- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Holi 2022: श्वेता तिवारी ने कभी ऐसे खेली थी होली; मोनालिसा से आम्रपाली तक, भोजपुरी सेलेब्स की PHOTOS
Holi 2022: श्वेता तिवारी ने कभी ऐसे खेली थी होली; मोनालिसा से आम्रपाली तक, भोजपुरी सेलेब्स की PHOTOS
मुंबई। बॉलीवुड से भी ज्यादा होली (Holi 2022) का त्योहार भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्म इंडस्ट्री में धूमधाम से मनाया जाता है। होली से पहले ही कई भोजपुरी सेलेब्स के होली सॉन्ग रिलीज होते हैं। इनमें अक्षरा सिंह, पवन सिंह, निरहुआ, खेसारी लाल यादव, मनोज तिवारी, रवि किशन जैसे स्टार्स अपने भोजपुरी गाने लाते हैं। बता दें कि कोरोना के चलते भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी पिछले दो साल से होली फीकी ही रही है। हालांकि, कोरोना से पहले भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ जमकर होली खेली थी। होली के मौके पर हम दिखा रहे हैं भोजपुरी सुपरस्टार्स के होली PHOTOS..

8 साल पहले एक इवेंट में श्वेता तिवारी के साथ मनोज तिवारी ने कुछ इस तरह खेली थी होली। बता दें कि कभी श्वेता संग मनोज तिवारी के अफेयर की खबरें खूब चर्चा में थीं।
भोजपुरी की सबसे पॉपुलर जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ कुछ इस तरह मनाते हैं होली। दूसरी ओर होली के मौके पर पवन सिंह और अंजना सिंह।
अक्षरा सिंह के साथ होली के मौके पर पवन सिंह। बता दें कि कभी अक्षरा और पवन सिंह रिलेशनशिप में रह चुके हैं। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए।
कुछ साल पहले होली के मौके पर कुछ इस रंग में दिखी थीं रानी चटर्जी। रानी चटर्जी वेब सीरिज मस्तराम में भी काम कर चुकी हैं।
तीन साल पहले मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ कुछ यूं सेलिब्रेट की थी होली। कपल ने बिग बॉस के घर में ही शादी की थी।
होली के मौके पर कुछ यूं नजर आईं काजल राघवानी। काजल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
होली के मौके पर एक्ट्रेस अंजना सिंह का अंदाज। बता दें कि अंजना ने यश कुमार मिश्रा से शादी की थी, लेकिन कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए।
होली के मौके पर रवि किशन के साथ मनोज तिवारी। बता दें कि दोनों ही एक्टिंग के साथ पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हैं। रवि किशन गोरखपुर से बीजेपी सांसद हैं तो मनोज तिवारी दिल्ली में बीजेपी के लीडर हैं।
होली के मौके पर आम्रपाली दुबे से छेड़खानी करते निरहुआ। बता दें कि इनकी जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ी मानी जाती है।
ये भी पढ़ें :
Holi 2022: पत्नी गौरी के साथ रंगे-पुते नजर आए Shahrukh Khan, कुछ ऐसी होती है बॉलीवुड सेलेब्स की होली
Holi 2022 से पहले भाग्यश्री समेत इन सितारों पर चढ़ा रंगों का खुमार, कलर में नहाए हुए शेयर की तस्वीरें
Holi 2022: रंग लगाने के चक्कर में पति के ऊपर गिर पड़ीं Ankita Lokhande, शादी के बाद रोमांटिक होली
Holi के पहले रोमांटिक हुई कैटरीना कैफ, कभी विक्की कौशल के साथ तो कभी बीच पर रंगीन मिजाज में आईं नजर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।