनों अलग हो गए।

910

वहीं, नीलिमा अजीम के दूसरे पति राजेश खट्टर ने भी तलाक के बाद एक्ट्रेस वंदना सजनानी से 2007 में शादी कर ली।

1010

राजेश खट्टर 53 साल की उम्र में दोबारा पिता बने। उनकी पत्नी वंदना सजनानी ने आईवीएफ तकनीक से अक्टूबर, 2019 में एक बेटे को जन्म दिया। उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह पर बेटे की फोटो भी शेयर की थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
शाहिद कपूर

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 Budget पर नहीं होगा यकीन, रणवीर सिंह की मूवी की रिलीज से पहले लगी लॉटरी!
Recommended image2
Dhurandhar 2: टीजर के बाद इस एक्ट्रेस की एंट्री से बढ़ा क्रेज, क्या फर्स्ट पार्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म
Recommended image3
Kapil Sharma की नहीं खैर? Lawrence Bishnoi से लिया सीधा पंगा
Recommended image4
Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
Recommended image5
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved