MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • सुशांत सिंह राजपूत के डॉग फ़ज की मौत, खबर मिलते ही इमोशनल हुए दिवंगत अभिनेता के फैन

सुशांत सिंह राजपूत के डॉग फ़ज की मौत, खबर मिलते ही इमोशनल हुए दिवंगत अभिनेता के फैन

एंटरटेनमेंट डेस्क. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की 37वीं बर्थ एनिवर्सरी (21 जनवरी) से पहले कुछ दिन पहले ही उनके पालतू लैब्राडोर डॉग फ़ज की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा की है। प्रियंका ने टूटे हुए दिल की इमोजी साझा करते और इमोशनल होते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, "बहुत लंबा साथ दिया फ़ज। तुम स्वर्ग में अपने दोस्त के पास पहुंच गए हो। जल्दी ही मिलेंगे। तब तक के लिए दिल टूट गया है।" पोस्ट के साथ प्रियंका ने दो तस्वीरें साझा की हैं। इनमें से एक में सुशांत सिंह राजपूत फ़ज के साथ दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी में खुद प्रियंका इस डॉग के साथ वक्त बिता रही हैं। नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए SSR के फैन्स ने इमोशनल होते हुए क्या लिखा...

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jan 17 2023, 11:32 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

प्रियंका की पोस्ट देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स इमोशनल हो रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "दी...प्लीज स्ट्रॉन्ग रहें।समझ नहीं आ रहा क्या कहूं। यह बेहद दिल तोड़ने वाली खबर है। मुझसे सुनी नहीं जा रही।लेकिन अच्छी खबर यह है कि वह हमेशा के लिए अपने दोस्त के साथ ख़ुशी से रहने चला गया है। ओम शांति।" 

25

एक यूजर ने लिखा है, "दी, इस खबर ने मुझे रुला दिया।" एक यूजर का कमेंट है, "बेहद दुखद खबर। वह बेहतर जगह चला गया। ख्याल रखें।" एक यूजर ने लिखा है, "बेहद दिल तोड़ने वाली खबर। फ़ज अब तुम स्वर्ग में हमारे सुशांत के साथ हो। ओम शांति। सुशांत हर लम्हे में रहते हैं।"

35

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को दुनिया को दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनकी लाश उनके मुंबई स्थित किराए के घर के बेडरूम में मिली थी। मुंबई पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद इसे ख़ुदकुशी का मामला बताया था। 

45

हालांकि, सुशांत के फैन्स और परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया था। सुशांत के पिता के. के. सिंह ने पटना में एक FIR भी दर्ज कराई थी, जिसमें एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को सुशांत को ख़ुदकुशी के लिए उकसाने का जिम्मेदार ठहराया था। बाद में इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और CBI की एंट्री हुई। फिलहाल यह मामला CBI के पास है। 

55

पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टरमॉर्टम में शामिल रहे रूपकुमार शाह ने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत ने ख़ुदकुशी नहीं की थी, बल्कि उनकी हत्या हुई थी।

और पढ़ें...

EXCLUSIVE: भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता समेत कई मुद्दों पर बोले सुपरस्टार प्रदीप पांडे चिंटू, जानिए क्या कहा?

जब प्रियंका चोपड़ा ने मानी फोन SEX की बात, लाइट चालू करके भी कर चुकीं यह काम

Waltair Veerayya Day 3 Collection: बॉक्स ऑफिस पर चिरंजीवी की फिल्म की आंधी, 3 दिन में 100 करोड़ पार

अक्षय, अजय समेत इन 12 स्टार्स की फिल्मों पर भारी रितेश देशमुख की फिल्म 'वेड', जानिए कैसे दी पटखनी

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image2
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image3
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image4
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Recommended image5
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved