- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 8 PHOTOS में देखे शिल्पा शेट्टी का गणपति विसर्जन, कहीं व्हील चेयर पर बैठे-बैठे नाचीं तो कहीं ढोल बजाती नजर आईं
8 PHOTOS में देखे शिल्पा शेट्टी का गणपति विसर्जन, कहीं व्हील चेयर पर बैठे-बैठे नाचीं तो कहीं ढोल बजाती नजर आईं
एंटरटेनमेंट डेस्क. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) हर साल अपने घर में भगवान गणेश की स्थापना करती हैं और गणेशोत्सव धूमधाम से मनाती हैं। गुरुवार को उन्होंने पूरे परिवार के साथ मिलकर घर में गणपति जी का विसर्जन किया। इस मौके की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें शिल्पा और उनके पूरे परिवार के साथ उनके स्टाफ को भी धूमधाम से ढोल की थाप पर नाचते हुए बप्पा का विसर्जन करते देखा जा सकता है। देखें शिल्पा शेट्टी के गणपति विसर्जन की 8 तस्वीरें.....

बप्पा के विसर्जन के दौरान शिल्पा, उनके पति राज कुंद्रा, बेटा वियान और बेटी शमिषा ने एक ही तरह के आउफिट पहने हुए थे।
चूंकि शिल्पा शेट्टी डायरेक्टर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गई थीं, इसलिए वे गणपति विसर्जन के दौरान व्हील चेयर पर दिखाई दीं।
हालांकि, व्हील चेयर पर होने के बावजूद शिल्पा शेट्टी का एक्साइटमेंट देखने लायक था। वे चेयर पर बैठे-बैठे ही ढोल की थाप पर ठुमके लगा रही थीं।
यहां तक कि बप्पा की विदाई के लिए शिल्पा शेट्टी कुछ पल के लिए अपनी व्हील चेयर से उठकर डांस करती भी नजर आईं।
बप्पा की आरती के लिए भी शिल्पा शेट्टी अपनी व्हील चेयर पर उठीं और विधि-विधान से पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
शिल्पा शेट्टी विसर्जन के दौरान ढोल बजाती नजर आईं तो वहीं उनकी बेटी शमिषा ने मां के साथ ख़ूब डांस किया।
विसर्जन के दौरान शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा और बहन शमिता शेट्टी भी वहां नजर आईं। बप्पा की विदाई के दौरान शिल्पा के चेहरे पर मस्ती और भावुकता के भाव देखे जा सकते थे।
शमिता शेट्टी और वहां मौजूद अन्य लोग भी बप्पा की विदाई के दौरान इमोशनल नजर आए।
और पढ़ें...
मनीष पॉल की बेटी को देख फटी रह गईं लोगों की आंखें, VIRAL VIIDEO देख बोले- OMG!
सिर्फ 75 रुपए खर्च कर सिनेमा हॉल मे देख सकते हैं 'Brahmastra', जानिए कब और कैसे उपलब्ध होगी फिल्म
कौन है ऐश्वर्या राय की यह हमशक्ल, जिसे देखते ही लोग सलमान खान को दे रहे उससे शादी का सलाह
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।